scorecardresearch

Venus Pipes का स्टॉक दे सकता है 83% रिटर्न, नुवामा ने क्यों दिया इतना हाई टारगेट

Why you should buy venus pipes : Nuvama का मानना है कि अच्छे ऑर्डर्स और मजबूत निर्यात अवसरों के चलते वीनस पाइप्स तेजी से बढ़ेगी. ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘BUY’ की रेटिंग बनाए रखी और टारगेट बढ़ाकर 2,380 रुपये कर दिया.

Why you should buy venus pipes : Nuvama का मानना है कि अच्छे ऑर्डर्स और मजबूत निर्यात अवसरों के चलते वीनस पाइप्स तेजी से बढ़ेगी. ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘BUY’ की रेटिंग बनाए रखी और टारगेट बढ़ाकर 2,380 रुपये कर दिया.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Buy or Sell Venus Pipes, Venus Pipes Stock Price, Nuvama on Venus Pipes

Venus Pipes Stock Outlook: ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने वीनस पाइप्स पर हाई टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह दी है. Photograph: (AI Image)

Buy Venus Pipes Stock : ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने वीनस पाइप्स पर हाई टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि वीनस पाइप्स ने Q2FY26 के नतीजे उम्मीद के अनुसार दिए. कंपनी की आय, EBITDA और मुनाफा (PAT) सालाना बेसिस पर 27%, 16% और 10% बढ़ा है. निर्यात का हिस्सा बढ़कर 40% हो गया है. यह बढ़ोतरी खासकर मध्य-पूर्व और यूरोप से मिले मजबूत ऑर्डर्स की वजह से हुई है.

कंपनी का मार्जिन 16.2% रहा, जो अनुमान के करीब है. मैनेजमेंट आगे भी 16–18% मार्जिन बनाए रखने की उम्मीद कर रहा है. इसके अलावा, कंपनी के पास 4.9 अरब रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है और मांग भी बढ़ रही है, इसलिए मैनेजमेंट FY26 में 25% रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य बनाए हुए है.

Advertisment

Bajaj Finance का स्‍टॉक 7% टूटा, गाइडेंस में कमी से बाजार निराश, शेयर का कैसा दिख रहा है भविष्‍य

ब्रोकरेज का मानना है कि अच्छे ऑर्डर्स और मजबूत निर्यात अवसरों के चलते वीनस पाइप्स तेजी से बढ़ेगी. इसलिए ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘BUY’ की रेटिंग (Stock Market Investment) बनाए रखी और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,380 रुपये कर दिया जो पहले 2,260 रुपये था. 

वॉल्यूम ग्रोथ से बिक्री बढ़ी, निर्यात में भी सुधार

Q2FY26 में कंपनी की आय सालाना बेसिस पर 27% बढ़ी है. इसमें सीमलेस पाइप की बिक्री 25% और वेल्डेड पाइप की बिक्री 48% बढ़ी. कुल वॉल्यूम में 20% से ज्यादा की ग्रोथ हुई, जिससे कंपनी की कुल बिक्री मजबूत रही. 

ब्रोकरेज (Nuvama) का कहना है कि घरेलू बाजार से आय 14% बढ़ी, जबकि निर्यात में 54% की तेज ग्रोथ हुई. कुल मिलाकर मांग थोड़ी मुश्किल स्थिति में है, लेकिन वीनस को केमिकल, पावर और ऑयल एंड गैस सेक्टर से अच्छी मांग मिल रही है. कंपनी ने कुछ तिमाही पहले मिले बड़े पावर प्रोजेक्ट का 15% काम पूरा कर लिया है और इसे जून 2026 तक पूरा करने की उम्मीद है. पावर सेक्टर से नए टेंडर भी FY26 की दूसरी छमाही या अधिकतम अप्रैल 2026 तक आने की संभावना है.

Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?

मार्जिन 16-18% के दायरे में रहने की उम्मीद

कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना बेसिस पर 1.6% कम हुआ, लेकिन पिछली तिमाही की तुलना में स्थिर रहा और 16.3% पर बना रहा. यह कमी कर्मचारियों के खर्च और अन्य खर्च बढ़ने की वजह से आई. EBITDA 16% बढ़ा, जो हमारे अनुमान के अनुसार था. वहीं PAT (नेट मुनाफा) 10% बढ़ा, लेकिन यह ब्रोकरेज के अनुमान से थोड़ा कम रहा क्योंकि डिप्रीसिएशन और ब्याज खर्च बढ़ गया था.

Suzlon share target : 100 रुपये से सस्‍ते इस शेयर में कमाई का मौका, 70 से 76 रुपये का मिला टारगेट

आगे चलकर, मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर वैल्यू-ऐडेड उत्पादों का हिस्सा बढ़ने और नए फिटिंग्स और वैल्यू-ऐडेड उत्पादों की क्षमता शुरू होने से, मैनेजमेंट को उम्मीद है कि मार्जिन 16–18% के बीच रहेगा.

कर्ज में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना

अमेरिका ने भारत से आने वाले सामान पर टैक्स बढ़ाया है, लेकिन वीनस ने ये टैक्स अपने ग्राहकों पर डालकर असर को संभाल लिया है. कंपनी को मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया से भी मजबूत ऑर्डर मिल रहे हैं. वीनस का मानना है कि आगे चलकर निर्यात उसकी कुल आय का लगभग 25% रहेगा.

NFO Alert : PGIM इंडिया के मल्‍टी एसेट एलोकेशन फंड में निवेश शुरू, इस एनएफओ में क्‍यों लगा सकते हैं पैसा?

कंपनी ने हाल ही में 1,800 MTPA क्षमता वाले सीमलेस पाइप प्लांट को शुरू किया है, जिससे उसकी कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 18,200 MT हो गई है. बाकी बची हुई क्षमता, जिसमें फिटिंग्स आदि शामिल हैं, FY26 की दूसरी छमाही तक शुरू हो जाएगी. चूंकि कंपनी अभी कैपेक्स के चरण में है, इसलिए कर्ज में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है.

(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Stock Market Investment Nuvama