scorecardresearch

Upcoming IPO: इस हफ्ते खुलेंगे 4 मेनबोर्ड समेत 9 आईपीओ, बाजार में ये कंपनियां करेंगी एंट्री

Upcoming IPO : इस हफ्ते 8 से 12 दिसंबर के बीच शेयर बाजार में हलचल तेज होने वाली है, क्योंकि इस दौरान नौ नए IPO खुलेंगे और कई कंपनियों की लिस्टिंग भी होने जा रही है.

Upcoming IPO : इस हफ्ते 8 से 12 दिसंबर के बीच शेयर बाजार में हलचल तेज होने वाली है, क्योंकि इस दौरान नौ नए IPO खुलेंगे और कई कंपनियों की लिस्टिंग भी होने जा रही है.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
ICICI Pru AMC, ICICI Pru AMC Stock Market Listing, ICICI Pru AMC Stock Price, ICICI Pru AMC IPO, Buy ICICI Pru AMC, icici group ipo, ICICI Pru AMC IPO News, Brokerage on ICICI Pru AMC Stock, ICICI Pru AMC latest Stock Price, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी, आईपीओ

IPO this week : इस हफ्ते चार मेनबोर्ड आईपीओ और पांच SME इश्यू खुलने वाले हैं. इसके साथ ही 16 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए तैयार हैं. (Shutterstock)

Upcoming IPO : आईपीओ बाजार के लिए आने वाला सप्ताह बेहद हलचलभरा रहने वाला है. 8 से 12 दिसंबर के बीच न्यू जनरेशन  डिजिटल प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेडिशनल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों तक, कई तरह की कंपनियां फंड जुटाने के लिए बाजार में उतर रही हैं. हर आईपीओ अपने साथ अलग-अलग इंडिकेटर, रिस्क और बाजार की चर्चाएं लेकर आ रहा है. ऐसे में निवेशकों के सामने सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर किन इश्यू पर भरोसा किया जाए और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या है?

इस पूरे हफ्ते बाजार में लगातार हलचल देखने को मिलेंगी क्योंकि 4 मेनबोर्ड आईपीओ और 5 SME इश्यू खुलने जा रहे हैं. इसके अलावा 16 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी लिस्टिंग के लिए तैयार बैठी हैं. ऐसे में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ना लाजिमी है.

Advertisment

Also read : IndiGo Refunds : इंडिगो को आज शाम तक सभी रिफंड चुकाने का निर्देश, उड़ानों के लिए किराए की अपर लिमिट भी तय

अब नजर डालते हैं कि इस हफ्ते बाजार में कौन-कौन से ऑफरिंग्स आ रही हैं और उनमें क्या खास है.

मेनबोर्ड IPO

मेनबोर्ड सेगमेंट में इस बार 4 पब्लिक इश्यू निवेशकों के लिए खुलने जा रहे हैं.

Wakefit Innovations IPO

Wakefit Innovations का पब्लिक इश्यू 8 दिसंबर से खुलेगा. कंपनी कुल 1,288.89 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, जिसमें से 377.18 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 911.71 करोड़ रुपये के शेयर मौजूदा निवेशक बेचेंगे. शेयर का प्राइस बैंड 185 से 195 रुपये तय किया गया है. यह इश्यू 10 दिसंबर को बंद होगा और 15 दिसंबर को इसकी बाजार में लिस्टिंग की उम्मीद है.

Corona Remedies IPO

Corona Remedies भी 8 दिसंबर को अपना IPO लेकर आ रही है, जो 10 दिसंबर तक खुला रहेगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल है, यानी इसमें कंपनी को कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी. ओएफएस का साइज 655.37 करोड़ रुपये है. शेयर का प्राइस बैंड 1,008 से 1,062 रुपये तय किया गया है और रिटेल निवेशकों के लिए एक लॉट में 14 शेयर रखे गए हैं. इसकी लिस्टिंग भी 15 दिसंबर को होगी.

Nephrocare Health Services IPO

Nephrocare Health Services का इश्यू 10 से 12 दिसंबर तक खुला रहेगा. कंपनी कुल 871.05 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसमें 353.4 करोड़ रुपये के नए शेयर और 517.64 करोड़ रुपये के ओएफएस शामिल हैं. प्राइस बैंड 438 से 460 रुपये रखा गया है और एक लॉट में 32 शेयर होंगे. यह कंपनी डायलिसिस और किडनी केयर सेवाएं देती है. इसके शेयर 17 दिसंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है.

