scorecardresearch

Stocks to Watch : आज Infosys, RITES, Patanjali Foods, Bharat Forge सहित फोकस में रहेंगे ये स्‍टॉक, इंट्राडे में दिखेगा एक्‍शन

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर आपको इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हुए हैं.

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर आपको इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हुए हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
top stocks idea, motilal oswal top picks, best large cap stocks, top mid cap stocks, top small cap stocks, Nifty record high Nov 2025, Indian stock market rally, fresh bull run 2025, Motilal Oswal market outlook, Indian stock market forecast, sector picks 2026 India, Nifty valuation, corporate earnings growth India, stock market trends 2025 and 2026

Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 20 फरवरी 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. Photograph: (Pixabay)

Stocks in Focus Today : आज यानी 20 फरवरी 2025 को बजट डे पर कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Torrent Power, Infosys, Signature Global, HFCL, RITES, Patanjali Foods, Bharat Forge, IREDA, National Fertilizers, Waaree Energies, DLF, ONGC, Orchid Pharma, Awfis Space Solutions, Sterlite Technologies, Mahindra & Mahindra, India Glycols जैसे शेयर शामिल हैं. 

Torrent Power

टॉरेंट पावर की यूनिट टॉरेंट ग्रीन एनर्जी ने रिन्‍यूएबल एनर्जी बिजनेस के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी टॉरेंट ऊर्जा 30 प्राइवेट लिमिटेड का गठन किया है. टॉरेंट पावर ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि टॉरेंट ऊर्जा 30 को 12 फरवरी, 2025 को अहमदाबाद में पंजीकृत किया गया है. टॉरेंट ऊर्जा 30 की अधिकृत शेयर पूंजी 5 लाख रुपये है. इसका पेड इक्विटी कैपिटल 5 लाख रुपये है. इसका कामकाज अभी शुरू होना बाकी है. 

Advertisment

Infosys

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इंफोसिस ने कहा है कि प्रदर्शन संबंधी मुद्दों पर मैसुरु परिसर में प्रशिक्षुओं को नौकरी से निकालने को लेकर बल का प्रयोग या डराने-धमकाने की बात सरासर गलत है. कंपनी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी है और उनके साथ पूरा सहयोग कर रही है. 

Signature Global

जमीन, मकान के विकास से जुड़ी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम के सोहना में अपनी आवासीय परियोजना ‘दक्षिण विस्तास’ के लिए 567.37 करोड़ रुपये के निर्माण अनुबंध दिए हैं. सिग्नेचर ग्लोबल ने बयान में कहा कि कंपनी ने परियोजना के लिए बी एल गुप्ता कंस्ट्रक्शन (प्राइवेट) लि. को 482 करोड़ रुपये का ठेका दिया है, जबकि श्री बालाजी को 85.37 करोड़ रुपये का काम दिया गया है. 

HFCL

एचएफसीएल पंजाब टेलीकॉम सर्कल में 2,501.3 करोड़ रुपये की परियोजना को एग्‍जीक्‍यूट करने के लिए भारतनेट चरण-III कार्यक्रम के तहत परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में बीएसएनएल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने वाली पहली कंपनी बन गई है. कंपनी अब परियोजना कार्यान्वयन शुरू करने के लिए तत्काल कदम उठाएगी. 16 जनवरी को, एचएफसीएल को इस परियोजना को एग्‍जीक्‍यूट करने के लिए भारत संचार निगम से 2,501.30 करोड़ रुपये का एडवांस वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ.

RITES

ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टेंसी ने जल संसाधनों, समुद्री और इनलैंड वाटरवेज इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में इंजीनियरिंग कंसल्‍टेंसी सर्विसेज और रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रोजेक्‍ट्स पर सहयोग करने के लिए केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान स्टेशन (सीडब्ल्यूपीआरएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Patanjali Foods

सुप्रीम कोर्ट ने Patanjali Foods पर इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट द्वारा प्री-कॉर्पोरेट इन्‍सॉल्‍वेंसी रिजॉल्‍यूशन प्रोसेज (सीआईआरपी) अवधि के लिए उठाए गए 186 करोड़ रुपये के मांग आदेश को रद्द कर दिया है.

Bharat Forge

कंपनी की सहायक कंपनी, कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत में निर्मित एडवांस आर्टिलरी की आपूर्ति के लिए एएम जनरल, यूएसए के साथ एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. यह किसी भारतीय रक्षा निर्माता से संयुक्त राज्य अमेरिका को केनॉन्‍स यानी तोपों की पहली सप्‍लाई है.

IREDA

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने घोषणा की है कि दोनों प्रतिभूतियों पर वायदा और विकल्प अनुबंध 28 फरवरी से व्यापार के लिए उपलब्ध होंगे.

stocks in news stocks to watch Stocks in Focus Today Stocks In Focus