scorecardresearch

Tenneco Clean Air का IPO लिस्टिंग : आईपीओ में 30% तक मिला रिटर्न, कितना शेयर बेचें और कितना होल्ड करें?

टेनेको क्लीन एयर का आईपीओ | Tenneco Clean Air का आईपीओ : आज टेनेको क्लीन एयर के शेयरों ने स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री की है. कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 498 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि आईपीओ प्राइस 397 रुपये था. यानी लिस्टिंग गेंस 27% रहा.

टेनेको क्लीन एयर का आईपीओ | Tenneco Clean Air का आईपीओ : आज टेनेको क्लीन एयर के शेयरों ने स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री की है. कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 498 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि आईपीओ प्राइस 397 रुपये था. यानी लिस्टिंग गेंस 27% रहा.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Tenneco Clean Air Stock Market Listing, Tenneco Clean Air share price, Tenneco Clean Air listing gains, Tenneco Clean Air market debut, Tenneco Clean Air IPO listing price, Tenneco Clean Air stock up 30% from IPO Price, Tenneco Clean Air profit booking, Tenneco Clean Air IPO news, Tenneco Clean Air listing update

Tenneco Clean Air IPO : कंपनी की डाइवर्सिफाइड प्रोडक्ट रेंज और सख्त होती उत्सर्जन नीतियों के अनुरूप काम करना भी सकारात्मक रहा. (Image: Canva)

Tenneco Clean Air India Listing : आज टेनेको क्लीन एयर के शेयरों ने स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री की है. कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 498 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि आईपीओ प्राइस 397 रुपये था. यानी लिस्टिंग पर आईपीओ में शेयर पाने वाले निवेशकों को 27 फीसदी रिटर्न मिल गया है. लिस्टिंग (stock market listing) के बाद शेयर ने 517 रुपये का रिकॉर्ड हाई बनाया. यानी आईपीओ प्राइस से 30 फीसदी अधिक. हालांकि अभी शेयर 495 रुपये के आस पास ट्रेड कर रहा है. सवाल यह है कि क्या निवेशकों को प्रॉफिट बुक करना चाहिए.

Excelsoft Technologies IPO : क्या 500 करोड़ के आईपीओ पर लगाएं दांव, ब्रोकरेज ने किया मिक्स रिव्यू

Advertisment

क्या करें निवेशक?

Swastika Investmart Ltd. की वेल्थ हेड शिवानी न्याती का कहना है कि Tenneco Clean Air India ने शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत की. कंपनी का शेयर 505 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस 397 से 27% अधिक है. इस अच्छी शुरुआत के पीछे निवेशकों का भरोसा दिखा. कंपनी की ग्लोबल सपोर्ट, एडवांस्ड क्लीन-एयर और इमिशन-कंट्रोल तकनीक, और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों (OEMs) के साथ लंबे समय से बने संबंध इसके प्रमुख कारण हैं. साथ ही, कंपनी की डाइवर्सिफाइड प्रोडक्ट रेंज और सख्त होती उत्सर्जन नीतियों के अनुरूप काम करना भी सकारात्मक रहा.

Tata Motors PV vs CV: किस डिवीजन के स्टॉक में ज्यादा पोटेंशियल? निवेशकों के लिए बड़ा सवाल

हालांकि लिस्टिंग अच्छी रही, लेकिन कुछ सावधानी जरूरी है. ऑटो सेक्टर का चक्रीय स्वभाव, OEM की बिक्री पर निर्भरता, और कच्चे माल की कीमतों से मार्जिन पर दबाव जैसी चिंताएं मौजूद हैं. इस IPO में संस्थागत निवेशकों की अच्छी रुचि देखने को मिली, क्योंकि आने वाले समय में इमिशन कंट्रोल सिस्टम की स्थिर मांग और बड़े स्तर पर काम करने से दक्षता बढ़ने की उम्मीद है.

जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए हैं, वे थोड़ा मुनाफा बुक कर सकते हैं, और बाकी हिस्से को 480 रुपये के पास स्टॉप-लॉस लगाकर होल्ड कर सकते हैं.

EPFO ने बढ़ाई पैसिव फंड की रफ्तार, ETFs और इंडेक्स फंड बने निवेशकों की पहली पसंद

निवेशकों का कैसा मिला था रिस्पांस?

12 से 14 नवंबर के बीच खुले टेनेको क्लीन एयर आईपीओ (Tenneco Clean Air India IPO) को निवेशकों से बेहद जोरदार रिस्पांस मिला था. स्टॉक एक्सचेंज बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सबसे मजबूत मांग संस्थागत निवेशकों की ओर से आई, जहां QIB केटेगरी 166.42 गुना सब्सक्राइब हुई. गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने भी भारी उत्साह दिखाया और यह हिस्सा 40.74 गुना भरा गया. वहीं रिटेल निवेशकों की भागीदारी संतुलित रही और RII कैटेगरी 5.11 गुना सब्सक्राइब हुई. कुल मिलाकर IPO 58.83 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ. 

(Disclaimer: आईपीओ को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Ipo stock market listing