scorecardresearch

Stocks to Watch : आज SBI, Nazara Tech, IRCTC, Tata Steel, Asian Paints समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Stocks to Watch, Stocks in News, Stocks in Action, Stocks in Focus

Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 13 नवंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)

Stocks in Focus Today : आज 13 नवंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में SBI, Nazara Tech, IRCTC, Tata Steel, Asian Paints, Ashok Leyland, Cosmo First, M&M, Cochin Shipyard, SpiceJet, Honasa Consumer, Sun Pharma, Grasim Industries, Indraprastha Gas, Hero MotoCorp, Eicher Motors, Ipca Lab, NSDL शामिल हैं.   

SBI

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने केयर रेटिंग्स कंपनी के साथ एक समझौता (गैर-बाध्यकारी टर्म शीट) साइन किया है, जिसके तहत एसबीआई केयरएज ग्लोबल आईएफएससी (CGIL) में 29.7 लाख शेयर (9.9% हिस्सेदारी) खरीदेगा.

Advertisment

Nazara Technologies

इस गेमिंग कंपनी को दूसरी तिमाही में 29.35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल इसी समय 23.83 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. यह नुकसान मुख्य रूप से मूनशाइन टेक्नोलॉजीज में किए गए निवेश के नुकसान (write-down) की वजह से हुआ.

IRCTC

आईआरसीटीसी का कुल रेवेन्यू सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 7.7% बढ़कर 1,146 करोड़ रुपये रहा. दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 11% बढ़कर 342 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 8.4% बढ़कर 404 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 35.3% पर स्थिर रहा.

Tata Steel

टाटा स्टील का कुल नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 272% बढ़कर 3,101.75 करोड़ रुपये हो गया. यह बढ़ोतरी भारत में ज्यादा बिक्री और लागत घटाने की योजना के कारण हुई है. कंपनी की कुल आय बढ़कर 59,052.84 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 54,503.30 करोड़ रुपये थी. 

Asian Paints

एशियन पेंट्स का नेट प्रॉफिट सालाना बेसिस पर 43% बढ़कर 993.6 करोड़ रुपये हो गया. इसका कारण शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में मांग बढ़ना और लागत नियंत्रण में सुधार है.

Ashok Leyland

हिंदुजा ग्रुप की कंपनी अशोक लेलैंड को सितंबर तिमाही (2025-26) में रिकॉर्ड 820 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. यह पिछले साल की समान तिमाही के 767 करोड़ रुपये से 7% ज्यादा है.

Cosmo First

कॉस्मो फर्स्ट ने दक्षिण कोरिया की Filmax Corporation के साथ 50:50 साझेदारी की है. इससे कॉस्मो फर्स्ट अपने बिजनेस को कोरिया में बढ़ाएगी, और Filmax के प्रोडक्ट्स को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फैलाने में मदद करेगी.

M&M

महिंद्रा एंड महिंद्रा, Manulife Insurance के साथ लाइफ इंश्योरेंस देने के लिए एक ज्वॉइंट वेंचर बनाएगी. दोनों कंपनियां 10 साल में कुल 3,600 करोड़ रुपये तक का निवेश करेंगी.

Cochin Shipyard

कोचिन शिपयार्ड का कुल मुनाफा सालाना बेसिस पर 43% घटकर 107.5 करोड़ रुपये रह गया. रेवेन्यू भी 2.2% घटकर 1,118.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,143.2 करोड़ रुपये था.

आज के तिमाही नतीजे

Hero MotoCorp, Eicher Motors, LG Electronics India, Alkem Laboratories, Ipca Laboratories, National Securities Depository, Voltas, Apollo Tyres, Bharat Dynamics, Dilip Buildcon, GMR Airports, Jubilant FoodWorks, Samvardhana Motherson International, Muthoot Finance, NBCC (India), New India Assurance Company, Orkla India, Page Industries, PG Electroplast, Titagarh Rail Systems, TVS Supply Chain Solutions

Stocks In Focus stocks to watch stocks in news Stocks in Focus Today