scorecardresearch

Bihar Board 10th Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी, 17 फरवरी को हिंदी, 18 को मैथ्स और 21 को होगी साइंस की परीक्षा

अगले साल आयोजित की जाने वाली बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी हो चुकी है. करीब 78 दिन पहले जारी शेड्यूल के मुताबिक 17 से 25 फरवरी के बीच 8 दिन में मैट्रिक परीक्षा पूरी करा ली जाएगी.

अगले साल आयोजित की जाने वाली बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी हो चुकी है. करीब 78 दिन पहले जारी शेड्यूल के मुताबिक 17 से 25 फरवरी के बीच 8 दिन में मैट्रिक परीक्षा पूरी करा ली जाएगी.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Bihar Board Matric Exam Time Table 2026

बिहार बोर्ड से 10वीं क्लास की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एनुअल एग्जाम की तारीखों घोषित कर दी गई हैं. फरवरी में किस दिन अंग्रेजी सब्जेक्ट की परीक्षा होगी, यहां टाइम टेबल चेक करें. (Image: ANI)

Bihar Board 10th Exam 2026 Date Sheet: बिहार बोर्ड ने 2026 की 10वीं (मैट्रिक) परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा जारी इस कार्यक्रम के अनुसार, इंटर यानी 12वीं की परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी. अगर आप बिहार बोर्ड से 10वीं कर रहे हैं और एनुअल एग्जाम की तैयारी में जुटे हैं, तो यह डेटशीट आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर भी पूरा exam schedule पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं.

10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षाओं के खत्म होने के बाद 10वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी. ये परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलेगी. इस बार बिहार बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था को और आधुनिक बनाने का कदम उठाया है. पहली बार छात्र एआई आधारित चैटबॉट के जरिए परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इससे विद्यार्थी अपना रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और अन्य जरूरी जानकारी आसानी से जान सकेंगे.

Advertisment

सबसे खास बात इस बार बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. पहली बार छात्र AI आधारित चैटबॉट के जरिए परीक्षा संबंधी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और अन्य विवरण तुरंत प्राप्त कर सकेंगे. यह कदम परीक्षा प्रक्रिया को आधुनिक और छात्र-हितैषी बनाने की दिशा में बड़ा सुधार माना जा रहा है.

BSEB Class 10th Exam Date Sheet 2026: 10वीं की परीक्षाएं

17 फरवरी 2026 (मंगलवार)

प्रथम पाली (9:30 AM - 12:45 PM): मातृभाषा - हिंदी, बंगला, उर्दू या मैथिली

द्वितीय पाली (2:00 PM – 5:15 PM): मातृभाषा. - हिंदी, बंगला, उर्दू या मैथिली

18 फरवरी 2026 (बुधवार)

प्रथम पाली: गणित

द्वितीय पाली: गणित

19 फरवरी 2026 (गुरुवार)

प्रथम पाली: द्वितीय भारतीय भाषा - हिंदी भाषियों के लिए संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी में से कोई एक भाषा और अहिंदी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा हिंदी

द्वितीय पाली: द्वितीय भारतीय भाषा - हिंदी भाषियों के लिए संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी में से कोई एक भाषा और अहिंदी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा हिंदी

20 फरवरी 2026 (शुक्रवार)

प्रथम पाली: सामाजिक विज्ञान

द्वितीय पाली: सामाजिक विज्ञान

21 फरवरी 2026 (शनिवार)

प्रथम पाली: विज्ञान

द्वितीय पाली: विज्ञान

23 फरवरी 2026 (सोमवार)

प्रथम पाली: अंग्रेजी

द्वितीय पाली: अंग्रेजी

24 फरवरी 2026 (मंगलवार)

प्रथम पाली: ऐच्छिक विषय - उच्च गणित, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्कृत, अरबी, मैथिली, ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य, संगीत

द्वितीय पाली: वैकल्पिक विषय

25 फरवरी 2026 (बुधवार)

प्रथम पाली: व्यावसायिक ऐच्छिक विषय - सुरक्षा, ब्यूटिशियल, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकॉम एवं आई0टी0 या आई0टी0ज0 ट्रेड

द्वितीय पाली: -

कैसे चेक करें BSEB Bihar Board 10th Date Sheet 2026 ?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की डेटशीट चेक करने के आसान स्टेप्स:

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Student Section टैब पर क्लिक करें.
  • यहां Exam Schedule ऑप्शन चुनें.
  • अब Class 10 Exam 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • परीक्षा टाइम टेबल 2026 का PDF स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • पीडीएफ को डाउनलोड करें और जरूरत हो तो प्रिंट निकालकर रखें.
Bihar Board