/financial-express-hindi/media/media_files/2025/08/11/ibps-bank-po-prelims-admit-card-2025-2025-08-11-18-23-40.jpg)
IBPS Clerk परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को देश के प्रमुख बैंकों में क्लर्क के पद पर नौकरी का मौका मिलता है. (Image: IBPS Web)
IBPS Clerk Prelims Results 2025: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार अब बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है. IBPS जल्द ही क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर घोषित करने वाला है. जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर तुरंत रिजल्ट चेक कर सकेंगे. क्लर्क बनने का यह सफर दो चरणों से होकर गुजरता है, पहले प्रीलिम्स और फिर मेन परीक्षा. अगर आप भाग लेने वाले बैंकों में नौकरी पाना चाहते हैं, तो दोनों एग्जाम क्लियर करना अनिवार्य है.
IBPS Clerk Prelims Results 2025: कैसे कर सकेंगे चेक?
IBPS जल्द ही क्लर्क प्रीलिम्स रिज़ल्ट 2025 जारी करने वाला है. रिज़ल्ट देखने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
- होमपेज पर IBPS Clerk Result 2025 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें
- आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड कर लें ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आए.
IBPS Clerk Prelims Results 2025: कितनी मिलेगी सैलरी?
IBPS Clerk की बेसिक पे 24,050 रुपये से शुरू होती है, जो बढ़कर 64,480 रुपये तक जा सकती है. DA, HRA और अन्य अलाउंसेज को जोड़ लें, तो इन-हैंड शुरुआती सैलरी 30,000 से 35,000 रुपये तक पहुंच जाती है, जबकि कुल ग्रॉस वेतन लगभग 40,720 रुपये माना जाता है.
रही बात नौकरी कहां मिलेगी, तो IBPS Clerk परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार देश के कई प्रमुख बैंकों में क्लर्क के पदों पर नियुक्त हो सकते हैं. इनमें शामिल हैं: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us