scorecardresearch

टाटा ग्रुप स्टॉक Trent में 8% की बड़ी गिरावट, Buy or Sell? निवेश पर ब्रोकरेज की क्या है सलाह

Tata Group Stock Trent Falls 8% After Q3 Update : आज टाटा ग्रुप स्टॉक ट्रेंट के शेयरों में आज 8 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आज शेयर टूटकर 4,060 रुपये पर आ गया, जबकि सोमवार के 4,430 रुपये पर बंद हुआ था.

Tata Group Stock Trent Falls 8% After Q3 Update : आज टाटा ग्रुप स्टॉक ट्रेंट के शेयरों में आज 8 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आज शेयर टूटकर 4,060 रुपये पर आ गया, जबकि सोमवार के 4,430 रुपये पर बंद हुआ था.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Trent share price, Trent stock, Tata Group stocks, Trent Q3 FY26 results, Trent business update, Trent share price today, Zudio parent company, Westside parent company, Trent shares fall 8 percent, Should you buy Trent stock

Trent Q3 FY26 Updates : कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में प्रोडक्ट्स की बिक्री से होने वाला स्टैंडअलोन रेवेन्यू 5,220 करोड़ रुपये रहा. (Pixabay)

Trent Share Price Today : आज टाटा ग्रुप स्टॉक ट्रेंट के शेयरों में आज 8 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आज शेयर टूटकर 4,060 रुपये पर (Trent Stock Price) आ गया, जबकि सोमवार के 4,430 रुपये पर बंद हुआ था. Zudio और Westside की पैरेंट कंपनी Trent ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) के प्रोविजनल नतीजे जारी किए. जिसके बाद निवेशकों में रेवेन्यू ग्रोथ को लेकर चिंता दिख रही है. हालांकि ब्रोकरेज हाउस का व्यू शेयर को लेकर पॉजिटिव है.  

Trent ने FY26 की अक्टूबर–दिसंबर तिमाही (Q3) के लिए अपना बिज़नेस अपडेट 5 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद जारी किया. कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में प्रोडक्ट्स की बिक्री से होने वाला स्टैंडअलोन रेवेन्यू 5,220 करोड़ रुपये रहा. यह पिछले साल की इसी तिमाही (4,466 करोड़ रुपये) के मुकाबले 17% की सालाना बढ़त है. ऑपरेशंस से रेवेन्यू Q2 FY26 में भी 17% सालाना बढ़कर 4,724 करोड़ रुपये रहा था. यानी Q2 और Q3 दोनों में रेवेन्यू ग्रोथ लगभग समान रही है.

Advertisment

Groww : मोतीलाल ओसवाल ने ग्रो के स्टॉक पर दी BUY रेटिंग, 185 रुपये तय किया टारगेट प्राइस

मोतीलाल ओसवाल : पुराने स्टोर्स की बिक्री पर असर

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि Trent की प्रोडक्ट्स की बिक्री से होने वाली रिपोर्टेड रेवेन्यू (GST घटाने के बाद) 3QFY26 में सालाना बेसिस पर 17% बढ़कर 52.2 अरब रुपये रहा. इसी आधार पर कंपनी का अनुमानित नेट स्टैंडअलोन रेवेन्यू 52.9 अरब रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 17% अधिक है. यह ग्रोथ हमारी पिछली अनुमानित 20% YoY ग्रोथ से थोड़ी कम रही.

ब्रोकरेज ने शेयर (Tata Group Stock) पर Buy रे​टिंग दी है. ब्रोकरेज के अनुसार पिछली कुछ तिमाही से रेवेन्यू ग्रोथ की रफ्तार धीमी हो रही थी, लेकिन 3QFY26 में Trent की रेवेन्यू ग्रोथ करीब 17% YoY पर स्थिर रही, जो 2QFY26 के बराबर है।रेवेन्यू ग्रोथ का मुख्य कारण स्टोर्स की संख्या में लगभग 28% सालाना बढ़ोतरी है. हालांकि, प्रति स्टोर रेवेन्यू में करीब 11% सालाना गिरावट आई है. इससे साफ संकेत मिलता है कि नए स्टोर्स खुलने की वजह से पुराने स्टोर्स की बिक्री पर असर पड़ रहा है.

1 महीने में मिल सकता है 10 से 14% रिटर्न, जनवरी के लिए टॉप 3 स्टॉक्स आइडिया

एचडीएफसी सिक्योरिटीज : मजबूत बिजनेस फ्रेंचाइज

ब्रोकरेज हाउस एचडीएफसी सिक्योरिटीज का कहना है कि Trent एक बेहतरीन और मजबूत बिजनेस फ्रेंचाइज बना हुआ है. भविष्य के ऑपरेशनल प्रदर्शन को सपोर्ट करने वाले फैक्टर्स, जैसे समान स्टोर्स की बिक्री में ग्रोथ (SSSG) और स्टोर्स का लगातार विस्तार, काफी हेल्दी दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही, वैल्यूएशन में लगभग 50% की बड़ी कटौती (FY28 के P/E में 117x से घटकर 60x) ने स्टॉक को ज्यादा आकर्षक बना दिया है.

मोतीलाल ओसवाल के टॉप लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स, 2026 में दे सकते हैं हाई रिटर्न

इन्हीं कारणों से ब्रोकरेज ने Trent की रेटिंग को अपग्रेड कर ADD कर दिया है और SOTP वैल्यूएशन के आधार पर 4,700 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है. इसमें स्टैंडअलोन बिजनेस के लिए FY28 के अनुमानित एडजस्टेड EPS पर 60x P/E शामिल है. ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के EPS अनुमान को 1% और 2% बढ़ाया है.

Mazagon Dock Shipbuilders : ये डिफेंस स्टॉक दे सकता है 40% रिटर्न, 6 महीने में 24% आ चुकी है गिरावट

9 महीनों का रेवेन्यू प्रदर्शन

31 दिसंबर तक के 9 महीनों (अप्रैल–दिसंबर) में कंपनी का प्रोडक्ट सेल्स से रेवेन्यू 18% सालाना बढ़कर 14,604 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 12,368 करोड़ रुपये था.

Q3 FY26 के अंत तक Trent के पास 278 Westside स्टोर्स, 854 Zudio स्टोर्स (जिसमें UAE के 4 स्टोर्स शामिल हैं), अन्य लाइफस्टाइल ब्रांड्स के 32 स्टोर्स थे. इस तिमाही के दौरान कंपनी ने 17 नए Westside स्टोर्स और 48 नए Zudio स्टोर्स खोले.

(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Trent Trent Stock Price Tata Group Stock