scorecardresearch

Stocks to Watch : आज RIL, JK Cement, RVNL, RailTel, ONGC, Petronet LNG, IEX समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Stocks to Watch, Stocks in News, Stocks in Action, Stocks in Focus

Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 4 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)

Stocks in Focus Today : आज 4 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में RIL, JK Cement, RVNL, RailTel Corporation of India, ONGC, Petronet LNG, Indian Energy Exchange, Mukka Proteins, Pace Digitek, Nectar Lifesciences, InterGlobe Aviation, Pine Labs शामिल हैं. 

Reliance Industries

कंपनी की सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स (RSBVL) ने इंग्लैंड की ओवल इंविंसिबल्स क्रिकेट टीम (द हंड्रेड लीग) के साथ साझेदारी की है. RSBVL ने ECB से ओवल इंविंसिबल्स में 49% हिस्सेदारी लगभग GBP 60.27 मिलियन में खरीदी है. इस साझेदारी के बाद 2026 से पुरुष और महिला दोनों टीमों का नाम एमआई लंदन होगा.

Advertisment

JK Cement

कंपनी ने बिहार के पन्ना प्लांट में 3.3 मिलियन टन सालाना क्षमता वाली नई क्लिंकर लाइन-2 शुरू की है. इसके बाद पन्ना प्लांट की क्लिंकर क्षमता 3.30 MnTPA से बढ़कर 6.60 MnTPA हो गई है.

RVNL

कंपनी को सदर्न रेलवे से 145.34 करोड़ रुपये का काम मिला है. इस काम में डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है, जो जोलारपेट्टई जंक्शन–सेलेम जंक्शन के बीच ट्रैक्शन सबस्टेशन बनाने से संबंधित है.

RailTel Corporation of India

रेलटेल कॉरपोरेशन को MMRDA (मुंबई मेट्रोपॉलि​टन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी) से 48.78 करोड़ रुपये का काम मिला है.

ONGC

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अरुण कुमार सिंह को ONGC के चेयरमैन के रूप में एक साल के लिए दोबारा कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त करने की मंजूरी दी है. यह नियुक्ति 7 दिसंबर से प्रभावी है.

Petronet LNG

पेट्रोनेट ने ONGC के साथ 15 साल का समझौता किया है, जिसमें एथेन अनलोडिंग, स्टोरेज और हैंडलिंग सेवाएं शामिल हैं. पेट्रोनेट गुजरात के दहेज में लगभग 1,70,000 घन मीटर की एथेन स्टोरेज क्षमता वाला प्लांट बना रहा है. इस समझौते के तहत ONGC 600 KTPA क्षमता पेट्रोनेट की सुविधाओं में बुक करेगा.

Indian Energy Exchange (IEX)

कंपनी ने नवंबर महीने में 11,409 MU बिजली ट्रेड की, जो पिछले साल की तुलना में 17.7% ज्यादा है. इसी महीने में डे अहेड मार्केट (DAM) वॉल्यूम 0.3% बढ़कर 5,668 MU हो गया. रियल टाइम मार्केट (RTM) वॉल्यूम 40.2% बढ़कर 4,233 MU हो गया.

Stocks In Focus stocks to watch stocks in news Stocks in Focus Today