scorecardresearch

सुदीप फार्मा के IPO को मजबूत रिस्‍पांस, रिटेल निवेशकों का हिस्‍सा 900% भरा, क्‍या आपने किया सब्‍सक्राइब

Sudeep Pharma IPO : स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली लीडर कंपनियों में शामिल सुदीप फार्मा के IPO को लेकर निवेशकों में उत्‍साह है. हालांकि ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम घटकर 15 फीसदी के नीचे आ गया है.

Sudeep Pharma IPO : स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली लीडर कंपनियों में शामिल सुदीप फार्मा के IPO को लेकर निवेशकों में उत्‍साह है. हालांकि ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम घटकर 15 फीसदी के नीचे आ गया है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Meesho	IPO vs Aequs IPO, Meesho	IPO vs Aequs IPO Subscription Status, Meesho IPO vs Aequs IPO GMP

Sudeep Pharma Ka Ipo : ग्राहकों की फॉर्म्युलेशन जरूरतों से गहराई से जुड़ी होने की वजह से इसका बिजनेस लंबे समय तक मजबूत रहने की संभावना है. (Freepik)

Sudeep Pharma IPO Day 3 Subscription Updates : स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली लीडर कंपनियों में शामिल सुदीप फार्मा के IPO को लेकर निवेशकों में उत्‍साह नजर आ रहा है. आईपीओ के तीसरे दिन शाम 5 बजे तक यह आईपीओ करीब 103.90 गुना सब्‍सक्राइब हो चुका है. हालांकि ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम घटकर 15 फीसदी के नीचे आ गया है. यह IPO आज शाम बंद हो जाएगा. ब्रोकरेज हाउस इसके आउटलुक को लेकर पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. 

895 करोड़ के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 563 से 593 रुपये प्रति शेयर है. शेयर अलॉटमेंट की जानकारी बुधवार, 26 नवंबर को आने की उम्मीद है. सुदीप फार्मा के शेयर 28 नवंबर को BSE और NSE पर (Stock Market) लिस्ट होने की संभावना है. 

Advertisment

NFO : नवी एएमसी ने लॉन्च किया देश का पहला लो कास्ट निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 इंडेक्स फंड, सिर्फ 100 रुपये से निवेश शुरू

लेटेस्‍ट सब्‍सक्रिप्‍शन स्‍टेटस  

ओवरआल सब्‍सक्राइब : 103.90 गुना 
रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्‍सा : 35.47 गुना 
एनआईआई के लिए रिजर्व हिस्‍सा : 97.61 गुना 
क्‍यूआईबी के लिए रिजर्व हिस्‍सा : 130.26 गुना 

GMP : ग्रे मार्केट में 14% प्रीमियम

ग्रे मार्केट में कंपनी का अनलिस्टेड स्टॉक 85 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. यह अपर प्राइस बैंड 593 रुपये के मुकाबले करीब 14% से कुछ अधिक प्रीमियम है, जो निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी दिखाता है. यही ट्रेंड रहा तो 593 रुपये आईपीओ प्राइस की तुलना में स्‍टॉक 678 रुपये पर लिस्‍ट हो सकता है. 

50 रुपये से सस्‍ता स्‍टॉक दे सकता है 63% रिटर्न, उत्‍कर्ष एसएफबी पर ब्रोकरेज क्‍यों है बुलिश?

SBI Securities की आईपीओ पर सलाह 

ब्रोकरेज का कहना है कि सुदीप फार्मा स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली लीडर कंपनियों में से एक है, जो अलग-अलग इंडस्ट्री को सप्लाई करती है. कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को ग्लोबल संस्थानों से मंजूरी मिली है. जिससे कंपनी को बड़े बाजारों में पहुंचने में मदद मिलती है. कंपनी एक नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा बना रही है जिसकी क्षमता 51,200 MT होगी, जो उसकी मौजूदा क्षमता का करीब 71% है. 

यह नई यूनिट बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बनाई जा रही है. साथ ही, कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों के लिए जरूरी खनिजों के कारोबार में भी विस्तार की योजना है, जिससे कमाई पर पॉजिटिव असर पड़ेगा. कंपनी के खास सेगमेंट में नेतृत्व, और भविष्य में तेजी से बढ़ते बिजनेस में विस्तार को देखते हुए, उम्मीद है कि कंपनी का मुनाफा अच्छी तरह बढ़ेगा और मार्जिन भी सुधरेंगे.

Gallard Steel बनेगा ब्लॉकबस्टर आईपीओ? 376 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 47% लिस्टिंग गेंस के संकेत

Anand Rathi Research की आईपीओ पर राय 

ब्रोकरेज के अनुसार अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्युएशन FY25 के लिए 48.3 गुना P/E पर है, जिससे इसका पोस्ट-इश्यू मार्केट कैप लगभग 8,66,979 मिलियन रुपये होता है. कंपनी ने पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी SAMPL बनाई है, ताकि मिनरल केमिस्ट्री क्षमता का उपयोग एडवासं मैटेरियल्स बनाने में कर सके. इसमें pCAM उत्पादन के लिए एक नई फैक्ट्री भी शामिल है, जो बैटरी-ग्रेड आयरन फॉस्फेट बनाएगी, जिसका उपयोग EV और ऊर्जा भंडारण के लिए LFP बैटरियों में होता है.

कंपनी अमेरिका और यूरोप जैसे रेगुलेटेड मार्केट्स में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है. USFDA-स्वीकृत सुविधाओं की मदद से वे निर्यात बढ़ाएंगे और स्थानीय वेयरहाउसिंग व सेल्स टीम के जरिए सीधे ग्राहकों तक पहुंचने की रणनीति अपनाएंगे. इन सभी बातों को देखते हुए, IPO की कीमत पूरी तरह “फेयर” मानी जा सकती है. 

GST छूट और रेट कट से लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट; Max Financial, HDFC Life और SBI Life टॉप पिक्स

Reliance Securities की आईपीओ पर राय 

ब्रोकरेज के अनुसार सुदीप फार्मा को एक बड़े पैमाने पर काम करने वाली, तकनीकी रूप से मजबूत और भरोसेमंद मैन्युफैक्चरिंग कंपनी माना जाता है. इस इंडस्ट्री में ब्रांडिंग या तेज बदलावों की तुलना में स्थिरता, नियमों का पालन और लंबे समय का ग्राहक भरोसा ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, और कंपनी इन मानकों पर खरी उतरती है.

कंपनी मिनरल-बेस्ड एक्सीसिपिएंट्स में अग्रणी है और फार्मा, न्यूट्रास्यूटिकल्स और वेलनेस जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है. अपने ग्राहकों की फॉर्म्युलेशन जरूरतों से गहराई से जुड़ी होने की वजह से इसका बिजनेस लंबे समय तक मजबूत रहने की संभावना है.

(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Stock Market Ipo