/financial-express-hindi/media/media_files/5Tw6hz366bIYbN3BCp6P.jpg)
Tata Motors Passenger Vhcls : भारत की पैसेंजर व्हीकल (PV) बिजनेस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा है, लेकिन JLR मुख्य बाजारों में चुनौतियों का सामना कर रहा है (Reuters)
Tata Motors Passenger Vehicles Stock Price : ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) पर Sell रेटिंग दी है और इसमें करंट प्राइस से 20 फीसदी गिरावट की आशंका जताई है. शेयर के लिए टारगेट प्राइस 312 रुपये दिया है, जबकि करंट प्राइस 391 रुपये है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने हाल के समय में अपना सबसे खराब वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी को 5,500 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जिसकी मुख्य वजह JLR का बहुत कमजोर प्रदर्शन रहा. वहीं भारत का पैसेंजर व्हीकल कारोबार उम्मीद के मुताबिक रहा.
Va Tech Wabag : शेयर में 42% अपसाइड टारगेट, मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ा भरोसा
Q2 में बहुत खराब नतीजे आने और Q3 में भी दबाव जारी रहने की आशंका के चलते, मैनेजमेंट ने FY26 का EBIT मार्जिन गाइडेंस घटाकर 0 से 2% कर दिया है. FCF गाइडेंस भी GBP -2.2 अरब से -2.5 अरब कर दी गई है. सबसे बड़ी चिंता यह है कि चीन, अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों में मांग कमजोर बनी हुई है, जिसके कारण VME (छूट या प्रमोशन खर्च) अभी कुछ समय तक ऊंचा ही रहेगा. FY27 के लिए कंपनी ने कोई गाइडेंस नहीं दिया, लेकिन संकेत दिया कि अमेरिका के बढ़े हुए टैरिफ और चीन के लग्जरी टैक्स से की कंपनी की मिड टर्म की प्रॉफिटेबिलिटी पर स्थायी निगेटिव असर पड़ेगा.
Venus Pipes का स्टॉक दे सकता है 83% रिटर्न, नुवामा ने क्यों दिया इतना हाई टारगेट
JLR : प्रमुख बाजारों में चुनौतियां जारी
भारत की पैसेंजर व्हीकल (PV) बिजनेस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा है, लेकिन JLR अपने मुख्य बाजारों में बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है और यह साइबर हमले के असर से भी आगे की समस्या है. JLR मैनेजमेंट का कहना है कि Q3 में भी साइबर घटना का कुछ असर दिखेगा, हालांकि नवंबर में उत्पादन सामान्य हो चुका है (अक्टूबर में केवल 17,000 यूनिट्स ही बनी थीं). JLR ने Q2 में 20,000 यूनिट्स का उत्पादन खोया था और Q3 में भी 30,000 यूनिट्स का नुकसान हुआ है.
Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?
सबसे बड़ी चिंता यह है कि चीन, अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाज़ारों में मांग कमजोर है, इसलिए निकट भविष्य में कंपनी को ज्यादा डिस्काउंट या इंसेंटिव (VME) देने पड़ सकते हैं. ब्रोकरेज ने भी JLR के लिए FY26E में EBIT मार्जिन का अनुमान घटाकर 2% किया है, और FY28E तक इसके 5% तक सुधार की उम्मीद है (पहले अनुमान 6.5% था). JLR के सामने बड़ी चुनौतियों को देखते हुए, ब्रोकरेज ने नई अलग हुई इंडिया PV बिजनेस पर Sell रेटिंग दी है.
मैनेजमेंट कमेंट्री की प्रमुख बातें
Q2 में कैपेक्स GBP 828 मिलियन रहा. यह सामान्य तिमाही खर्च से कम है, और मैनेजमेंट को उम्मीद है कि H2 में कैपेक्स खर्च बढ़ेगा.
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक (Range Rover Electric) और नए Jaguar री-लॉन्च तय समय पर हैं. शटडाउन के दौरान इंजीनियरिंग में हुई देरी को तेज टेस्टिंग और वैलिडेशन के जरिए पूरा कर लिया गया है.
कंपनी (Tata Motors PV) का कंसॉलिडेटेड नेट ऑटो डेट FY25 के अंत में 10 अरब रुपये की नेट कैश पोजिशन से बढ़कर 201 अरब रुपये हो गया है. इस कर्ज का बड़ा हिस्सा JLR से आया है, जहां नेट कैश 32 अरब रुपये से बढ़कर नेट डेट 208 अरब रुपये हो गया.
इंडिया PV बिजनेस में मांग में तेज सुधार देखा गया है, खासकर GST रेट कट के बाद. थोक बिक्री 10% YoY बढ़ी. त्योहारों के दौरान टाटा मोटर्स ने 1 लाख से अधिक रिटेल यूनिट्स बेचीं (+33% YoY).
Suzlon share target : 100 रुपये से सस्ते इस शेयर में कमाई का मौका, 70 से 76 रुपये का मिला टारगेट
मार्केट शेयर Q2 में बढ़कर 12.8% हो गया और त्योहारों के समय और सुधारकर 13.7 से 14% तक पहुंच गया.
PV ICE (पेट्रोल/डीजल) की प्रॉफिटेबिलिटी पर एक और तिमाही तक दबाव रहेगा, क्योंकि कीमतों पर प्रतियोगिता और कच्चे माल की महंगाई का असर है. लेकिन Q4 से सुधार की उम्मीद है, खासकर Sierra लॉन्च और जनवरी 2026 में संभावित कीमत बढ़ोतरी के कारण.
मार्केट में सकारात्मक माहौल देखते हुए, मैनेजमेंट को उम्मीद है कि H2 में PV इंडस्ट्री डबल-डिजिट ग्रोथ देगी और FY26E मध्यम सिंगल-डिजिट ग्रोथ के साथ खत्म होगा.
इंडिया PV मार्जिन पिछले 2 से 3 साल से दबाव में रहे हैं, क्योंकि इंडस्ट्री का ट्रेंड छोटे SUVs (4 मीटर से कम) की तरफ गया है, डिस्काउंट बढ़े हैं और कंपनी बढ़ती लागत को ग्राहकों तक नहीं पहुंचा पाई है. लेकिन कंपनी ने दोबारा डबल-डिजिट मार्जिन तक पहुंचने के लिए एक स्पष्ट लंबी अवधि की रणनीति तय की है.
(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us