scorecardresearch

JEE Main 2026 Correction Window: जेईई मेन के लिए करेक्शन विंंडो खुली, इस दिन तक एप्लिकेशन में सुधार का मौका

JEE Main 2026 के लिए आज से करेक्शन विंडो खुल रही है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई किए उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन में रह गई गलतियों को सुधार सकेंगे.

JEE Main 2026 के लिए आज से करेक्शन विंडो खुल रही है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई किए उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन में रह गई गलतियों को सुधार सकेंगे.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
JEE main correction window to open today

JEE main correction window to open today: एप्लिकेशन में सुधार के लिए आज से करेक्शन विंडो खुली. (Image: IE)

JEE Main 2026 Correction Window to Open Today : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 देने की तैयारी में जुटे लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 1 दिसंबर, से एप्लिकेशन फार्म में सुधार के लिए विंडो खोल दी है. जिन उम्मीदवारों ने सेशन 1 की जेईई मेन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है, वे अपने फॉर्म में रह गई गलती को अब ठीक कर सकते हैं. यह सुविधा सिर्फ दो दिन, यानी 1 और 2 दिसंबर, के लिए उपलब्ध रहेगी. इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे बिना देरी किए अपना फॉर्म जांचें और जरूरी बदलाव तुरंत कर लें.

करेक्शन विंडो उम्मीदवारों के अपने लॉगिन में उपलब्ध होगी, जिसे JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर खोला जा सकता है. लॉगिन करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि का उपयोग करना होगा. लॉगिन के बाद फॉर्म के वे सभी सेक्शन दिखाई देंगे जिनमें बदलाव की अनुमति है.

Advertisment

Also read : Bihar Board 12th Exam Time Table 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी, फरवरी में इस तारीख से पेपर शुरू

छात्र नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, PwD स्टेटस, शिक्षा से जुड़ी जानकारी, परीक्षा शहर और परीक्षा माध्यम जैसे कई महत्वपूर्ण विवरण सुधार सकते हैं. हालांकि मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी या वर्तमान पता, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट और अपलोड की गई फोटो में बदलाव की अनुमति नहीं है.

प्रक्रिया भी बेहद आसान रखी गई है. वेबसाइट पर जाकर करेक्शन लिंक पर क्लिक करें, लॉगिन करें, जरूरी जानकारी अपडेट करें, सभी विवरण दोबारा जांचें और सबमिट कर दें. कुछ बदलावों पर शुल्क भी लग सकता है, जिसे सबमिट करने से पहले भुगतान करना होगा.

Also read : SSC CPO 2025: दिल्ली पुलिस और CAPF SI भर्ती परीक्षा के लिए एडवांस सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड

ऐसे करें एप्लिकेशन फार्म में सुधार

  • सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर फॉर्म करेक्शन से संबंधित लिंक खोजें.
  • लिंक पर क्लिक करते ही लॉगिन विंडो खुलेगी.
  • लॉगिन में अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • अब आपके सामने फॉर्म के वे हिस्से दिखाई देंगे, जिनमें बदलाव की अनुमति है.
  • जिस जानकारी को अपडेट करना है, उसे ध्यान से बदलें.

बदलाव पूरा होने के बाद सभी विवरणों को फिर से अच्छी तरह जांचें, क्योंकि इसके बाद दोबारा सुधार करने का कोई मौका नहीं मिलेगा.

एग्जाम सिटी स्लिप से लेकर एडमिट कार्ड तक की डिटेल

करेक्शन विंडो बंद होने के बाद किसी भी तरह के बदलाव का अवसर नहीं मिलेगा. NTA जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में सेशन 1 की जेईई मेन परीक्षा के लिए एडवांस सिटी स्लिप जारी करेगा, जिसमें छात्रों को बताया जाएगा कि उन्हें किस शहर में परीक्षा केंद्र दिया गया है. इसके बाद परीक्षा की तारीख से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिनमें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और केंद्र का पूरा विवरण होगा. NTA 21 से 30 जनवरी के बीच सेशन 1 की JEE Main 2026  परीक्षा कराएगी. परीक्षा की सटीक तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी.

Jee Main NTA