scorecardresearch

Sudeep Pharma Ka Ipo : आईपीओ के पहले दिन 21% पहुंचा जीएमपी, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?

Sudeep Pharma Ipo Listing Latest News | Sudeep Pharma IPO रिव्यू : सुदीप फार्मा स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली लीडर कंपनियों में से एक है, जो अलग-अलग इंडस्ट्री को सप्लाई करती है.

Sudeep Pharma Ipo Listing Latest News | Sudeep Pharma IPO रिव्यू : सुदीप फार्मा स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली लीडर कंपनियों में से एक है, जो अलग-अलग इंडस्ट्री को सप्लाई करती है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Sudeep Pharma IPO, सुदीप फार्मा, Sudeep Pharma IPO Open, Sudeep Pharma IPO GMP, Sudeep Pharma IPO Review, Subscribe Sudeep Pharma, latest subscription of Sudeep Pharma IPO, brokerage on Sudeep Pharma IPO

Sudeep Pharma कंपनी प्रोफाइल Full Review : सुदीप फार्मा को एक बड़े पैमाने पर काम करने वाली, तकनीकी रूप से मजबूत और भरोसेमंद मैन्युफैक्चरिंग कंपनी माना जाता है. (AI Image)

 : स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली लीडर कंपनियों में शामिल सुदीप फार्मा के IPO को लेकर ग्रे मार्केट में क्रेज दिख रहा है. जिससे संकेत मिल रहा है कि इसे लेकर निवेशकों में सेंटीमेंट मजबूत है. यह IPO आज रिटेल निवेशकों के लिए खुल रहा है और इसमें 25 नवंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है. कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 895 करोड़ रुपये जुटाने की है.

आईपीओ के बारे में 

इस पब्लिक ऑफर में 95 करोड़ रुपये का नया फ्रेश इश्यू है, जबकि प्रमोटर्स द्वारा 800 करोड़ रुपये का OFS (13.5 मिलियन शेयर) शामिल है. IPO का प्राइस बैंड 563 से 593 रुपये प्रति शेयर है, और एक लॉट में 25 शेयर होंगे. एक लॉट के लिए रिटेल निवेशक को 14,825 रुपये लगाने होंगे. अधिकतम 13 लॉट (325 शेयर) के लिए बोली लगा सकते हैं. 

Advertisment

GST छूट और रेट कट से लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट; Max Financial, HDFC Life और SBI Life टॉप पिक्स

GMP : ग्रे मार्केट में 21% प्रीमियम

ग्रे मार्केट में कंपनी का अनलिस्टेड स्टॉक 122 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. यह अपर प्राइस बैंड 593 रुपये के मुकाबले करीब 21% प्रीमियम है, जो निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी दिखाता है. शेयर अलॉटमेंट की जानकारी बुधवार, 26 नवंबर को आने की उम्मीद है. सुदीप फार्मा के शेयर शुक्रवार, 28 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होने (stock market listing) की संभावना है.

Fujiyama Power ने डेब्यू पर किया निराश, 228 रुपये आईपीओ प्राइस के बदले 218 रुपये पर लिस्ट

SBI Securities : सब्सक्राइब 

ब्रोकरेज का कहना है कि सुदीप फार्मा स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली लीडर कंपनियों में से एक है, जो अलग-अलग इंडस्ट्री को सप्लाई करती है. कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को ग्लोबल संस्थानों से मंजूरी मिली है. जिससे कंपनी को बड़े बाजारों में पहुंचने में मदद मिलती है. कंपनी एक नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा बना रही है जिसकी क्षमता 51,200 MT होगी, जो उसकी मौजूदा क्षमता का करीब 71% है. 

यह नई यूनिट बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बनाई जा रही है. साथ ही, कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों के लिए जरूरी खनिजों के कारोबार में भी विस्तार की योजना है, जिससे कमाई पर पॉजिटिव असर पड़ेगा. कंपनी के खास सेगमेंट में नेतृत्व, और भविष्य में तेजी से बढ़ते बिजनेस में विस्तार को देखते हुए, उम्मीद है कि कंपनी का मुनाफा अच्छी तरह बढ़ेगा और मार्जिन भी सुधरेंगे.

रियल्टी स्टॉक लोढ़ा डेवलपर्स दे सकता है 58% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने गिनाए पॉजिटिव फैक्टर्स

Anand Rathi Research : लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब

ब्रोकरेज के अनुसार अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्युएशन FY25 के लिए 48.3 गुना P/E पर है, जिससे इसका पोस्ट-इश्यू मार्केट कैप लगभग 8,66,979 मिलियन रुपये होता है. कंपनी ने पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी SAMPL बनाई है, ताकि मिनरल केमिस्ट्री क्षमता का उपयोग एडवासं मैटेरियल्स बनाने में कर सके. इसमें pCAM उत्पादन के लिए एक नई फैक्ट्री भी शामिल है, जो बैटरी-ग्रेड आयरन फॉस्फेट बनाएगी, जिसका उपयोग EV और ऊर्जा भंडारण के लिए LFP बैटरियों में होता है.

कंपनी अमेरिका और यूरोप जैसे रेगुलेटेड मार्केट्स में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है. USFDA-स्वीकृत सुविधाओं की मदद से वे निर्यात बढ़ाएंगे और स्थानीय वेयरहाउसिंग व सेल्स टीम के जरिए सीधे ग्राहकों तक पहुंचने की रणनीति अपनाएंगे. इन सभी बातों को देखते हुए, IPO की कीमत पूरी तरह “फेयर” मानी जा सकती है. 

Tata Motors PV vs CV: किस डिवीजन के स्टॉक में ज्यादा पोटेंशियल? निवेशकों के लिए बड़ा सवाल

Reliance Securities : सब्सक्राइब

ब्रोकरेज के अनुसार सुदीप फार्मा को एक बड़े पैमाने पर काम करने वाली, तकनीकी रूप से मजबूत और भरोसेमंद मैन्युफैक्चरिंग कंपनी माना जाता है. इस इंडस्ट्री में ब्रांडिंग या तेज बदलावों की तुलना में स्थिरता, नियमों का पालन और लंबे समय का ग्राहक भरोसा ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, और कंपनी इन मानकों पर खरी उतरती है.

कंपनी मिनरल-बेस्ड एक्सीसिपिएंट्स में अग्रणी है और फार्मा, न्यूट्रास्यूटिकल्स और वेलनेस जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है. अपने ग्राहकों की फॉर्म्युलेशन जरूरतों से गहराई से जुड़ी होने की वजह से इसका बिजनेस लंबे समय तक मजबूत रहने की संभावना है.

(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Ipo stock market listing