Park Medi World IPO

Park Medi World भी हेल्थकेयर सेक्टर से है और इसका IPO 10 से 12 दिसंबर तक खुला रहेगा. कंपनी 770 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी और 150 करोड़ रुपये का ओएफएस लाएगी. प्राइस बैंड 154 से 162 रुपये तय हुआ है और एक लॉट में 92 शेयर होंगे. इसकी लिस्टिंग भी 17 दिसंबर को प्रस्तावित है.

Also read : BHIM Cashback Offer: भीम ऐप से पेमेंट पर मिल रहा 100% कैशबैक, बिजली बिल भुगतान में पैसे बचाने का मौका

SME सेगमेंट

जहां मेनबोर्ड IPO बड़ी चर्चा बटोरते हैं, वहीं इस हफ्ते SME बाजार भी उतना ही सक्रिय रहने वाला है. खिलौने से लेकर एग्रीटेक, इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट और मेडिकल टेक्नोलॉजी जैसे कई सेक्टरों की कंपनियां पूंजी जुटाने के लिए कतार में हैं.

KV Toys India

KV Toys India का 40.15 करोड़ रुपये का IPO 8 दिसंबर को खुलेगा और 10 दिसंबर को बंद होगा. प्राइस बैंड 227 से 239 रुपये तय किया गया है. रिटेल निवेशकों को कम से कम 1,200 शेयरों का आवेदन करना होगा. इसकी लिस्टिंग 15 दिसंबर को BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी.

Prodocs Solutions

Prodocs Solutions भी 8 दिसंबर को अपना IPO लेकर बाजार में आएगी. 27.60 करोड़ रुपये के इस इश्यू में नए शेयर और ओएफएस दोनों शामिल हैं. प्राइस बैंड 131 से 138 रुपये तय हुआ है और एक लॉट में 2,000 शेयर होंगे. लिस्टिंग 15 दिसंबर को होगी.

Riddhi Display Equipments

Riddhi Display Equipments का 24.68 करोड़ रुपये का IPO 8 से 10 दिसंबर तक खुला रहेगा. शेयरों का प्राइस बैंड 95 से 100 रुपये रखा गया है और रिटेल निवेशकों को 2,400 शेयरों के लॉट में आवेदन करना होगा. इसकी लिस्टिंग 15 दिसंबर को प्रस्तावित है.

Unisem Agritech

Unisem Agritech 10 दिसंबर को अपना IPO लेकर आएगी. कंपनी 21.45 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है. प्राइस बैंड 63 से 65 रुपये तय किया गया है और आवेदन लॉट 4,000 शेयरों का होगा. यह इश्यू 12 दिसंबर को बंद होगा और लिस्टिंग 17 दिसंबर को होने की उम्मीद है.

Pajson Agro India

Pajson Agro India का IPO 11 दिसंबर को खुलेगा और 15 दिसंबर तक चलेगा. कंपनी 74.45 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. प्राइस बैंड 112 से 118 रुपये तय किया गया है और रिटेल निवेशकों को 2,400 शेयरों के लॉट में आवेदन करना होगा. इसकी लिस्टिंग 18 दिसंबर को संभावित है.

Also read : Aadhaar My Contact Card : आधार ऐप में माय कॉन्टैक्ट कार्ड क्या है? कहां और कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल

सप्ताह के दौरान इन कंपनियों की बाजार में होगी एंट्री

सोमवार 8 दिसंबर से शुरू हो रहा सप्ताह बाजार के लिए लिस्टिंग के लिहाज से भी बेहद सक्रिय रहने वाला है. मेनबोर्ड पर 3 प्रमुख कंपनियां Meesho, Aequs और Vidya Wires 10 दिसंबर को अपने शेयरों के साथ बाजार में एंट्री करने जा रही हैं, जिससे निवेशकों और ब्रोकिंग डेस्क पर बड़ी गतिविधि की उम्मीद है.

SME सेगमेंट में भी 8 से 12 दिसंबर के बीच लगातार कंपनियों की लिस्टिंग देखने को मिलेगी.

  • 8 दिसंबर को Speb Adhesives (NSE SME), Astron Multigrain (BSE SME), Invicta Diagnostic (NSE SME), Ravelcare (BSE SME) और Clear Secured (NSE SME) की लिस्टिंग तय है. 
  • 9 दिसंबर को Helloji Holidays (BSE SME) और Neochem Bio (NSE SME) बाजार में आएंगी.
  • वहीं 10 से 12 दिसंबर के बीच Shri Kanha Stainless, Luxury Time, Western Overseas Study Abroad, Methodhub Software, ScaleSauce (NSE SME) और Flywings Simulator Training Centre जैसी कंपनियां भी अपने शेयरों की लिस्टिंग करवाएंगी.
Ipo