/financial-express-hindi/media/media_files/2025/08/17/ipo-this-week-ai-image-2025-08-17-13-07-45.jpg)
आइए जानते हैं कि 15 से 19 दिसंबर के बीच कौन-कौन से IPO खुलेंगे, किन कंपनियों की लिस्टिंग होगी और निवेशकों के लिए इस हफ्ते क्या खास रहने वाला है. (AI Image)
Upcoming IPO this week : दिसंबर का महीना जैसे-जैसे अपने अंतिम दौर में पहुंच रहा है, वैसे-वैसे प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर रौनक लौटने वाली है. 15 से 19 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए कई मौके सामने आएंगे. इस दौरान एक मेनबोर्ड IPO और तीन SME IPOs सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं, जबकि कुछ कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी में हैं.
खास बात यह है कि इस हफ्ते जिन कंपनियों की लिस्टिंग पर नजर रहेगी, उनमें ICICI Prudential AMC जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. यानी नए इश्यू में निवेश करने के साथ-साथ सेकेंडरी मार्केट में भी हलचल देखने को मिल सकती है.
आइए जानते हैं कि 15 से 19 दिसंबर के बीच कौन-कौन से IPO खुलेंगे, किन कंपनियों की लिस्टिंग होगी और निवेशकों के लिए इस हफ्ते क्या खास रहने वाला है.
मेनबोर्ड इश्यू पर होगी निवेशकों की नजर
इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में सबसे ज्यादा नजरें KSH International पर रहेंगी. यह अगले सप्ताह खुलने वाला इकलौता मेनबोर्ड IPO है. यह इश्यू फ्रेश शेयरों और ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिला-जुला रूप होगा. इस IPO के जरिए कंपनी 700 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की तैयारी में है. इसमें से एक हिस्सा सीधे कंपनी को मिलेगा, जिसे वह अपने कारोबार के लिए इस्तेमाल करेगी, जबकि OFS के तहत मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचकर बाहर निकलेंगे.
KSH International का IPO 16 दिसंबर को खुलेगा और 18 दिसंबर को बंद हो जाएगा. शेयरों का अलॉटमेंट 19 दिसंबर तक होने की उम्मीद है, जबकि कंपनी के शेयर 23 दिसंबर को BSE और NSE दोनों पर लिस्ट हो सकते हैं. इस IPO का प्राइस बैंड 365 से 384 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इश्यू को नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट मैनेज कर रही है, जबकि MUFG Intime को इसका रजिस्ट्रार बनाया गया है.
SME सेगमेंट में भी रहेगी हलचल
मेनबोर्ड IPO के साथ-साथ SME सेगमेंट में भी इस हफ्ते अच्छी खासी हलचल देखने को मिलेगी. पूरे हफ्ते के दौरान तीन SME IPO निवेशकों के लिए खुलने जा रहे हैं.
Neptune Logitek
SME स्पेस की शुरुआत Neptune Logitek से होगी. इसका IPO 15 दिसंबर को खुलेगा और 17 दिसंबर को बंद होगा. यह फिक्स्ड-प्राइस IPO है और इसमें पूरी तरह फ्रेश शेयर जारी किए जा रहे हैं. कंपनी के शेयरों के 22 दिसंबर को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की उम्मीद है.
MARC Technocrats
इसके बाद MARC Technocrats का IPO आएगा, जो 17 दिसंबर को खुलेगा और 19 दिसंबर को बंद होगा. यह बुक-बिल्डिंग इश्यू है, जिसमें फ्रेश इश्यू के साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है. इसका प्राइस बैंड 88 से 93 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
Global Ocean Logistics
वहीं Global Ocean Logistics भी 17 दिसंबर को अपना SME IPO खोलेगी. यह इश्यू पूरी तरह फ्रेश ऑफर है और इसका प्राइस बैंड 74 से 78 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. इश्यू 19 दिसंबर को बंद होने के बाद कंपनी SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग की तैयारी करेगी.
लिस्टिंग पर भी रहेगी निवेशकों की नजर
सोमवार 15 दिसंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में शेयर बाजार में कई नई कंपनियां लिस्ट होने जा रही हैं, जिनमें मेनबोर्ड के साथ-साथ SME सेगमेंट की कंपनियां भी शामिल हैं.
सोमवार, 15 दिसंबर
इस दिन Corona Remedies और Wakefit Innovations के शेयर मेनबोर्ड पर लिस्ट होंगे. वहीं SME सेगमेंट में Riddhi Display, Prodocs Solutions और KV Toys India बाजार में एंट्री करेंगे.
बुधवार, 17 दिसंबर
मेनबोर्ड पर Nephrocare Health और Park Medi World की लिस्टिंग तय है. इसके अलावा SME प्लेटफॉर्म पर Unisem Agritech और Shipwaves Online के शेयर भी ट्रेडिंग शुरू करेंगे.
गुरुवार, 18 दिसंबर
SME सेगमेंट में Pajson Agro India और HRS Aluglaze की बाजार में लिस्टिंग होगी.
शुक्रवार, 19 दिसंबर
हफ्ते की सबसे बड़ी लिस्टिंग ICICI Prudential AMC की रहेगी, जो शेयर बाजार में कदम रखेगी. इसके साथ ही SME सेगमेंट में Stanbik Agro, Ashwini Container और Exim Routes भी बाजार में डेब्यू करेंगे.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us