/financial-express-hindi/media/media_files/2025/02/26/1tx9kXAsCuHSAA65scGz.jpg)
Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 11 नवंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)
Stocks in Focus Today : आज 11 नवंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में Vodafone Idea, RVNL, Bajaj Finance, Ather Energy, Hudco, Tata Motors PV, Britannia, Bajaj Consumer, Kalpataru, Glenmark Pharma, Alkem Lab, Syrma SGS Technology, Jindal Stainless, Emami, Bajaj Finserv, Tata Power, Biocon, Bharat Forge, Torrent Power, Godrej Industries, Hindustan Copper शामिल हैं.
Vodafone Idea
वोडाफोन आइडिया ने सितंबर 2025 की तिमाही (Q2FY26) में अपना कुल घाटा घटाकर 5,584 करोड़ रुपये कर लिया. पिछले साल इसी तिमाही (Q2FY25) में यह घाटा 7,176 करोड़ रुपये था.
Bajaj Finance
बजाज फाइनेंस का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना बेसिस पर 24% गिरकर 4,251 करोड़ रुपये रहा. यह गिरावट ज्यादा लोन लॉस प्रोविजन और पिछले साल रहे एक बार के लाभ न मिलने के कारण हुई.
Ather Energy
इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी ने सितंबर 2025 तिमाही में 940.7 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की. यह पिछले साल से 57% ज्यादा है और पिछली तिमाही से 40% ज्यादा. आय में बढ़ोतरी लगातार बिक्री बढ़ने और स्थिर कीमतों की वजह से हुई.
HUDCO
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना बेसिस पर 3% बढ़कर 710 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 689 करोड़ रुपये कमाए थे.
Tata Motors PV
टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल यूनिट 12 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होगी. यह कंपनी की पुनर्गठन प्रक्रिया पूरी होने के बाद हो रहा है.
RVNL
कंपनी को साउथ सेंट्रल रेलवे से 144.45 करोड़ रुपये का ठेका मिला है. इसमें रामागुंडम–काजीपेट सेक्शन में 2x25kV प्रणाली के लिए ओएचई अपग्रेडिंग शामिल है. काम 18 महीनों में पूरा करना होगा.
Britannia Industries
कंपनी के प्रमुख वरुण बेरी ने 13 साल सेवा के बाद उपाध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है.
Bajaj Consumer Care
कंपनी का नेट प्रॉफिट 33% बढ़कर 42.3 करोड़ रुपये हो गया. बिक्री बढ़ने से फायदा हुआ. कंपनी की कुल आय 265.27 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 233.98 करोड़ रुपये थी.
Kalpataru
मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी का मुनाफा Q2FY26 में 81.9% घटकर 5.4 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि कंपनी की तिमाही आय 56.8% बढ़कर 793.8 करोड़ रुपये हो गई.
Kotak Mahindra Bank
कोटक महिंद्रा बैंक की सब्सिडियरी कोटक सिक्योरिटीज की ट्रेडिंग ऐप कोटक नियो ने रिटेल ट्रेडर्स के लिए सभी डिजिटल प्लान में जीरो-ब्रोकरेज और जीरो-फीस ट्रेड एपीआई की घोषणा की है. 1 नवंबर 2025 से, ऐप के ट्रेड फ्री प्लांस के तहत एपीआई (API) के जरिए किए गए सभी ट्रेड्स पर कोई ब्रोकरेज या एपीआई (API) चार्ज नहीं लगेगा. जिससे रिटेल एल्गो ट्रेडिंग बिल्कुल मुफ्त हो जाएगी.
आज 11 नवंबर को तिमाही नतीजे
Bajaj Finserv, Tata Power Company, Biocon, Bosch, Awfis Space Solutions, Balrampur Chini Mills, Bharat Forge, Bikaji Foods International, Container Corporation of India, Edelweiss Financial Services, Emcure Pharmaceuticals, ESAF Small Finance Bank, Finolex Cables, Godrej Industries, Hindustan Copper, Apeejay Surrendra Park Hotels, Rail Vikas Nigam, Thermax, Torrent Power, Trualt Bioenergy, TVS Electronics, Zaggle Prepaid Ocean Services
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us