scorecardresearch

RRB Group D Admit Card OUT: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

RRB Group D Admit Card 2025 Date, Time, Download Direct Link at rrbcdg.gov.in: रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए 1.08 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अप्लाई किया है. आज से सभी रीजनल भर्ती बोर्ड RRB वेबसाइट्स पर एडमिट कार्ड लिंक उपलब्ध है.

RRB Group D Admit Card 2025 Date, Time, Download Direct Link at rrbcdg.gov.in: रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए 1.08 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अप्लाई किया है. आज से सभी रीजनल भर्ती बोर्ड RRB वेबसाइट्स पर एडमिट कार्ड लिंक उपलब्ध है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
RRB Group D Admit Card OUT, rrbcd.gov.in

RRB Group D Exam Date: रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा इस बार 27 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 के बीच कराई जानी है. (Express Photo/Representative)

Railway RRB Group D Admit Card 2025: रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किए करोड़ों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस परीभा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, अब वे संबंधित भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड लिंक आज से सभी रीजनल रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट्स पर उपलब्ध है. इससे पहले सिटी स्लिप 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, जिससे उम्मीदवारों को एडवांस एग्जास सिटी स्लिप और तारीख की जानकारी मिल चुकी थी.

RRB Group D Admit Card : कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले रीजनल रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट्स (उदाहरण के लिए rrbcd.gov.in) पर जाएं.
  • होमपेज पर क्लिक करें: “Group D Admit Card (Level 1)”
  • अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) भरें
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं
Advertisment

परीक्षा में क्या पूछा जाएगा?

RRB Group D परीक्षा उम्मीदवार की योग्यता को जांचने के लिए कई विषयों को कवर करती है:

  • मैथ्स (Mathematics)
  • जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning)
  • जनरल साइंस (General Science)
  • जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर्स (General Awareness & Current Affairs)

क्या है एग्जाम पैटर्न

कुल समय: 90 मिनट

कुल प्रश्न: 100

सही उत्तर: 1 अंक

गलत उत्तर:  33% नेगेटिव मार्किंग

Minimum Qualifying Marks : कट-ऑफ क्वालिफाइंग मार्क्स

UR: 40%

EWS: 40%

OBC (NCL): 30%

SC: 30%

ST: 30%

कब होगी परीक्षा

एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही RRB Group D लेवल-1 भर्ती परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो गया है. लाखों उम्मीदवार अब अंतिम चरण की तैयारी में जुट गए हैं, क्योंकि यही परीक्षा रेलवे की ग्रुप D पदों की ओर पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है. बात करें एग्जाम डेट की तो रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा इस बार 27 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 के बीच कराई जाएगी.

Indian Railways Railways sarkari exam