scorecardresearch

Stock Market : तिमाही नतीजों के अलावा इन फैक्टर्स से तय होगी बाजार की चाल, चुनिंदा स्टॉक पर रखें नजर

Stock Market Investors : बाजार कंपनियों के तिमाही नतीजों के शुरुआती चरण में प्रवेश कर रहा है. भारत में निवेशकों की नजर सर्विसेज पीएमआई और कंबाइंड पीएमआई के अंतिम आंकड़ों पर रहेगी. तिमाही नतीजों पर बाजार की नजरें रहेंगी.

Stock Market Investors : बाजार कंपनियों के तिमाही नतीजों के शुरुआती चरण में प्रवेश कर रहा है. भारत में निवेशकों की नजर सर्विसेज पीएमआई और कंबाइंड पीएमआई के अंतिम आंकड़ों पर रहेगी. तिमाही नतीजों पर बाजार की नजरें रहेंगी.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
stock market, stock market outlook, stock market strategy

Stock Market News : वैश्विक स्तर पर ग्रोथ, डिमांड और महंगाई के रुझानों के लिए अमेरिका और चीन के प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी. (pixabay)

Stock Market Short Term Outlook : 5 जनवरी से 9 जनवरी तक कारोबारी सप्ताह में शेयर बाजार (Stock Market) की चाल व्यापक आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों से तय होगी. कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशक बिना रुके पूंजी निवेश कर रहे हैं, जिससे पिछले सप्ताह शेयर बाजार में तेजी रही. वहीं आगे तिमाही नतीजों पर बाजार और निवेशकों की नजरें रहेंगी.

तिमाही नतीजों के शुरुआती फेज में बाजार

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च डिपार्टमेंट के सीन्यिर वाइस प्रेसिडेंट (एसवीपी), अजीत मिश्रा ने कहा कि इस हफ्ते घरेलू और वैश्विक, दोनों स्तरों पर कई आंकड़े आने की उम्मीद है. बाजार कंपनियों के तिमाही नतीजों के शुरुआती चरण में प्रवेश कर रहा है. भारत में निवेशकों की नजर सर्विसेज पीएमआई और कंबाइंड पीएमआई के अंतिम आंकड़ों पर रहेगी. वैश्विक स्तर पर ग्रोथ, डिमांड और महंगाई के रुझानों के लिए अमेरिका और चीन के प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी.

Advertisment

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 720.56 अंक या 0.84 फीसदी उछला और एनएसई निफ्टी 286.25 अंक या 1.09 फीसदी बढ़कर बंद हुआ. निफ्टी ने शुक्रवार को 26,340 के अपने आलटाइम हाई के लेवल को टच किया. 

चुनिंदा कंपनियों के स्टॉक पर रखें नजर

ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि बाजार का ध्यान अब तीसरी तिमाही के नतीजों (Earning) पर है. निवेशक नतीजों से पहले प्रमुख दिग्गज कंपनियों में चुनिंदा रूप से अपनी पोजीशन बना सकते हैं. घरेलू स्तर पर, सेवा और संयुक्त पीएमआई के आंकड़े व्यापारिक गति और रोजगार के रुझानों के बारे में जानकारी देंगे. 

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर ध्यान अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़ों पर रहेगा. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड पर भी इस सप्ताह निवेशकों की नजर रहेगी.

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि आने वाले सप्ताह के लिए निवेशक वैश्विक बाजार की दिशा के लिए अमेरिकी पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़ों पर ध्यान देंगे. कुल मिलाकर भावना रचनात्मक रहने की उम्मीद है, हालांकि बाजार एक स्थिर दायरे में रह सकते हैं.