/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/09/gspin7tZZ9OOw3NO50l5.jpg)
ICAI CA Admit Card Released : ICAI ने CA इंटर और फाइनल जनवरी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए. (Express Photo)
ICAI CA Admit Card 2026 Out for Intermediate and Final Exams : चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी ICAI ने जनवरी 2026 में होने वाली CA परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. CA इंटरमीडिएट और CA फाइनल के लिए रजिस्टर किए गए उम्मीदवार अब अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसलिए जिन छात्रों ने नवंबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया था, उनके लिए यह जरूरी है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.
ICAI CA जनवरी 2026 परीक्षा किस लेवल के लिए
ICAI की ओर से जारी किए गए एडमिट कार्ड CA इंटरमीडिएट और CA फाइनल दोनों लेवल के छात्रों के लिए हैं. इसके अलावा CA फाउंडेशन परीक्षा का शेड्यूल भी पहले से तय किया जा चुका है, जो जनवरी के दूसरे हिस्से में आयोजित होगी.
परीक्षाएं देशभर के 100 से ज्यादा शहरों के साथ-साथ 9 अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी, ताकि भारत और विदेशों में पढ़ रहे छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो.
Also read : ChatGPT का नया इमेज टूल! अब चुटकियों में बनेगी शानदार इमेज, गूगल की बढ़ी टेंशन
CA Final जनवरी 2026 परीक्षा की तारीखें
CA फाइनल ग्रुप-I की परीक्षाएं 5, 7 और 9 जनवरी 2026 को होंगी. वहीं ग्रुप-II की परीक्षाएं 11, 13 और 16 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी.
CA Intermediate जनवरी 2026 परीक्षा का शेड्यूल
CA इंटरमीडिएट ग्रुप-I की परीक्षाएं 6, 8 और 10 जनवरी 2026 को होंगी. इसके बाद ग्रुप-II के पेपर 12, 15 और 17 जनवरी 2026 को लिए जाएंगे.
CA Foundation परीक्षा कब होगी
CA फाउंडेशन की परीक्षाएं 18, 20, 22 और 24 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी.
ICAI CA Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें (Download ICAI CA Admit Card at eservices.icai.org)
ICAI ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी है. उम्मीदवारों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है.
सबसे पहले ICAI की आधिकारिक ई-सर्विस वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं.
वहां अपने लेवल यानी फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या फाइनल के एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें.
लॉग-इन करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
इसमें अपना नाम, फोटो, परीक्षा की तारीख, टाइमिंग और परीक्षा केंद्र का पता ध्यान से जांच लें.
अगर सारी जानकारी सही है, तो एडमिट कार्ड का PDF डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट निकाल लें.
Also read : The AI Browser Trap: सावधान! आपका AI ब्राउज़र बन सकता है घर का भेदी, खाली कर देगा बैंक अकाउंट!
एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें
अगर एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या परीक्षा केंद्र से जुड़ी कोई भी गलती दिखे, तो बिना देरी किए ICAI से संपर्क करें. परीक्षा के दिन किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए समय रहते सुधार कराना बेहद जरूरी है.
परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना जरूरी है
ICAI ने साफ किया है कि केवल प्रिंटेड एडमिट कार्ड ही मान्य होगा. मोबाइल या किसी डिजिटल डिवाइस में सेव कॉपी को परीक्षा केंद्र में स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है.
Also read : SEBI rules changes : म्यूचुअल फंड नियमों में बदलाव के क्या हैं मायने? किन 4 एएमसी स्टॉक में बनेंगे पैसे
अब छात्रों को क्या करना चाहिए
एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountants) बनने के लिए होने वाली परीक्षा की अंतिम तैयारी का दौर शुरू हो चुका है. छात्रों को चाहिए कि वे अपने रिवीजन शेड्यूल पर फोकस करें, परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना पहले से बनाएं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स समय पर तैयार रखें.
ICAI की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा किसी भी अनऑफिशियल लिंक या पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से बचें. सही जानकारी और अपडेट के लिए केवल ICAI के Self Service Portal पर ही भरोसा करें.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us