scorecardresearch

Stocks to Watch : आज Tata Motors, Groww, Reliance Power, Paras Defence, Biocon समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Stocks to Watch, Stocks in News, Stocks in Action, Stocks in Focus

Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 12 नवंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)

Stocks in Focus Today : आज 12 नवंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में Tata Motors, Groww, Reliance Power, Tata Power, Paras Defence, Biocon, Bajaj Finserv, Godrej Industries, BLS International, Bharat Forge, Torrent Power, BSE, BASF India, Tata Steel, Asian Paints, Ashok Leyland, HAL, Indraprastha Gas, IRCTC शामिल हैं.   

Tata Motors 

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल (CV) वाले शेयर आज बुधवार 12 नवंबर 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे. इन शेयरों को ‘Tata Motors Ltd’ नाम से और ‘T’ समूह कैटिगरी में ट्रेड किया जाएगा.

Advertisment

Groww

कंपनी के शेयर भारत के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे. यह कंपनी का 6632 करोड़ रुपये का आईपीओ था, जिसे पिछले हफ्ते पूरी तरह सब्सक्राइब कर लिया गया.

Reliance Power

कंपनी की सब्सिडियरी Reliance NU Energies को 10 नवंबर 2025 को एक ऑर्डर मिला है. यह SJVN की 1,500 MW / 6,000 MWh रिन्यूएबल एनर्जी टेंडर में सबसे बड़ा विजेता बना है.

Tata Power

कंपनी भूटान की ड्रंक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन के साथ एक विशेष उद्देश्य कंपनी (SPV) में 40% हिस्सेदारी खरीदने का प्लान बना रही है. इसके लिए लगभग ₹1,572 करोड़ कई चरणों में निवेश करेगी.

Paras Defence and Space Technologies

कंपनी को रक्षा मंत्रालय से लगभग 35.68 करोड़ रुपये (GST सहित) का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर पोर्टेबल एंटी-ड्रोन सिस्टम सप्लाई करने के लिए है.

Biocon

बायोफार्मा कंपनी ने Q2 FY26 में 84.5 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, यानी कंपनी ने इस बार अच्छा सुधार किया है.

Bajaj Finserv

कंपनी ने Q2 FY26 में 2,244 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया, जो पिछले साल से 8% ज्यादा है. पिछली बार इसी तिमाही में लाभ 2,087 करोड़ रुपये था.

Godrej Industries

कंपनी ने Q2 FY26 में 242.47 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया. यह पिछले साल के 287.62 करोड़ रुपये की तुलना में 16% कम है. पिछली तिमाही से भी मुनाफा 31% घटा है, जो 349.22 करोड़ रुपये था.

आज के रिजल्ट

Tata Steel, Asian Paints, Ashok Leyland, Honasa Consumer, Afcons Infrastructure, Bajaj Hindusthan Sugar, CARE Ratings, Aditya Infotech, Endurance Technologies, Gandhar Oil Refinery (India), Hindustan Aeronautics, Indraprastha Gas, Indian Railway Catering and Tourism Corporation, Info Edge (India), P N Gadgil Jewellers, Prestige Estates Projects, SpiceJet, Swan Defence and Heavy Industries, Travel Food Services, West Coast Paper Mills

Stocks In Focus stocks to watch stocks in news Stocks in Focus Today