/financial-express-hindi/media/media_files/2025/10/16/blinkit-zomato-owner-eternal-q2fy26-results-reuters-2025-10-16-17-25-41.jpg)
Zomato share price target : ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के मजबूत आउटलुक को देखते हुए शेयर पर 450 रुपये का बड़ा टारगेट प्राइस दिया है. (Reuters)
Zomato Stock at Attractive Levels : जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटर्नल का शेयर अपने 1 साल के हाई 368 रुपये से करीब 18 फीसदी डिस्काउंट पर आकर ट्रेड कर रहा है. इस लेवल पर शेयर में निवेश का बेहतर मौका है. ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने कंपनी के मजबूत आउटलुक को देखते हुए शेयर पर 450 रुपये का बड़ा टारगेट प्राइस दिया है. यह करंट प्राइस 300 रुपये से 50 फीसदी ज्यादा है.
ब्रोकरेज का कहना है कि जोमैटो मैनेजमेंट के अनुसार Blinkit (जो B2C NOV का लगभग 50% हिस्सा है) अभी भी Eternal की सबसे बड़ी ग्रोथ का सोर्स है. टियर 1 और टियर 2+ शहरों में ग्राहकों की खरीदारी पारंपरिक ई-कॉमर्स और ऑफलाइन दुकानों से क्विक कॉमर्स की तरफ तेजी से शिफ्ट हो सकती है. दिल्ली जैसे मैच्योर्ड मार्केट में भी मांग बहुत मजबूत है, जहां 70% से सालाना ग्रोथ देखी गई. Eternal आगे भी सोच-समझकर ग्रोथ में निवेश करेगा और टिकाऊ प्रॉफिटेबिलिटी हासिल करने का लक्ष्य बनाए रखेगा.
GST छूट और रेट कट से लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट; Max Financial, HDFC Life और SBI Life टॉप पिक्स
Blinkit का MTU बेस
उन्होंने कहा कि Blinkit का मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर्स (MTU) बेस आगे चलकर Zomato से कई गुना बड़ा हो सकता है, क्योंकि Blinkit पर ज्यादातर जरूरत आधारित चीजें खरीदी जाती हैं. Zomato के बारे में (जो Eternal की कुल NOV में 40% योगदान देता है), मैनेजमेंट का मानना है कि यह मिड टर्म में करीब 20% CAGR दे सकता है, हालांकि FY26 में ग्रोथ थोड़ी कम यानी लगभग 15%+ रह सकती है.
मैनेजमेंट ने बताया कि District (NOV में 10% हिस्सा) धीरे-धीरे मजबूत पकड़ बना रहा है, क्योंकि यह ऐसी सेवाएं शुरू कर रहा है जिनकी मांग छिपी हुई है लेकिन मौजूद है.
रियल्टी स्टॉक लोढ़ा डेवलपर्स दे सकता है 58% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने गिनाए पॉजिटिव फैक्टर्स
Blinkit : बेहतर स्थाई मार्जिन संभव
Blinkit की प्रॉफिटेबिलिटी पर मैनेजमेंट का मानना है कि यह सिर्फ समय की बात है. कई बाजार पहले से ही 3%+ एडजस्टेड EBITDA मार्जिन पर चल रहे हैं, जबकि प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है. Blinkit का लंबे समय में 5-6% का स्थायी मार्जिन हासिल करना पूरी तरह संभव है, क्योंकि ब्रांड और ग्राहक से कमाई बढ़ाने के कई मौके हैं, हर स्टोर की क्षमता बढ़ाई जा सकती है और ऑपरेटिंग लागत और दक्षता में और सुधार की गुंजाइश है.
Tata Motors PV vs CV: किस डिवीजन के स्टॉक में ज्यादा पोटेंशियल? निवेशकों के लिए बड़ा सवाल
कंपनी के लिए 7 पॉजिटिव फैक्टर
Blinkit को लेकर अब मैनेजमेंट यह समझ रहा है कि क्विक कॉमर्स सिर्फ ऑनलाइन सोच से नहीं चल सकता, इसके लिए रिटेल जैसी प्लानिंग चाहिए. इसमें टीम का रिटेल अनुभव मददगार यसाबित होगा.
डिस्काउंट की बजाय रिटेल मॉडल. Blinkit ने शुरुआत से ब्रांड पार्टनरशिप, डिमांड प्लानिंग, सप्लाई चेन, वेयरहाउस और इन्वेंट्री मैनेजमेंट पर ध्यान दिया, न कि भारी डिस्काउंट या 10 मिनट डिलीवरी जैसी रणनीतियों पर.
इस रिटेल-जैसे मॉडल से ऑर्डर पूरा करने की दर और ग्राहक भरोसा काफी बढ़ा. अच्छी प्रक्रिया और कंट्रोल्स के कारण Blinkit प्रतिस्पर्धा के बावजूद स्थिर और भरोसेमंद सेवा दे पा रहा है.
Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?
Zomato और Blinkit के ग्राहकों में सिर्फ 35–40% ही समान हैं, इसका मतलब है कि Blinkit के लिए अलग और बड़ी यूज़र बेस बनाने का मौका है.
Blinkit पर रोज़मर्रा की जरूरतें खरीदी जाती हैं, जो खाने की डिलीवरी से ज़्यादा बार होती हैं, इससे MTU तेज़ी से बढ़ता है.
Blinkit पर बहुत ज़्यादा ब्रांड और प्रोडक्ट ऑप्शंस हैं, जो इसे फूड डिलीवरी से तेज़ी से स्केल करने में मदद करते हैं.
मैनेजमेंट को भरोसा है कि सभी मार्केट्स डेवलप होने पर Blinkit आसानी से 5 से 6% का सस्टेनेबल मार्जिन कमा सकता है.
(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us