/financial-express-hindi/media/media_files/2025/02/26/1tx9kXAsCuHSAA65scGz.jpg)
Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 15 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)
Stocks in Focus Today : आज 15 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में Wipro, Paytm, Bharat Electronics, SBI, SAIL, Ashoka Buildcon, Aurobindo Pharma, ESAF SFB, NLC India, Dr Reddy's Laboratories, SMS Pharma, KEC International, Astra Microwave Products, Godawari Power, Devyani International, Brigade Enterprises शामिल हैं.
Wipro
आईटी सेवाएं देने वाली कंपनी विप्रो (Wipro) ने टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ 3 साल का समझौता किया है. इस समझौते के तहत कंपनियों के लिए इंडस्ट्री बेस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समाधान तैयार किए जाएंगे और AI को तेजी से अपनाने में मदद मिलेगी.
Paytm
वन 97 कम्युनिकेशंस ने अपनी पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज में 2,250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है. यह निवेश इक्विटी शेयरों के राइट्स इश्यू के जरिए किया गया है.
Bharat Electronics
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 14 नवंबर के बाद से 776 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं. इनमें ड्रोन रोधी सिस्टम, संचार उपकरण, सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, हथियार नियंत्रण प्रणाली, सुरक्षा सॉफ्टवेयर, एवियोनिक्स, स्पेयर पार्ट्स और सेवाएं शामिल हैं.
SBI
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन सीएस सेठी ने कहा है कि बैंक अगले 2 सालों में अपने YONO ऐप के यूजर्स की संख्या को दोगुना करके 20 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है. इसके लिए सोमवार को YONO ऐप का नया वर्जन लॉन्च किया गया है.
SAIL
कीमतों के दबाव और मांग में उतार-चढ़ाव के बावजूद, सरकारी स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) की बिक्री में 14% की बढ़ोतरी हुई है. अप्रैल से नवंबर 2025 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 12.7 मिलियन टन रही.
Ashoka Buildcon
अशोका-आक्षय ज्वॉइंट वेंचर, जिसमें अशोका बिल्डकॉन की 51% हिस्सेदारी और आक्षय इंफ्रा प्रोजेक्ट्स की 49% हिस्सेदारी है, को बीएमसी से 1,041.44 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है. यह प्रोजेक्ट जेजे ब्रिज और सीताराम सेलम ब्रिज (वाई ब्रिज) को जोड़ने वाले फ्लाईओवर के निर्माण से जुड़ा है. यह फ्लाईओवर जेजे रोड और सबू सिद्दीक पॉलिटेक्निक रोड के चौराहे पर बनेगा.
Aurobindo Pharma
ऑरोबिंदो फार्मा की सहायक इकाई एपिटोरिया फार्मा की तेलंगाना स्थित API बनाने वाली यूनिट-V का अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) ने 1 से 12 दिसंबर के बीच निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद कंपनी को फॉर्म 483 जारी किया गया, जिसमें 3 आपत्तियां दर्ज की गई हैं. ये आपत्तियां प्रक्रियात्मक (तकनीकी) प्रकृति की हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us