scorecardresearch

Tenneco Clean Air IPO में लिस्टिंग के मजबूत संकेत, GMP 30% से ऊपर पहुंचा, क्या आपको शेयर मिले?

Tenneco Clean Air IPO: टेनेको क्लीन एयर आईपीओ में आज शेयर अलटॉटमेंट हो सकता है. अलॉटमेंट पर आपको शेयर मिले या नहीं? लिस्टिंग को लेकर जीएमपी ट्रेंड किस ओर इशारा कर रहा है? ऐसे तमाम जरूरी डिटेल यहां देखें.

Tenneco Clean Air IPO: टेनेको क्लीन एयर आईपीओ में आज शेयर अलटॉटमेंट हो सकता है. अलॉटमेंट पर आपको शेयर मिले या नहीं? लिस्टिंग को लेकर जीएमपी ट्रेंड किस ओर इशारा कर रहा है? ऐसे तमाम जरूरी डिटेल यहां देखें.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
Tenneco Clean Air Stock Market Listing, Tenneco Clean Air share price, Tenneco Clean Air listing gains, Tenneco Clean Air market debut, Tenneco Clean Air IPO listing price, Tenneco Clean Air stock up 30% from IPO Price, Tenneco Clean Air profit booking, Tenneco Clean Air IPO news, Tenneco Clean Air listing update

Tenneco Clean Air IPO : 3600 करोड़ के इस आईपीओ के लिए कंपनी ने प्रति शेयर प्राइस बैंड 378 से 397 रुपये तय किया था, इश्यू 12 से 14 नवंबर तक खुला था. (Image: Canva)

Tenneco Clean Air IPO Share Allotment, GMP, Listing Date and more: टेनेको क्लीन एयर आईपीओ (Tenneco Clean Air IPO) में आज, 17 नवंबर को अलॉटमेंट का दिन है, और वीकेंड के कारण प्रक्रिया में देरी होने से अलॉटमेंट का आधार देर शाम तक आने की उम्मीद है. अलॉटमेंट तय होते ही कंपनी सफल निवेशकों के डिमैट खातों में शेयर क्रेडिट करना शुरू कर देगी, जबकि जिन आवेदकों को शेयर नहीं मिले, उनके रिफंड 18 नवंबर को जारी किए जाने की संभावना है.

इस IPO का प्राइस बैंड 378 से 397 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था, इश्यू 12 से 14 नवंबर तक खुला था, अलॉटमेंट डेट 18 नवंबर और लिस्टिंग डेट 19 नवंबर तय है. अलॉटमेंट से पहले कंपनी के स्टॉक को लेकर अनलिस्टेड ग्रे मार्केट में जोरदार क्रेज दिख रहा है. ऐसे में आईपीओ के मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं.

Advertisment

Also read : JioFinance : अब एक ही जगह अपने म्यूचुअल फंड, इक्विटी, और ETFs निवेश का करें हिसाब किताब

अलॉटमेंट पर आपको शेयर मिले या नहीं? लिस्टिंग को लेकर जीएमपी ट्रेंड किस ओर इशारा कर रहा है? ऐसे तमाम जरूरी डिटेल यहां देखें. 

Tenneco Clean Air IPO GMP: जीएमपी ट्रेंड 

टेनेको क्लीन एयर आईपीओ में आज शेयर अलॉटमेंट का दिन है. अनलिस्टेड ग्रे मार्केट में स्टॉक को लेकर तगड़ क्रेज दिख रहा है. कंपनी का अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में 123 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. अपर प्राइस बैंड 397 रुपये के लिहाज से यह प्रीमियम 31 फीसदी है. यही ट्रेंड रहा तो कंपनी का स्टॉक 397 रुपये अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 520 रुपये पर लिस्ट हो सकता है.

Tenneco Clean Air IPO Subscription Status: कितना हुआ सब्सक्राइब

12 से 14 नवंबर के बीच खुले टेनेको क्लीन एयर आईपीओ (Tenneco Clean Air India IPO) को निवेशकों से बेहद जोरदार रिस्पांस मिला. स्टॉक एक्सचेंज बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सबसे मजबूत मांग संस्थागत निवेशकों की ओर से आई, जहां QIB केटेगरी 166.42 गुना सब्सक्राइब हुई. गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने भी भारी उत्साह दिखाया और यह हिस्सा 40.74 गुना भरा गया. वहीं रिटेल निवेशकों की भागीदारी संतुलित रही और RII कैटेगरी 5.11 गुना सब्सक्राइब हुई. कुल मिलाकर IPO 58.83 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ. आज आईपीओ में शेयर अलॉटमेंट का दिन है. इसके जीएमपी ट्रेंड से मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं.

कैटेगरी - कितना गुना हुआ सब्सक्राइब

QIBs - 166.42 गुना

NIIS - 40.74 गुना

RIIs - 5.11 गुना

कुल सब्सक्रिप्शन - 58.83 गुना

Also read : NFO : इंफ्रास्ट्रक्चर थीम पर लॉन्च हुई नई म्यूचुअल फंड स्कीम, इस एनएफओ में क्या है खास

चेक करें आपको शेयर मिले या नहीं

BSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

सबसे पहले BSE की वेबसाइट bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं.

‘Issue Type’ में ‘Equity’ चुनें.

‘Issue Name’ की ड्रॉपडाउन लिस्ट से ‘Tenneco Clean Air INDIA LTD’ सेलेक्ट करें.

अपना Application Number या PAN नंबर दर्ज करें.

कैप्चा को वेरिफाई करें और ‘Search’ पर क्लिक करें.

NSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

NSE के IPO एप्लीकेशन ट्रैकिंग पेज nseindia.com/invest/check-application-status पर जाएं.

वहां ‘Equity and SME IPO Bid Details’ पर क्लिक करें.

लिस्ट में से ‘enneco Clean Air INDIA LTD’ चुनें.

Application Number और PAN जैसी डिटेल्स भरें.

सबमिट करने पर आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिखेगा.

रजिस्ट्रार MUFG Intime की वेबसाइट से चेक करें

रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html

फिर ड्रॉपडाउन में कंपनी का नाम ‘Tenneco Clean Air INDIA LTD’ टाइप करें.

PAN, एप्लीकेशन नंबर, DP ID/Client ID या बैंक अकाउंट नंबर में से कोई एक जानकारी भरें.

फिर ‘Search’ बटन पर क्लिक करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस जानें.

टेनेको क्लीन एयर का 3,600 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है. यानी कंपनी ने इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया और कंपनी को इस IPO से एक रुपया भी नहीं मिलने वाला है. पूरा पैसा सिर्फ बेचने वाले शेयरहोल्डर Tenneco Mauritius Holdings के पास जाएगा. इस प्रक्रिया में सिर्फ पुराने शेयर बेचे गए, नए शेयर जारी नहीं हुए. इसके अलावा कंपनी के अन्य प्रमोटर समूह जैसे Federal-Mogul Investments BV, Tenneco LLC और Federal-Mogul भी प्रमोटर ग्रुप में शामिल हैं, लेकिन इसमें कोई फ्रेश इश्यू शामिल नहीं हैं.

(Disclaimer: आईपीओ को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Ipo