/financial-express-hindi/media/media_files/2024/11/11/qz4nVNrAUp9IQTGYpGBI.jpg)
Utkarsh SFB : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने उत्कर्ष एसएफबी में निवेश की सलाह देते हुए 63% अपसाइड की उम्मीद जताई है. (Pixabay)
Utkarsh Small Finance Bank Stock : ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh SFB) में निवेश की सलाह देते हुए 63 फीसदी अपसाइड की उम्मीद जताई है. ब्रोकरेज के अनुसार उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक अगले 2 से 3 साल में 25% क्रेडिट ग्रोथ हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है. इसका लक्ष्य है कि इसकी 50% लोन बुक सुरक्षित उत्पादों से हो और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) लगभग 15% पहुंचे. यह सब नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) को 8.5% तक बढ़ाने और क्रेडिट कॉस्ट को लगभग 2% पर रखने से संभव होगा.
ब्रोकरेज का मानना है कि लोन पोर्टफोलियो में बदलाव, यानी सुरक्षित लोन की हिस्सेदारी बढ़ने से नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर कुछ असर पड़ेगा, लेकिन लंबे समय में इससे कंपनी के मुनाफे में स्थिरता और मजबूती आएगी. फिलहाल, कंपनी के MFI सेगमेंट में ज्यादा तनाव है, जिससे निकट भविष्य में क्रेडिट कॉस्ट ऊंचा रह सकता है. लेकिन नवंबर 2025 में एक्स-बकेट कलेक्शन एफिशिएंसी 99% से ज्यादा होने से पता चलता है कि MFI सेगमेंट का तनाव धीरे-धीरे कम हो रहा है.
Gallard Steel बनेगा ब्लॉकबस्टर आईपीओ? 376 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 47% लिस्टिंग गेंस के संकेत
Q4FY26E से कंपनी के रिटर्न रेश्यो में सुधार की संभावना है. इसी उम्मीद के आधार पर ब्रोकरेज ने स्टॉक (Banking Stock) पर BUY रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 26 रुपये तय किया है. जिसे ब्रोकरेज ने Sep’27E BVPS के आधार पर 1.25x वैल्यूएशन से तय किया गया है.
आने वाली तिमाहियों में क्रेडिट कॉस्ट सुधरेगी
उत्कर्ष की हाल की कमजोर कमाई का मुख्य कारण इसके माइक्रोफाइनेंस (MFI) पोर्टफोलियो में बढ़ा हुआ तनाव था. सितंबर 2025 तक माइक्रोफाइनेंस GNPL 23% था और Q2FY26 में स्लिपेज रेश्यो 15% से ज्यादा रहा.
GST छूट और रेट कट से लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट; Max Financial, HDFC Life और SBI Life टॉप पिक्स
लेकिन नवंबर 2025 में एक्स-बकेट कलेक्शन एफिशिएंसी 99% से ज्यादा हो गई, जो अक्टूबर 2025 में 98.7% थी. साथ ही, SMA पूल (यानी ऐसे लोन जिनमें भुगतान देर से हो रहा है) 4.8% पर आ गया, जो पिछली तिमाही में 5.1% और पिछले साल 9.3% था.
कलेक्शन में यह सुधार दिखाता है कि माइक्रोफाइनेंस सेगमेंट का तनाव कम हो रहा है. इससे आने वाले तिमाहियों में क्रेडिट कॉस्ट भी घटकर वर्तमान लगभग 10% स्तर से नीचे आने की उम्मीद है. ध्यान देने वाली बात है कि माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो में समस्या होने के बावजूद, कंपनी का नॉन-MFI पोर्टफोलियो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, और Q2FY26 में क्रेडिट कॉस्ट करीब 2% पर स्थिर रहा.
Titan, HUL, RBA समेत ये कंज्यूमर स्टॉक 100% तक दे सकते हैं रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने दिया हाई टारगेट
रिटेल सिक्योर्ड लोन बढ़ाने पर फोकस
FY17 में स्मॉल फाइनेंस बैंक बनने के बाद से उत्कर्ष अपने लोन पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन ला रहा है. मौजूदा माइक्रोफाइनेंस साइकिल के तनाव के बाद, कंपनी ने नॉन-JLG (यानी नॉन-MFI) लोन को तेजी से बढ़ाना शुरू किया है.
MSME, हाउसिंग लोन, माइक्रो-LAP और वाहन लोन रिटेल सेगमेंट की मुख्य ग्रोथ का आधार बने हैं. इन प्रोडक्ट्स की संयुक्त हिस्सेदारी सितंबर 2025 में बढ़कर 34% हो गई, जो पिछली तिमाही में 32% और पिछले साल 26% थी.
Eternal Stock Outlook : ब्रोकरेज ने जोमैटो पर दिया 450 रुपये का टारगेट प्राइस, 50% रिटर्न की उम्मीद
रिटेल रणनीति के अच्छे एग्जीक्यूशन का असर यह भी है कि यहां क्रेडिट कॉस्ट हाल के समय में लगभग 2% पर स्थिर रहा है. इसके साथ ही कंपनी ने मुनाफा कमाने पर भी फोकस रखा है, जैसा कि डिस्बर्समेंट यील्ड में बढ़ोतरी से दिखता है. CV/CE में सालाना 80 बेसिस प्वॉइंट की ग्रोथ, होम लोन में 40 बेसिस प्वॉइंट की ग्रोथ और MSME में 100 बेसिस प्वॉइंट की ग्रोथ.
(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us