/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/14/QB3JrKJpm3VYUbz5EBJy.jpg)
JLR Pressure vs EV Growth : अब निवेशक यह सोचने पर मजबूर हैं कि टाटा मोटर्स में आगे दांव कहां लगाएं, PV में या CV में? Photograph: (AI Generated)
Tata Motors PV vs Tata Motors CV Performance : भारत के ऑटो सेक्टर में टाटा मोटर्स की पकड़ तो मजबूत है, लेकिन अब कंपनी के दो बड़े बिजनेस, पैसेंजर व्हीकल्स (PV) और कमर्शियल व्हीकल्स (CV), का प्रदर्शन एक-दूसरे से बिल्कुल अलग दिशा में जा रहा है. जहां CV कारोबार में MHCV की ग्रोथ धीमी पड़ रही है और ब्रोकरेज FY25–28 में सिर्फ 2% CAGR की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं PV सेगमेंट में कंपनी का घरेलू प्रदर्शन ठीक-ठाक है, लेकिन JLR की भारी गिरावट और ग्लोबल मार्केट में कमजोर मांग कंपनी की कुल कमाई पर दबाव बना रही है.
अब निवेशक यह सोचने पर मजबूर हैं कि टाटा मोटर्स में आगे दांव कहां लगाएं, PV में या CV (Commercial Vehicles) में? अलग अलग ब्रोकरेज अभी के लिए फिलहाल दोनों शेयर को लेकर ज्यादा उत्साहित नजर नहीं आ रहे. कुछ ने REDUCE या SELL रेटिंग दी है. वहीं दोनों शेयरों का टारगेट प्राइस 300 से 385 रुपये के बीच घटा दिया है.
Tata Motors Commercial Vhcls
रेटिंग : REDUCE
टारगेट प्राइस : 300 रुपये
करंट प्राइस : 370 रुपये
नुवामा का कहना है कि कंपनी की Q2 स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 9% बढ़कर 168.6 अरब रुपये रहा, जो अनुमान से 3% कम है. इसकी वजह कमजोर प्रोडक्ट मिक्स के चलते कम रियलाइजेशन रहा. EBITDA 27% बढ़कर 20.8 अरब रुपये रहा, जो लगभग उम्मीदों के अनुरूप है.
ब्रोकरेज ने FY25–28 के लिए स्टैंडअलोन रेवेन्यू में 2% CAGR और EBITDA में 6% CAGR का हल्का अनुमान लगाया है. फिलहाल स्टॉक FY27E/28E EV/EBITDA पर 12x के वैल्युएशन पर ट्रेड हो रहा है.
Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?
कमजोर MHCV आउटलुक : पिछले कुछ साल में घरेलू MHCV इंडस्ट्री ने मजबूत बढ़त दिखाई है, लेकिन आगे FY25–28 के लिए MHCV की ग्रोथ 2% CAGR यानी धीमी रहने की उम्मीद है. इसकी वजह हैं : ट्रांसपोर्टर्स की पर्याप्त उपयोग क्षमता, रेलवे से बढ़ती प्रतिस्पर्धा, हाई बेस. उम्मीद है कि कंपनी का मार्केट शेयर FY25 में 46.4% से घटकर FY28 तक 45.7% रह सकता है.
EV पर बढ़ता फोकस : TMLCV अब EV (इलेक्ट्रिक वाहन) सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान दे रही है. कंपनी अब तक लगभग 3,700 EV यूनिट्स की डिलीवरी कर चुकी है. हाल ही में सरकार की पेमेंट सिक्योरिटी गारंटी के बाद, कंपनी आने वाले EV टेंडर्स में भी हिस्सेदारी पर विचार कर रही है. कंपनी के E-SCV Ace मॉडल को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी 1,300 यूनिट्स की डिलीवरी हो चुकी है.
Suzlon share target : 100 रुपये से सस्ते इस शेयर में कमाई का मौका, 70 से 76 रुपये का मिला टारगेट
Tata Motors Passenger Vehicles
रेटिंग : REDUCE, Sell
टारगेट प्राइस : 385 रुपये, 312 रुपये
करंट प्राइस : 370 रुपये
नुवामा ने शेयर पर REDUCE रेटिंग दी है और 385 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 14% गिरकर 723.5 अरब रुपये रहा. EBITDA में 14 अरब रुपये का घाटा हुआ, जबकि अनुमान 41.9 अरब रुपये के मुनाफे का था. यह गिरावट मुख्य तौर से JLR पर अमेरिकी और चीनी टैक्स और प्रोडक्शन शटडाउन के प्रभाव के कारण हुई.
Va Tech Wabag : शेयर में 42% अपसाइड टारगेट, मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ा भरोसा
JLR के कम मार्जिन अनुमान के चलते ब्रोकरेज ने FY26–28 के लिए कंसोलिडेटेड EBITDA अनुमान को 5 से 8% तक घटाया है. FY25–28 के दौरान JLR की वॉल्यूम ग्रोथ फ्लैट रहने की उम्मीद है, क्योंकि कई ‘Jaguar’ मॉडल बंद हो रहे हैं और प्रमुख बाजारों में मांग कमजोर है.
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) पर Sell रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 312 रुपये दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने हाल के समय में अपना सबसे खराब वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी को 5,500 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जिसकी मुख्य वजह JLR का बहुत कमजोर प्रदर्शन रहा. वहीं भारत का पैसेंजर व्हीकल कारोबार उम्मीद के मुताबिक रहा.
Venus Pipes का स्टॉक दे सकता है 83% रिटर्न, नुवामा ने क्यों दिया इतना हाई टारगेट
मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि JLR अपने मुख्य बाजारों में बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है और यह साइबर हमले के असर से भी आगे की समस्या है. JLR मैनेजमेंट का कहना है कि Q3 में भी साइबर घटना का कुछ असर दिखेगा, हालांकि नवंबर में उत्पादन सामान्य हो चुका है. सबसे बड़ी चिंता यह है कि चीन, अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाज़ारों में मांग कमजोर है, इसलिए निकट भविष्य में कंपनी को ज्यादा डिस्काउंट या इंसेंटिव (VME) देने पड़ सकते हैं.
(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us