/financial-express-hindi/media/media_files/Y2CnI2xpPjwQISCF9ec2.jpg)
Trending Stocks Today: उतार चढ़ाव भरे बाजार में आज यानी 7 नवंबर 2024 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)
Stocks in Focus Today : आज यानी 7 नवंबर 2024 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Tata Steel, JSPL, Power Grid Corporation, Apollo Hospitals, Reliance Power, Mahindra & Mahindra, Lupin, Hindustan Zinc, UltraTech Cement, Rail Vikas Nigam, SpiceJet, Alembic Pharma, Escorts Kubota, Indian Hotels, NHPC, Aavas Financiers, Abbott India, Aditya Birla Fashion and Retail, Astral, Cochin Shipyard, Cummins India, Emami, IRCON, NCC, Page Industries, SAIL, Trent, Va Tech Wabag जैसे शेयर शामिल हैं.
Mahindra & Mahindra, Lupin
आज 7 नवंबर 2024 को Mahindra & Mahindra, Lupin और Indian Hotels के तिमाही नतीजे जारी किए जाएंगे. इनके अलावा Alembic Pharma, Escorts Kubota, NHPC, Aavas Financiers, Abbott India, Aditya Birla Fashion, Cochin Shipyard, Cummins India, Emami, IRCON, NCC, Page Industries, Rail Vikas Nigam, SAIL, Trent और Va Tech Wabag के भी नतीजे आएंगे.
Tata Steel
टाटा स्टील का मुनाफा सितंबर तिमाही में 758.84 करोड़ रुपये रहा है. खर्च कम होने से कंपनी मुनाफे में लौटी है. पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 6,511.16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. कंपनी की कुल आय घटकर 54,503.30 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 55,910.16 करोड़ रुपये थी. टाटा स्टील का खर्च सालाना आधार पर 55,853.35 करोड़ रुपये से घटकर 52,331.58 करोड़ रुपये रह गया.
JSPL
जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) का मुनाफा जुलाई-सितंबर तिमाही में 38 फीसदी गिरकर 860 करोड़ रुपये रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1390 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी की कुल आय इस साल सितंबर तिमाही में घटकर 13,025 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,128 करोड़ रुपये थी.
Power Grid Corporation
सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआईएल) का मुनाफा सितंबर तिमाही में 3793.02 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा. कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में मुनाफा 3,781.42 करोड़ रुपये रहा था. कुल आय बढ़कर 11,845.93 करोड़ रुपये हो गई, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 11,530.43 करोड़ रुपये थी. कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 4.50 रुपये के पहले इंटरिम डिविडेंड के भुगतान को भी मंजूरी दी.
Apollo Hospitals
अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा सितंबर तिमाही में 63 फीसदी बढ़कर 379 करोड़ रुपये रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 233 करोड़ रुपये रहा था. परिचालन आय 15 फीसदी बढ़कर 5589 करोड़ रुपये रही है. कंपनी ने कहा कि सितंबर तिमाही में उसका ईबीआईटीडीए 30 फीसदी बढ़कर 816 करोड़ रुपये रहा है.
Reliance Power
कंपनी की इकाई रोजा पावर ने वर्दे पार्टनर्स को 485 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया. समय सीमा से पहले वर्दे को 1,318 करोड़ रुपये का भुगतान करके अपना बकाया कर्ज चुकाने के बाद कंपनी अब जीरो डेट कंपनी बन गई है. कंपनी क्लीन ग्रीन एनर्जी सेक्टर में विकास के मौके तलाशेगी.
Hindustan Zinc
सरकार ऑफर फॉर सेल में ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल करेगी. ऑफर फॉर सेल में अतिरिक्त 1.25% के ग्रीनशू विकल्प के साथ 1.25% हिस्सेदारी का बेस ऑफर शामिल था, फ्लोर प्राइस 505 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us