scorecardresearch

Sudeep Pharma IPO : आज शेयर अलॉटमेंट होगा फाइनल, 94 गुना सब्‍सक्रिप्‍शन के ग्रे मार्केट में 85 रुपये का प्रीमियम

Sudeep Pharma IPO Share Allotment Check : स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को ग्लोबल संस्थानों से मंजूरी मिली है. जिससे कंपनी को बड़े बाजारों में पहुंचने में मदद मिलती है.

Sudeep Pharma IPO Share Allotment Check : स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को ग्लोबल संस्थानों से मंजूरी मिली है. जिससे कंपनी को बड़े बाजारों में पहुंचने में मदद मिलती है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Aequs IPO, Aequs IPO Open for subscription, subscribe Aequs IPO, Aequs IPO GMP, Aequs IPO Subscription Status, Brokerage on Aequs IPO

Share Allotment : सुदीप फार्मा आईपीओ को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्‍पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 93.71 गुना सब्सक्राइब हुआ है. (AI Image)

Sudeep Pharma Share Allotment Today : स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली लीडर कंपनियों में शामिल सुदीप फार्मा के आईपीओ में आज सफल निवेशकों को शेयर अलॉट होने जा रहे हैं. फिलहाल आईपीओ बंद होने के बाद ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्‍टेड शेयरों का भाव ऊंचा बना हुआ है. 21 से 25 नवंबर के बीच खुले इस आईपीओ को निवेशकों ने हाथों हाथ लिया और यह करीब 94 गुना सब्‍सक्राइब हुआ. मजबूत लिस्टिंग की उम्‍मीद को देखते हुए आवेदकों को अब शेयर अलॉटमेंट का इंतजार होगा. आप अपना स्‍टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं. 

Gallard Steel बना ब्लॉक बस्टर एसएमई आईपीओ, लिस्टिंग पर दिया 49% रिटर्न

करीब 94 गुना हुआ था सब्‍सक्राइब

सुदीप फार्मा आईपीओ (IPO) को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्‍पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 93.71 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसे रिटेल कैटेगरी में 15.65 गुना बोली मिली है. एनआईआई कैटेगरी में यह 116.72 गुना सब्‍सक्राइब हुआ और क्यूआईबी कैटेगरी में 213.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. 

Advertisment

50 रुपये से सस्‍ता स्‍टॉक दे सकता है 63% रिटर्न, उत्‍कर्ष एसएफबी पर ब्रोकरेज क्‍यों है बुलिश?

ग्रे मार्केट में प्रीमियम 14% हुआ 

ग्रे मार्केट में इस इश्यू को लेकर क्रेज देखने को मिला है. कंपनी के अनलिस्टेड स्‍टॉक ग्रे मार्केट में अभी 85 रुपये बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं. यह अपर प्राइस बैंड 593 रुपये के लिहाज से 14 फीसदी प्रीमियम है. यही ट्रेंड रहा तो 28 नवंबर 2025 को शेयर लिस्टिंग (stock market listing) पर 14 से 15 फीसदी के बीच रिटर्न दे सकता है.

BSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

सबसे पहले BSE की वेबसाइट bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं.
‘Issue Type’ में ‘Equity’ चुनें.
‘Issue Name’ की ड्रॉपडाउन लिस्ट से ‘Sudeep Pharma’ सेलेक्ट करें.
अपना Application Number या PAN नंबर दर्ज करें.
कैप्चा को वेरिफाई करें और ‘Search’ पर क्लिक करें.

GST छूट और रेट कट से लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट; Max Financial, HDFC Life और SBI Life टॉप पिक्स

NSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

NSE के IPO एप्लीकेशन ट्रैकिंग पेज nseindia.com/invest/check-application-status पर जाएं.
वहां ‘Equity and SME IPO Bid Details’ पर क्लिक करें.
लिस्ट में से ‘Sudeep Pharma’ चुनें.
Application Number और PAN जैसी डिटेल्स भरें.
सबमिट करने पर आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिखेगा.

रजिस्ट्रार MUFG Intime India की वेबसाइट से चेक करें

Ankit Consultancy की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html

फिर ड्रॉपडाउन में कंपनी का नाम ‘Sudeep Pharma’ टाइप करें.
PAN, एप्लीकेशन नंबर, DP ID/Client ID या बैंक अकाउंट नंबर में से कोई एक जानकारी भरें.
फिर ‘Search’ बटन पर क्लिक करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस जानें.

Titan, HUL, RBA समेत ये कंज्यूमर स्टॉक 100% तक दे सकते हैं रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने दिया हाई टारगेट

आउटलुक को लेकर ब्रोकरेज की राय‍

SBI Securities का कहना है कि स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को ग्लोबल संस्थानों से मंजूरी मिली है. जिससे कंपनी को बड़े बाजारों में पहुंचने में मदद मिलती है. कंपनी एक नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा बना रही है जिसकी क्षमता 51,200 MT होगी, जो उसकी मौजूदा क्षमता का करीब 71% है. 

यह नई यूनिट बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बनाई जा रही है. कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों के लिए जरूरी खनिजों के कारोबार में भी विस्तार की योजना है. उम्मीद है कि कंपनी का मुनाफा अच्छी तरह बढ़ेगा और मार्जिन भी सुधरेंगे.

Anand Rathi Research  के अनुसार कंपनी ने पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी SAMPL बनाई है, ताकि मिनरल केमिस्ट्री क्षमता का उपयोग एडवासं मैटेरियल्स बनाने में कर सके. कंपनी अमेरिका और यूरोप जैसे रेगुलेटेड मार्केट्स में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है. USFDA-स्वीकृत सुविधाओं की मदद से वे निर्यात बढ़ाएंगे और स्थानीय वेयरहाउसिंग व सेल्स टीम के जरिए सीधे ग्राहकों तक पहुंचने की रणनीति अपनाएंगे. 

Reliance Securities के अनुसार सुदीप फार्मा को एक बड़े पैमाने पर काम करने वाली, तकनीकी रूप से मजबूत और भरोसेमंद मैन्युफैक्चरिंग कंपनी माना जाता है. इस इंडस्ट्री में ब्रांडिंग या तेज बदलावों की तुलना में स्थिरता, नियमों का पालन और लंबे समय का ग्राहक भरोसा ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, और कंपनी इन मानकों पर खरी उतरती है. इसका बिजनेस लंबे समय तक मजबूत रहने की संभावना है.

(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Ipo