/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/04/s499rit62XD246rP64Em.jpg)
Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 5 मई 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)
Stocks in Focus Today : आज यानी 5 मई 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में SBI, Adani Ports, JSW Steel, Kotak Mahindra Bank, MM, Azad Engineering, IRCON, Shilpa Medicare, Concord Biotech, JSW Steel, BSE, GOCL Corporation, Tata Motors, Indraprastha Gas, Tata Steel, NTPC, Indian Hotels Company, Coforge, CAMS, CCL Products, Capri Global Capital, Cigniti Technologies, Ethos, Jammu & Kashmir Bank, Nureca जैसे शेयर शामिल हैं.
M&M, Indian Hotels Company
आज Mahindra & Mahindra, Indian Hotels Company, Coforge, Bombay Dyeing & Manufacturing Company, Computer Age Management Services, CCL Products, Capri Global Capital, Cigniti Technologies, Ethos, Jammu & Kashmir Bank, Nureca, Unicommerce Esolutions और Zee Media Corporation के तिमाही नतीजे जारी होने वाले हैं.
SBI
SBI का मुनाफा मार्च तिमाही में सालाना बेसिस पर 9.9 फीसदी घटकर 18,642.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 20,698.4 करोड़ रुपये था. शुद्ध ब्याज आय 2.7% बढ़कर 42,774.6 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 41,655.2 करोड़ रुपये था. ग्रॉस एनपीए (Gross NPA) 1.82% पर आ गया, जो एक तिमाही पहले 2.07% था. नेट एनपीए (Net NPA) घटकर 0.47% हुआ, जो एक तिमाही पहले 0.53% था. बोर्ड ने FY25 के लिए 15.9 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है और FY26 में 25,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की मंजूरी दी.
Adani Ports
कंपनी ने अपने बिजनेस अपडेट में अप्रैल के लिए कुल कार्गो वॉल्यूम में 4% की साल-दर-साल ग्रोथ की सूचना दी है, इस महीने में 37.5 मिलियन मेट्रिक टन (MMT) का मैनेजमेंट किया है.
JSW Steel
कंपनी की रीविजनरी अथॉरिटी ने ओडिशा खनन पर डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइन्स की ओर से की गई 702 करोड़ रुपये की डिमांड को रद्द किया. मामला ओडिशा राज्य सरकार को निपटाने के लिए वापस भेजा गया है.
Kotak Mahindra Bank
कोटक बैंक का मुनाफा मार्च तिमाही में सालाना बेसिस पर 14.1% घटकर 3,551.7 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 4,133.3 करोड़ रुपये था. शुद्ध ब्याज आय (5.4% बढ़कर 7,283.6 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 6,909.4 करोड़ रुपये थी. ग्रॉस एनपीए (Gross NPA) घटकर 1.42% पर आ गया, जो एक तिमाही पहले 1.50% था. नेट एननपीए घटकर 0.31% पर आ गया, जो एक तिमाही पहले 0.41% था.
Azad Engineering
प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी आजाद इंजीनियरिंग ने कहा कि उसने परमाणु और ताप विद्युत उद्योगों में एयरफॉयल्स की आपूर्ति के लिए जीई वर्नोवा की स्टीम पावर सर्विसेज बिजनेस यूनिट के साथ 5.35 करोड़ डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. यह अनुबंध 6 साल (2030 तक) की अवधि के लिए है, जिसके अंतर्गत उन्नत परमाणु, औद्योगिक और ताप विद्युत उद्योगों के लिए उच्च स्तर पर इंजीनियर्ड और जटिल घूर्णन और स्थिर एयरफॉइल्स का विनिर्माण और आपूर्ति शामिल है.
IRCON International
कंपनी को नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन से ₹458.14 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर अरुणाचल प्रदेश के टाटो-आई हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए आइटम-रेट आधार पर सिविल कार्य निर्माण का है.
Shilpa Medicare
कंपनी की बायोलॉजिक्स सहायक कंपनी, शिल्पा बायोलॉजिक्स को कर्नाटक के धारवाड़ प्लांट के लिए यूरोपीय GMP प्रमाणन प्राप्त हुआ है. यह प्रमाणन टेस्ट बैचों के निर्माण के लिए हाल ही में ऑस्ट्रिया की सक्षम प्राधिकरण द्वारा 18–20 फरवरी के बीच की गई जांच के आधार पर मिला है.
Concord Biotech
यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने कंपनी के ढोलका स्थित एपीआई (API) प्लांट के लिए फ़ॉर्म 483 जारी किया है, जिसमें चार ऑब्जर्वेशन हैं. अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने इस प्लांट का निरीक्षण 28 अप्रैल से 2 मई के बीच किया. ये ऑब्जर्वेशन प्रक्रियात्मक हैं और डेटा इंटीग्रिटी से संबंधित नहीं हैं.
JSW Steel
पुनरीक्षण प्राधिकरण ने डिमांड नोटिस को रद्द कर दिया है और मामले को ओडिशा राज्य सरकार के पास वापस भेज दिया है. राज्य सरकार को कंपनी को उचित सुनवाई का अवसर देने के बाद मामला निपटाने का निर्देश दिया गया है. खनिज विभाग के उप-निदेशक ने 702 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी किया था. यह मांग कथित उत्पादन ग्रेड में गिरावट, खनन योजना का उल्लंघन, और स्क्रीनिंग के लिए उच्च मेश साइज के उपयोग के आरोपों पर आधारित थी. यह मामला नरायणपोशी, जाजांग, नुआगांव और गोनुआ खदानों में लोहे के अयस्क खनन से संबंधित है.
Adani Ports and Special Economic Zone
कंपनी ने 37.5 एमएमटी का कार्गो वॉल्यूम संभाला है, जिसमें सालाला बेसिस पर 4% की ग्रोथ हुई. कंटेनरों का वॉल्यूम 21% YoY बढ़ा, जबकि तरल पदार्थ और गैस का वॉल्यूम 8% YoY बढ़ा. लॉजिस्टिक्स रेल वॉल्यूम 57,751 TEUs रहा, जो 17% YoY बढ़ा.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us