scorecardresearch

Sudeep Pharma ने बाजार में किया मजबूत डेब्‍यू, आईपीओ प्राइस की तुलना में 24% बढ़कर स्‍टॉक लिस्‍ट

Sudeep Pharma Stock Price : स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली सुदीप फार्मा ने आज शेयर बाजार में मजबूत डेब्‍यू किया. कंपनी का स्‍टॉक बीएसई पर 734 रुपये पर लिस्‍ट हुआ, जबकि आईपीओ प्राइस 593 रुपये था.

Sudeep Pharma Stock Price : स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली सुदीप फार्मा ने आज शेयर बाजार में मजबूत डेब्‍यू किया. कंपनी का स्‍टॉक बीएसई पर 734 रुपये पर लिस्‍ट हुआ, जबकि आईपीओ प्राइस 593 रुपये था.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Sudeep Pharma Stock Market Listing, Sudeep Pharma Stock Price, Brokerage on Sudeep Pharma, IPO Alert, IPO News, Sudeep Pharma Stock Movement

Sudeep Pharma : सुदीप फार्मा को बड़े पैमाने पर काम करने वाली, तकनीकी रूप से मजबूत और भरोसेमंद मैन्युफैक्चरिंग कंपनी माना जाता है. Photograph: (Freepik)

Sudeep Pharma Stock Market Listing : स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली लीडर कंपनियों में शामिल सुदीप फार्मा ने आज 28 नवंबर 2025 को शेयर बाजार में मजबूत डेब्‍यू किया है. कंपनी का स्‍टॉक बीएसई पर 734 रुपये पर लिस्‍ट हुआ, जबकि आईपीओ प्राइस 593 रुपये था. इस लिहाज से शेयर ने लिस्टिंग पर निवेशकों को 24 फीसदी रिटर्न दिया है. इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से भी मजबूत सब्‍सक्रिप्‍शन मिला था.

वहीं ब्रोकरेज और एनालिस्‍ट भी कंपनी के आउटलुक को लेकर पॉजिटिव हैं. यह आईपीओ  21 से 25 नवंबर के बीच खुला था. इसमें 95 करोड़ रुपये का नया फ्रेश इश्यू था, जबकि प्रमोटर्स द्वारा 800 करोड़ रुपये का OFS. IPO का प्राइस बैंड 563 से 593 रुपये प्रति शेयर रखा गया था. 

Advertisment

Lenskart Solutions पर जेफरीज ने दी BUY रेटिंग, शेयर में 23% आ सकती है तेजी

करीब 94 गुना हुआ था सब्‍सक्राइब

सुदीप फार्मा आईपीओ (IPO) को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्‍पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 93.71 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसे रिटेल कैटेगरी में 15.65 गुना बोली मिली है. एनआईआई कैटेगरी में यह 116.72 गुना सब्‍सक्राइब हुआ और क्यूआईबी कैटेगरी में 213.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. 

आउटलुक को लेकर ब्रोकरेज की राय‍

SBI Securities का कहना है कि स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को ग्लोबल संस्थानों से मंजूरी मिली है. जिससे कंपनी को बड़े बाजारों में पहुंचने में मदद मिलती है. कंपनी एक नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा बना रही है जिसकी क्षमता 51,200 MT होगी, जो उसकी मौजूदा क्षमता का करीब 71% है. 

GST छूट और रेट कट से लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट; Max Financial, HDFC Life और SBI Life टॉप पिक्स

यह नई यूनिट बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बनाई जा रही है. कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों के लिए जरूरी खनिजों के कारोबार में भी विस्तार की योजना है. उम्मीद है कि कंपनी का मुनाफा अच्छी तरह बढ़ेगा और मार्जिन भी सुधरेंगे.

Anand Rathi Research  के अनुसार कंपनी ने पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी SAMPL बनाई है, ताकि मिनरल केमिस्ट्री क्षमता का उपयोग एडवासं मैटेरियल्स बनाने में कर सके. कंपनी अमेरिका और यूरोप जैसे रेगुलेटेड मार्केट्स में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है. USFDA-स्वीकृत सुविधाओं की मदद से वे निर्यात बढ़ाएंगे और स्थानीय वेयरहाउसिंग व सेल्स टीम के जरिए सीधे ग्राहकों तक पहुंचने की रणनीति अपनाएंगे. 

50 रुपये से सस्‍ता स्‍टॉक दे सकता है 63% रिटर्न, उत्‍कर्ष एसएफबी पर ब्रोकरेज क्‍यों है बुलिश?

Reliance Securities के अनुसार सुदीप फार्मा को एक बड़े पैमाने पर काम करने वाली, तकनीकी रूप से मजबूत और भरोसेमंद मैन्युफैक्चरिंग कंपनी माना जाता है. इस इंडस्ट्री में ब्रांडिंग या तेज बदलावों की तुलना में स्थिरता, नियमों का पालन और लंबे समय का ग्राहक भरोसा ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, और कंपनी इन मानकों पर खरी उतरती है. इसका बिजनेस लंबे समय तक मजबूत रहने की संभावना है.

(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

stock market listing