/financial-express-hindi/media/media_files/Zb6MtInRTwbZypaspGlg.jpg)
Buy Titan : ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि टाइटन कंपनी ने तीसरी तिमाही के लिए मजबूत बिजनेस अपडेट दिया है. (Reuters)
Titan Company Stock Price : आज 7 जनवरी को टाइटन कंपनी के शेयरों में 4.5% से ज्यादा तेजी देखने को मिली और शेयर 4,300 रुपये पर पहुंच गए. यह एक साल का हाई है. जबकि मंगलवार को शेयर 4,112 रुपये पर बंद हुआ था. कंपनी ने FY26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) के लिए मजबूत बिजनेस अपडेट जारी किया है. टाइटन कंपनी (Titan Company) के बिजनेस अपडेट के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस भी शेयर को लेकर बुलिश (Buy Titan Company) नजर आ रहे हैं. जिससे सेंटीमेंट और बेहतर हुआ है.
टाटा ग्रुप स्टॉक Trent में 8% की बड़ी गिरावट, Buy or Sell? निवेश पर ब्रोकरेज की क्या है सलाह
Titan का Q3 बिजनेस अपडेट
Titan का FY26 Q3 में कंज्यूमर बिजनेस 40% सालाना बढ़ा. इस दौरान 56 नए स्टोर जोड़े गए, जिससे कुल स्टोरों की संख्या तिमाही के अंत में 3,433 हो गई. इस ग्रोथ में ज्वेलरी सेगमेंट सबसे आगे रहा, जिसमें 41% सालाना बढ़त और 47 नए स्टोर जुड़े, जिससे ज्वेलरी स्टोर्स की कुल संख्या 3,399 हो गई. CaratLane ने 42% की ग्रोथ के साथ 24 नए स्टोर जोड़े. वहीं Tanishq, Mia, Zoya और नई लॉन्च की गई लैब-ग्रोन डायमंड ब्रांड beYon ने मिलकर 40% की बढ़त दर्ज की और 23 नए स्टोर जोड़े.
NFO : कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया डिविडेंड यील्ड फंड, इस कैटेगरी की स्कीम क्यों है खास
मोतीलाल ओसवाल : Titan पर ‘Buy’ रेटिंग
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने टाइटन कंपनी पर खरीदारी की सलाह दी है और 4,650 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. यह करंट प्राइस से 13 फीसदी अधिक है. ब्रोकरेज का कहना है कि ज्वेलरी डिवीजन ने शानदार प्रदर्शन किया और लगभग 41% सालाना ग्रोथ दर्ज की. यह बढ़त त्योहारी और शादी के सीजन की मजबूत मांग, सोने की ऊंची कीमतों और प्रीमियम प्रोडक्ट्स के कारण औसत बिक्री कीमत (ASP) बढ़ने से आई, जबकि नए ग्राहकों की संख्या लगभग स्थिर रही.
CaratLane की बिक्री में 42% की बढ़त हुई. सोने के गहनों और स्टडेड ज्वेलरी में भी अच्छी ग्रोथ रही, जिसे नए डिजाइन और ग्राहकों की अच्छी रुचि से समर्थन मिला. गोल्ड क्वॉइन की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई, जिसमें आकर्षक एक्सचेंज ऑफर्स ने मदद की. कंपनी ने 47 नए स्टोर जोड़े और beYon नाम से लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी ब्रांड लॉन्च किया, जो रोजमर्रा में पहनने लायक और किफायती डायमंड ज्वेलरी पर फोकस करता है.
Groww : मोतीलाल ओसवाल ने ग्रो के स्टॉक पर दी BUY रेटिंग, 185 रुपये तय किया टारगेट प्राइस
अन्य बिजनेस में मिला-जुला लेकिन मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला. Watches & Wearables डिवीजन में करीब 13% की ग्रोथ रही, जिसमें एनालॉग घड़ियों और प्रीमियम सेगमेंट का बड़ा योगदान रहा, हालांकि स्मार्टवॉच की बिक्री में गिरावट आई. आईकेयर बिजनेस ने लगभग 16% की ग्रोथ दर्ज की, जिसे इंटरनेशनल ब्रांड्स, सनग्लासेस, लेंस और ई-कॉमर्स की अच्छी मांग से सहारा मिला.
उभरते बिजनेस जैसे परफ्यूम और महिलाओं के बैग्स में तेज ग्रोथ रही, जबकि Taneira की बिक्री वॉल्यूम कम होने के कारण थोड़ी घटी. इंटरनेशनल बिजनेस ने लगभग 81% की जबरदस्त ग्रोथ दिखाई, जो GCC, सिंगापुर और नॉर्थ अमेरिका में मजबूत मांग और नए स्टोर्स खुलने से संभव हुई.
Nomura : Titan पर ‘Buy’ रेटिंग
Nomura ने Titan के शेयर पर ‘Buy’ की रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 4,500 रुपये प्रति शेयर बताया है. इसका मतलब है कि शेयर में पिछले बंद भाव से 9% से ज्यादा की बढ़त की संभावना है. Nomura के मुताबिक, कंपनी का Q3 प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा. बिना बुलियन (सोना) के कंसोलिडेटेड सेल्स में करीब 40% सालाना बढ़त हुई, जो अनुमान से काफी ज्यादा है. ज्वेलरी बिजनेस (CaratLane सहित) ने भी लगभग 41% YoY ग्रोथ दर्ज की, जो अनुमान से बेहतर है. वॉच और आईकेयर बिज़नेस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा, जबकि उभरते सेगमेंट, खासकर फैशन एक्सेसरीज़, में मजबूत तेजी बनी रही.
JioBlackRock म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किए 2 नए डेट फंड, दोनों न्यू फंड ऑफर में क्या है खास
JM Financial : Titan पर ‘Buy’ रेटिंग
JM Financial ने कहा कि Titan के शानदार नतीजे मुख्य रूप से सोने की कीमतों में 65% सालाना बढ़ोतरी के कारण आए. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि ज्वेलरी बिजनेस का EBIT मार्जिन 10.8% रहेगा (बुलियन को छोड़कर), जो पिछले साल की तुलना में करीब 40 बेसिस प्वॉइंट कम है. ब्रोकोज का अनुमान है कि कंपनी की स्टैंडअलोन EBITDA और PAT में 60% और 64% की सालाना ग्रोथ होगी.
(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us