/financial-express-hindi/media/media_files/wf9xlrZ3Lq5vKsZSZGHP.jpeg)
Stock Market : आज सेंसेक्स 543 अंक बढ़कर 85,220.60 के लेवल पर बंद हुआ. निफ्टी में 191 अंकों की तेजी रही और 26,129.60 के लेवल पर बंद हुआ. Photograph: (Pixabay)
Indian stock market performance in 2025: पिछले साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2025 को शेयर बाजार में जमकर रैली देखने को मिली. इस साल सेंसेक्स करीब 543 अंक बढ़कर आज 85,220.60 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी में 191 अंकों की तेजी रही और यह 26,129.60 के लेवल पर बंद हुआ. पूरे साल में बाजार 10 फीसदी के करीब मजबूत हुआ है और अपने रिकॉर्ड हाई के आस पास ही बंद हुआ.
VA Tech Wabag : रेखा झुनझुनवाला का ये स्टॉक दे सकता है 49% रिटर्न, भारी डिस्काउंट पर निवेश का मौका
साल 2025 में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में 9 फीसदी और 10.5 फीसदी मजबूती रही तो स्मॉल कैप इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. सेक्टर के मोर्चे पर बैंक निफ्टी, आटो और मेटल इंडेक्स विनर साबित हुए. लेकिन आईटी इंडेक्स समेत कुछ में बड़ी गिरावट देखने को मिली.
सेंसेक्स और निफ्टी में कितनी रही तेजी
साल 2025 में सेंसेक्स (Sensex) में 9.05% की तेजी रही. अंकों में इंडेक्स 7069.58 प्वॉइंट बढ़कर 85208.59 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी में 10.5% की या 2483.85 अंकों की तेजी रही और यह 26128.65 के लेवल पर बंद हुआ. सेंसेक्स के लिए 1 साल का हाई 86159 रहा तो निफ्टी (Nifty) के लिए 1 साल का हाई 26325.8 रहा.
सेंसेक्स का टॉप गेनर Maruti Suzuki रहा, जिसमें 53.76% तेजी आई तो टॉप लूजर Trent रहा, जिसमें -39.97% निगेटिव रिटर्न मिला. निफ्टी का टॉप गेनर Shriram Finance रहा, जिसमें 72.4% तेजी रही, जबकि Trent में -39.97% निगेटिव रिटर्न मिला.
साल 2025 में मिड कैप इंडेक्स 1.1% या 509 अंक बढ़कर 46954 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स ने -6.65% निगेटिव रिटर्न दिया और 3672 अंक टूटकर 51508.41 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं BSE 500 इंडेक्स में 6.4% तेजी रही.
Bank Nifty : बिग विनर
साल 2025 में बैंक निफ्टी में 17.16% तेजी रही. अंकों में यह 8728.85 प्वॉइंट बढ़कर 59589 के लेवल पर बंद हुआ. विनर लिस्ट में आटो इंडेक्स में 21.1% तेजी रही तो मेटल इंडेक्स 27.38% मजबूत हुआ. आयल एंड गैस इंडेक्स 10.15% मजबूत हुआ. BSE PSU इंडेक्स करीब 9% मजबूत होकर बंद हुआ है.
Ambuja Cements : ये अडानी ग्रुप स्टॉक दे सकता है 39% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश
Nifty IT : बिग लूजर
निफ्टी आईटी इंडेक्स ने साल 2025 में -12.63% निगेटिव रिटर्न दिया है. BSE IT इंडेक्स में -15.02% निगेटिव रिटर्न मिला. BSE FMCG इंडैक्स में -2.04% गिरावट आई. कंज्यूमर गुड्स इंडेक्स में -1.02%, पावर इंडेक्स में -6.64%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में -6.79%, रियल्टी इंडेक्स में -17.38% गिरावट रही. निफ्टी फार्मा इंडेक्स में -3% निगेटिव रिटर्न मिला.
(source : BSE. NSE)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us