/financial-express-hindi/media/media_files/2025/02/26/1tx9kXAsCuHSAA65scGz.jpg)
Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 21 नवंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)
Stocks in Focus Today : आज 21 नवंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में RIL, Max Financial Services, TCS, Adani Ports, JSW Energy, Hyundai Motor India, Alkem Lab, Garuda Construction, Zaggle Prepaid Ocean, Godrej Properties, Groww शामिल हैं.
Reliance Industries (RIL)
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने घोषणा की है कि उसने 20 नवंबर से गुजरात के जामनगर स्थित अपने स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) रिफाइनरी के लिए रूस से कच्चे तेल का आयात बंद कर दिया है.
Max Financial Services
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैक्स वेंचर्स ब्लॉक डील के ज़रिए मैक्स फाइनेंशियल में अपनी 0.46% हिस्सेदारी बेच सकता है. इस ऑफर का आकार 270 करोड़ रुपये है और प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य 1,675.5 रुपये होगा. सितंबर 2025 तक, मैक्स वेंचर्स इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स की मैक्स फाइनेंशियल में 1.62% हिस्सेदारी थी.
Tata Consultancy Services (TCS)
TCS ने वैश्विक एसेट मैनेजमेंट फर्म TPG के साथ एक साझेदारी की घोषणा की है. यह साझेदारी TCS के AI डेटा सेंटर बिज़नेस ‘HyperVault’ को बढ़ाने के लिए की गई है. HyperVault का लक्ष्य ऐसे AI डेटा सेंटर बनाना है जिनकी क्षमता 1 गीगावॉट से भी ज्यादा हो.
HyperVault को TCS और TPG दोनों की इक्विटी और कर्ज के जरिए फंड किया जाएगा. आने वाले वर्षों में दोनों मिलकर 18,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेंगे.
Adani Ports and Special Economic Zone
CRISIL रेटिंग्स ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन की रेटिंग को बरकरार रखा है. कंपनी की बैंक फैसिलिटीज और डिबेंचर्स की रेटिंग CRISIL AAA/Stable है. कंपनी के कमर्शियल पेपर की रेटिंग भी CRISIL A1+ पर बनी हुई है.
JSW Energy
कंपनी द्वारा रायगढ़–चांपा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दिए गए रेजॉल्यूशन प्लान को कमिटी आफ क्रेडिटर्स ने मंजूरी दे दी है. कंपनी को रेजॉल्यूशन प्रोफेशनल की ओर से लेटर ऑफ इंटेंट भी मिल गया है. यह सौदा राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की मंजूरी के बाद पूरा होगा.
रायगढ़–चांपा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर, KSK महानदी पॉवर कंपनी को कोयला ढुलाई के लिए रेल सेवा प्रदान करने वाली एकमात्र कंपनी है. KSK महानदी के पास 1,800 MW की चालू थर्मल पावर प्लांट क्षमता है और 1,800 MW का एक और प्लांट निर्माणाधीन है. मार्च में JSW Energy ने KSK महानदी पॉवर कंपनी का अधिग्रहण पूरा कर लिया था.
Hyundai Motor India
कंपनी ने दूसरी किस्त के रूप में 21.46 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है और इसके बदले उसे FPEL TN Wind Farm की 25,58,405 इक्विटी शेयर मिले हैं. अब कंपनी की FPEL TN Wind Farm में हिस्सेदारी बढ़कर 26.49% हो गई है. कुल निवेश अब 38.05 करोड़ रुपये हो गया है.
Alkem Laboratories
फार्मा कंपनी अल्केम लैबोरेट्रीज ने भारत में DSS नामक ओरिजिनल De Simone फॉर्म्युलेशन प्रोबायोटिक लॉन्च किया है. यह गट बैक्टिरिया बैलेंस को ठीक रखने और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं के प्रबंधन में मदद करता है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us