scorecardresearch

IBPS RRB Clerk Prelims Admit Card 2025: आरआरबी क्लर्क भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

IBPS RRB Clerk Prelims Admit Card 2025 released at ibps.in: रीजनल रुरल बैंक क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की तारीखें तय हो चुकी हैं. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन के मुताबिक यह परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी.

IBPS RRB Clerk Prelims Admit Card 2025 released at ibps.in: रीजनल रुरल बैंक क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की तारीखें तय हो चुकी हैं. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन के मुताबिक यह परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
IBPS Bank PO Prelims Admit card 2025

IBPS RRB Clerk Admit Card Out 2025 : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने IBPS RRB Clerk Prelims Admit Card 2025 जारी कर दिया है. (Image: IBPS Web)

 IBPS RRB Clerk Admit Card Out 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS RRB Clerk Prelims Admit Card 2025 जारी कर दिया है. यह एडमिट कार्ड ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) पदों के लिए है. जिन्होंने भी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अपना हॉल टिकट IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं. यह एडमिट कार्ड IBPS RRB भर्ती के 14वें चक्र के तहत जारी किए गए हैं और 14 दिसंबर 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे.

हर एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी दर्ज है, जैसे परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस के निर्देश. IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी.

Advertisment

IBPS RRB Clerk 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
  • होमपेज पर CRP RRBs टैब पर क्लिक करें
  • अब “IBPS RRB Clerk Admit Card 2025” लिंक चुनें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि भरें
  • सबमिट पर क्लिक करें
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर छपी सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की गलती समय रहते ठीक कराई जा सके.

Also read : JEE Main 2026 Correction Window: जेईई मेन के लिए करेक्शन विंंडो खुली, इस दिन तक एप्लिकेशन में सुधार का मौका

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, पता, फोन नंबर, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, फोटो, सिग्नेचर, रिपोर्टिंग समय, कैटेगरी और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तिगत विवरण दर्ज होते हैं. साथ ही परीक्षा दिवस के लिए निर्देश और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची भी दी होती है. यदि इनमें कोई गलती मिले तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना जरूरी है.

IBPS RRB Clerk 2025: सेलेक्शन प्रासेस

रीजनल रुरल बैंक्स (RRBs) में ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को आकर्षित करती है. IBPS के अनुसार चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है.

पहला चरण प्रीलिम्स परीक्षा होती है, जो सिर्फ क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है और जिसका स्कोर अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किया जाता. इसका उद्देश्य केवल उम्मीदवारों को मेन्स के लिए शॉर्टलिस्ट करना होता है. इसमें कुल 80 प्रश्न होते हैं, जिन्हें 45 मिनट में हल करना होता है, और परीक्षा 80 अंकों की होती है जिसमें दो सेक्शन - लॉजिकल रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी शामिल होते हैं.

Also read : New Changes From 1 December 2025 : रेलवे, पैन, आधार से लेकर से ITR तक, 1 दिसंबर से बदल रहे हैं ये बड़े नियम

इसके बाद दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण मेन्स परीक्षा है, क्योंकि अंतिम चयन पूरी तरह मेन्स में प्राप्त अंकों पर निर्भर करता है. क्लर्क या ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए इंटरव्यू का चरण नहीं होता और मेन्स पास करने वाले उम्मीदवार सीधे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए जाते हैं.

Ibps Recruitment sarkari exam