scorecardresearch

Bihar Assistant Education Officer Recruitment Out: बिहार शिक्षा विकास अधिकारी के लिए फिर से खुलेगी रजिस्ट्रेशन विंडो, 3 फेज में होगी परीक्षा

Bihar Assistant Education Vikas Adhikari Vacancy: ऐसे उम्मीदवार जो अब तक बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए 5 दिसंबर से दोबारा रजिस्ट्रेशन विंडो खुल रही है.

Bihar Assistant Education Vikas Adhikari Vacancy: ऐसे उम्मीदवार जो अब तक बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए 5 दिसंबर से दोबारा रजिस्ट्रेशन विंडो खुल रही है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
BPSC AEO registration Window Released:

Bihar AEO registration 2025 Out : रजिस्ट्रेशन विंडो 5 दिसंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 के बीच 8 दिनों के लिए खुल रही है. (Image: IF File)

BPSC Assistant Education Development Officer Recruitment : बिहार में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे लोगों के लिए काम कीृ खबर है. सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती (BPSC AEDO Recruitment) की रजिस्ट्रेशन विंडो शुक्रवार 5 दिसंबर से फिर एक बार खुलने जा रही है. आवेदन की संख्या बहुत अधिक होने और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने इस परीक्षा को तीन अलग-अलग फेज में कराने का फैसला लिया है. आयोग द्वारा जारी नई नोटिफिकेशन के बाद योग्य उम्मीदवारों को आवेदन का एक और मौका मिल गया है और परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है.

विज्ञापन संख्या 87/2025 के तहत बिहार में कुल 935 सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानी है. रजिस्ट्रेशन की पहली विंडो 27 अगस्त से 26 सितंबर 2025 तक खुली थी. इस दौरान आयोग को कुल 9.7 लाख आवेदन मिले.अब आयोग ने परीक्षा को तीन चरणों में आयोजित करने की संभावित तारीखों की घोषणा के साथ रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खोलने का निर्णय लिया है. 

Advertisment

तीन फेज में कराई जाएगी भर्ती परीक्षा

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 22 अगस्त 2025 को जारी भर्ती विज्ञापन के तहत मिले आवेदनों की संख्या अपेक्षा से ज्यादा थी. इसी वजह से BPSC AEDO भर्ती परीक्षा अब तीन चरणों में ली जाएगी. अंकों के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए आयोग इक्विपरसेंटाइल इक्वेटिंग (Equipercentile Equating) तकनीक का इस्तेमाल करेगा ताकि सभी उम्मीदवारों के स्कोर को समान स्तर पर संतुलित किया जा सके.

Also read : RealmeP 4x 5G लॉन्च ऑफर के साथ 2,500 रुपये सस्ते में खरीद सकेंगे फोन, इस दिन शुरु होगी सेल

भर्ती परीक्षा के लिए क्या है संभावित तारीखें 

सहायक शिक्षा विकास अधिकारी की परीक्षा की संभावित तारीखें इस प्रकार हैं

  • पहले फेज की परीक्षा - 10 और 11 जनवरी 2026
  • दूसरे फेज की परीक्षा - 12 और 13 जनवरी 2026
  • तीसरे फेज की परीक्षा - 15 और 16 जनवरी 2026

Also read : e-Aadhaar Alert : किसी भी डिवाइस पर न डाउनलोड करें आधार कार्ड, UIDAI ने क्यों किया अलर्ट

शुक्रवार को फिर से खुलेगी रजिस्ट्रेशन विंडो

ऐसे उम्मीदवार जो अब तक बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए 5 दिसंबर से दोबारा रजिस्ट्रेशन विंडो खुल रही है. यानी किसी कारण आवेदन न कर पाए उम्मीदवार अप्लाइ कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन विंडो 5 दिसंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 के बीच 8 दिनों के लिए खुल रही है. पहले जारी किए गए भर्ती विज्ञापन के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक प्रमाण पत्रों की मान्यता 26 सितंबर 2025 तक के दस्तावेजों पर आधारित होगी. अन्य सभी शर्तें पहले जैसी ही मान्य रहेंगी.

Bihar Recruitment sarkari exam