/financial-express-hindi/media/media_files/feVNO8Pc2vyoEQ4wgYvR.jpg)
Short Term Trading Ideas : ये 3 स्टॉक महज 3 से 4 हफ्तों में हाई डबल डिजिट रिटर्न दे सकते हैं. (Pixabay)
Stock Market Investment Ideas : क्या आप बाजार में शॉर्ट टर्म के लिए पैसा लगाकर 3 से 4 हफ्तों में हाई रिटर्न चाहते हैं. अगर हां तो आपके पास अच्छा मौका है. फंडामेंटली मजबूत कुछ स्टॉक आने वाले 1 महीने के अंदर तेज रैली दिखाने को तैयार (Stocks to Buy) हैं. ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज ने ऐसे 3 शेयरों की लिस्ट (Stocks to Buy for Short Term) दी है, जो अगले 21 से 28 दिनों में करंट प्राइस से 10 से 18 फीसदी तक मजबूत हो सकते हैं.
यानी आप 1 महीने के लिए (Short Term Investment) बाजार में 1 लाख रुपये लगाकर उस पर 13,000 रुपये तक मुनाफा कमा सकते हैं. ये शेयर ब्रेक आउट के बाद टेक्निकल चार्ट पर मजबूत दिख रहे हैं और इनमें तेजी बने रहने के संकेत मिल रहे हैं. इन शेयरों की लिस्ट में Welspun Living, Samvardhana Motherson International और Cummins India शामिल हैं.
Welspun Living
CMP : 149 रुपये
Buy Range : 145-142 रुपये
Stop loss : 134 रुपये
Upside : 13% से 18%
Welspun Living ने नवंबर 2025 के बीच वीकली चार्ट पर 133 के स्तर पर अपनी मिड टर्म के फालिंग ट्रेंडलाइन को स्पष्ट रूप से तोड़ते हुए एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाई है. यह संकेत देता है कि स्टॉक में करेक्शन फेज खत्म हो गया है और अब मिड-टर्म अपट्रेंड शुरू हो चुका है.
स्टॉक में ब्रेकआउट के बाद हल्का सा गिरावट वाला मूव देखने को मिला, लेकिन उसके बाद यह तेजी से उछला और ब्रेकआउट जोन को सफलतापूर्वक दोबारा टेस्ट किया. इससे पैटर्न का ब्रेकआउट और मजबूत हो जाता है.
ब्रेकआउट के समय वॉल्यूम में हुई बढ़ोतरी दिखाती है कि बाजार की भागीदारी मजबूत है और निवेशकों का भरोसा अच्छा है.
मोमेंटम इंडिकेटर्स भी इस तेजी की पुष्टि करते हैं. वीकली RSI अपनी गिरती ट्रेंडलाइन के ऊपर निकल गया है, जिससे प्राइस एक्शन की मजबूती साबित होती है. इस एनालिसिस के आधार पर स्टॉक में 3 से 4 हफ्ते के अंदर 162 से 170 के लेवल तक की तेजी आ सकती है.
Titan, PAGE, UBBL : कंज्यूमर सेक्टर में कहां तेजी का संकेत और किस पर है दबाव? मोतीलाल ओसवाल की राय
Samvardhana Motherson International
CMP : 116 रुपये
Buy Range : 115-112 रुपये
Stop loss : 108 रुपये
Upside : 9% से 14%
Samvardhana Motherson International इस समय एक ऊपर की ओर बढ़ते चैनल में ट्रेड कर रहा है. स्टॉक ने हाल ही में चैनल के लोअर बैंड पर सपोर्ट लिया और अब अपर बैंड की ओर बढ़ रहा है. यह लगातार जारी रहने वाली तेजी का संकेत है.
स्टॉक ने वीकली चार्ट पर 114 के पास मौजूद मजबूत रेजिस्टेंस जोन को तोड़ दिया है. यह ब्रेकआउट बुलिश कैंडल और बढ़ते वॉल्यूम के साथ हुआ है, जो मिड-टर्म अपट्रेंड के जारी रहने का संकेत देता है.
मोमेंटम इंडिकेटर्स भी इस तेजी को सपोर्ट करते हैं. वीकली RSI लगातार ऊपर जा रहा है और अपनी रेफरेंस लाइन के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत खरीदारी और बुलिश ट्रेंड की पुष्टि करता है. RSI का 50 के ऊपर बने रहना भी बाजार की पॉजिटिव सेंटीमेंट को दर्शाता है. इस एनालिसिस के आधार पर स्टॉक में 3 से 4 हफ्ते के अंदर 124 से 129 के लेवल तक की तेजी आ सकती है.
IPO : इस हफ्ते खुलेंगे 7,000 करोड़ के 15 आईपीओ, अकेले Meesho का इश्यू साइज 5,421 करोड़
Cummins India
CMP : 4479
Buy Range : 4440-4350
Stop loss : 4180
Upside : 10% से 13%
वीकली चार्ट पर Cummins India ने अक्टूबर 2025 के अंत में 4160 के पास मौजूद मजबूत मल्टी रेजिस्टेंस जोन के ऊपर एक साफ और मजबूत ब्रेकआउट दिया. यह ब्रेकआउट एक बुलिश कैंडल के साथ हुआ, जो पॉजिटिव ट्रेंड और मिड टर्म अपट्रेंड के जारी रहने का संकेत देता है.
Lenskart Solutions पर जेफरीज ने दी BUY रेटिंग, शेयर में 23% आ सकती है तेजी
ब्रेकआउट के बाद, स्टॉक कुछ समय के लिए 4470–4160 की छोटी रेंज में कंसोलिडेट हुआ, यानी तेज रैली के बाद थोड़ी देर रुका. इस हफ्ते स्टॉक ने इस रेंज के ऊपर फिर से ब्रेकआउट दिया, जिससे अपट्रेंड की मजबूती की पुष्टि होती है.
स्टॉक लगातार हायर हाई – हायर लो पैटर्न बना रहा है और अपनी बढ़ती ट्रेंडलाइन के काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो छोटे समय के लिए भी मजबूत बुलिश सेटअप दिखाता है. वीकली RSI भी ऊपर की ओर ट्रेंड कर रहा है और अपनी रेफरेंस लाइन के ऊपर बना हुआ है, जो मार्केट में पॉजिटिव सेंटिमेंट को दर्शाता है. इस एनालिसिस के आधार पर स्टॉक में 3 से 4 हफ्ते के अंदर 4825 से 4950 के लेवल तक की तेजी आ सकती है.
(Disclaimer: स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us