/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/14/QB3JrKJpm3VYUbz5EBJy.jpg)
Tata Motors CV shares list : यह लिस्टिंग साफ दिखाती है कि बाजार को CV बिजनेस की ग्रोथ कहानी पर पूरा भरोसा है. (AI Generated)
Tata Motors Demerger CV Listing : टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल (CV) के डीमर्जर के बाद आज टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल (Tata Motors CV) बिजनेस की मार्केट में धमाकेदार एंट्री रही. टाटा मोटर्स CV के शेयर NSE पर 335 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो इसके डिस्कवरी प्राइस 260.75 रुपये के मुकाबले 28% प्रीमियम है.
BSE पर यह 330.25 रुपये पर लिस्ट हुआ. यह लिस्टिंग साफ दिखाती है कि बाजार CV बिजनेस की ग्रोथ कहानी पर भरोसा कर रहा है. डीमर्जर के बाद PV (पैसेंजर व्हीकल + EV + JLR) और CV बिजनेस दो अलग अलग लिस्टेड कंपनियां बन गई हैं.
Groww के स्टॉक ने किया मजबूत डेब्यू, लिस्टिंग पर 14% मिला रिटर्न
नई लिस्ट हुई टाटा मोटर्स का मार्केट कैप 1.22 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. यह लिस्टिंग टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल व्यवसाय और पैसेंजर व्हीकल व्यवसाय के अलग होने (डिमर्जर) के बाद हुई है. टाटा मोटर्स का डीमर्जर 1 अक्टूबर 2025 से लागू हुआ. इस साल कंपनी ने 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय की थी.
इस तारीख को जिन निवेशकों के पास टाटा मोटर्स के शेयर थे, उन्हें कमर्शियल व्हीकल बिजनेस के शेयर मिले. पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के शेयरों का डिस्कवर्ड प्राइस 400 रुपये प्रति शेयर रहा था , जो 14 अक्टूबर को लिस्ट हुए थे.
Venus Pipes का स्टॉक दे सकता है 83% रिटर्न, नुवामा ने क्यों दिया इतना हाई टारगेट
डीमर्जर से बनीं 2 अलग कंपनियां
बता दें कि टाटा मोटर्स के डीमर्जर से 2 अलग-अलग कंपनियां बनीं. पहली टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV), जिसमें घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिजनेस, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) डिवीजन और जगुआर लैंड रोवर (JLR) शामिल हैं. दूसरी टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स (TMLCV), जिसमें कंपनी के ट्रक, बस और छोटी कमर्शियल गाड़ियां शामिल हैं. पिछले साल अगस्त में टाटा मोटर्स बोर्ड ने कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल बिजनेस को अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बांटने की मंजूरी दी थी, ताकि दोनों बिजनेस पर फोकस किया जा सके और भविष्य की विकास योजनाओं को तेजी मिले.
Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?
TMPV शेयर प्राइस
बुधवार सुबह ट्रेडिंग के दौरान टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयर हल्की बढ़त के साथ 408 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे. आज का हाई 411 रुपये और लो 403 रुपये है. आल टाइम हाई 419 रुपये है.
(Disclaimer: हमने यहां शेयर के लिस्टिंग के बार में जानकारी दी है. य​ह निवेश की सलाह नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us