/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/18/phB83aOfeNGOf9mFVjdl.jpg)
बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं, दोनों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी करते हुए बताया है कि सुधार विंडो 27 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी. (Image: ANI)
Bihar Board Dummy Admit Card 2026 Released for Class 10 and 12; Correction Window Open Until November 27: बिहार बोर्ड की आगामी 2026 परीक्षाओं के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं. बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जो सिर्फ एक औपचारिक दस्तावेज नहीं बल्कि छात्र की पूरी परीक्षा प्रक्रिया को सही दिशा देने वाला बेहद महत्वपूर्ण चरण है. एक छोटी सी गलती, जैसे गलत नाम, गलत जन्मतिथि, गलत विषय कोड या गलत परीक्षा केंद्र, आगे चलकर मार्कशीट से लेकर परीक्षा उपस्थिति तक गंभीर समस्या पैदा कर सकती है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं और 12वीं, दोनों क्लास के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी करते हुए बताया है कि करेक्शन विंडो 27 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी. ऐसे में बोर्ड का छात्रों को साफ संदेश है कि जितनी जल्दी हो सके, वे अपनी डिटेल चेक कर लें क्योंकि सुधार का मौका सीमित है.
डमी एडमिट कार्ड क्यों जरूरी है?
डमी एडमिट कार्ड छात्रों को मौका देता है कि वे अपने सभी विवरण
- नाम और माता-पिता का नाम
- जन्मतिथि
- विषय और विषय कोड
- फोटो व हस्ताक्षर
- परीक्षा केंद्र और शेड्यूल
ध्यान से वेरीफाई कर सकें. किसी भी तरह की गतली को सुधारने का जिम्मा स्कूलों का है, जो इसे बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल से अपडेट करेंगे.
डाउनलोड कैसे करें?
छात्र अपने वर्ग के अनुसार इन पोर्टलों पर जाकर डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- अगले साल बिहार बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चे संबंधित पोर्टल खोलें, क्लास 10 मैट्रिक के लिए exam.biharboardonline.org पर जाएं, और क्लास 12 इंटरमीडिएट के लिए intermediate.biharboardonline.com खोलें.
- रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट लें
- सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें
इन बातों का रखें ध्यान
डमी एडमिट कार्ड सिर्फ वेरीफिकेशन के लिए है और इसे परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता. सबसे जरूरी बात करेक्शन विंडो 27 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी. जो भी विवरण गलत हो, छात्र तुरंत अपने स्कूल या हेडमास्टर को सूचित करें. स्कूल ही आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सुधार भेजेंगे.
बोर्ड ने यह भी कहा है कि कुछ बदलाव, जैसे पूरे नाम में संशोधन, स्वीकार नहीं किए जा सकते, इसलिए सही समय पर जांच बेहद जरूरी है. बिहार बोर्ड की यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि जब 2026 की परीक्षाएं शुरू हों, तो हर छात्र के पास पूरी तरह सही और त्रुटिरहित फाइनल एडमिट कार्ड हो. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी देरी से बचें और आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us