/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/13/TDA4AC0RLKR7KB0nBAWh.jpg)
SSC CGL Merit List Releasing Soon : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जल्द ही SSC CGL टियर वन एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी करने वाला है. (Financial Express)
SSC CGL Tier 1 Result Download Link: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जल्द ही SSC CGL टियर वन एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी करने वाला है. सितंबर 12 से 26 के बीच आयोजित यह परीक्षा सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल रही है. अब परिणाम जारी होने की कगार पर है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं.
रिजल्ट के साथ ही SSC CGL टियर वन मेरिट लिस्ट पीडीएफ और फाइनल आंसर की भी उपलब्ध कराई जाएगी. उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉग इन करके यह पता कर सकेंगे कि वे अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं या नहीं.
Also read : Voter List SIR: वोटर लिस्ट स्क्रूटनी के लिए एसआईआर फार्म भरना जरूरी, चूके तो क्या होगा?
SSC CGL Exam Result : ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- SSC CGL टियर वन मेरिट लिस्ट या टॉपर्स लिस्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगी
- पीडीएफ को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें
- इसे सेव करें और जरूरत पड़ने पर प्रिंट ले लें
SSC ने आधिकारिक वेबसाइट पर स्पष्ट किया है कि रिजल्ट और सभी संबंधित दस्तावेज एक ही पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी गलत सूचना से बचने के लिए अपडेट केवल ssc.gov.in से ही चेक करें.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us