scorecardresearch

Stocks to Watch : आज Swiggy, Godrej Industries, Tata Power, Dilip Buildcon, NALCO समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Groww, Buy Groww, Buy call on Groww, Motilal oswal on groww stock, groww is leading broker, groww Stock Price, groww stock outlook, why should you buy grow share, grow ipo, mutual fund, Groww wealth business

Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 10 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)

Stocks in Focus Today : आज 10 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में Swiggy, Godrej Industries, Tata Power, Highway Infrastructure, Zydus Lifesciences, Dilip Buildcon, NALCO, IRB Infrastructure, Graphite India, Anupam Rasayan, HG Infra Engineering, HUDCO शामिल हैं.

Swiggy

फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने 9 दिसंबर को अपनी QIP की प्रक्रिया शुरू की, जिसकी न्यूनतम कीमत 390.51 रुपये प्रति शेयर रखी गई है. कंपनी के बोर्ड ने 7 नवंबर को और शेयरधारकों ने 8 दिसंबर की बैठक में 10,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.त्र

Advertisment

Godrej Industries

गॉदरेज एग्रोजेट की सहायक कंपनी क्रीमलाइन डेयरी प्रोडक्ट्स ने तेलंगाना सरकार के साथ एक MoU साइन किया है. इसके तहत 40 एकड़ जमीन पर 150 करोड़ रुपये की लागत से एक नया डेयरी प्लांट लगाया जाएगा. इसके साथ ही गॉदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप की तेलंगाना में कुल प्रस्तावित निवेश राशि 10,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है.

Tata Power Company

टाटा पावर ने 400 kV कोटेश्वर–ऋषिकेश ट्रांसमिशन लाइन शुरू कर दी है. इससे उत्तराखंड के टिहरी–कोटेश्वर हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स से 1,000 मेगावॉट बिजली उत्तर भारत के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच सकेगी.

Highway Infrastructure

कंपनी को आंध्र प्रदेश के काजा फीस प्लाज़ा के संचालन के लिए 328.8 करोड़ रुपये की लेटर आफ एसेप्टेंस (LOA) मिली है. यह LOA NHAI ने 9 दिसंबर को जारी की.

Zydus Lifesciences

जायडस लाइफसाइंसेज की UAE स्थित सहायक कंपनी ने Formycon AG के साथ पार्टनरशिप की है. इसके तहत वह FYB206 (जो Keytruda नाम की दवा का बायोसिमिलर है) को अमेरिका और कनाडा में बेचने और सप्लाई करने का एक्सक्लूसिव अधिकार लेगी.

Dilip Buildcon

दिलीप बिल्डकॉन को उत्तर पूर्व रेलवे, उत्तर प्रदेश की ओर से 199.17 करोड़ रुपये का ठेका सबसे कम बोली (L1) पर मिला है. यह ठेका एक ब्रिज के सबस्ट्रक्चर बनाने के लिए है.

NALCO

NALCO के बोर्ड ने पोटांगी बॉक्साइट माइंस के विकास और संचालन के लिए MDO कॉन्ट्रैक्ट दिलीप बिल्डकॉन (L1 बोलीदाता) को देने की मंजूरी दी है. खनन शुल्क 423 रुपये प्रति टन तय किया गया है और यह कॉन्ट्रैक्ट 25 साल के लिए होगा.

Stocks In Focus stocks to watch stocks in news Stocks in Focus Today