scorecardresearch

SSC CPO 2025: दिल्ली पुलिस और CAPF SI भर्ती परीक्षा के लिए एडवांस सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड

SSC CPO 2025 Advance City Slip Released: एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा के लिए एडवांस सिटी स्लिप जारी कर दी है. यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से करें चेक

SSC CPO 2025 Advance City Slip Released: एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा के लिए एडवांस सिटी स्लिप जारी कर दी है. यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से करें चेक

author-image
FE Hindi Desk
New Update
SSC CPO 2025 Advance City Intimation Slip Released, SSC CPO Exam City Intimation Slip 2025, SSC CPO 2025 city slip download, SSC CPO exam city 2025 link, SSC CPO admit card 2025, SSC city intimation slip CPO 2025, Delhi Police SI exam city slip, CAPFs SI exam city update, SSC CPO 2025 exam schedule, SSC CPO CBT city slip, how to download SSC CPO city slip, SSC CPO exam centre update, SSC CPO 2025 admit card release date, SSC.gov.in CPO city slip, SSC CPO city preference last date, SSC feedback module CPO, SSC CPO exam city selection 2025, SSC CPO city intimation slip direct link, SSC CPO 9 to 12 December exam, SSC CPO 2025 hall ticket update, Delhi Police CAPF SI recruitment 2025

SSC CPO 2025 Advance City Slip: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेनद किए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in और सभी रीजनल SSC पोर्टल्स पर जाकर सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं. (Image: X/@RajGovOfficial)

SSC CPO Exam City Intimation Slip 2025 Released for Delhi Police CAPFs SI Exam : एसएससी की प्रतिष्ठित CPO भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए आज का दिन बेहद अहम है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने आखिरकार दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई भर्ती के लिए आयोजित SSC CPO परीक्षा की एडवांस सिटी स्लिप (SSC CPO Exam City Intimation Slip 2025) जारी कर दी है. इसके साथ ही देशभर के अभ्यर्थी अब यह जान सकते हैं कि उन्हें 9 से 12 दिसंबर के बीच होने वाली CBT परीक्षा के लिए किस शहर में जाना होगा.

कमीशन ने यह सिटी स्लिप अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in और सभी रीजनल SSC पोर्टल्स पर अपलोड कर दी है. इस स्लिप के जारी होने से उम्मीदवारों को यात्रा और रहने की व्यवस्था समय रहते करने में बड़ी राहत मिलती है. हालांकि अभ्यर्थियों के बीच एक गलतफहमी को SSC ने साफ किया है. सिटी इंटिमेशन स्लिप असली एडमिट कार्ड नहीं है. इसमें सिर्फ परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी दी गई है. परीक्षा केंद्र का पूरा पता इसमें नहीं होता. असली एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन से चार दिन पहले यानी 5 या 6 दिसंबर 2025 के आसपास जारी होगा.

Advertisment

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि SSC ने उन उम्मीदवारों को आखिरी मौका दिया है जो पहले अपने एग्जाम शहर का चयन नहीं कर पाए थे. वे अब SSC की वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने डैशबोर्ड में मौजूद Feedback Module के जरिए अपना पसंदीदा शहर चुन सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे, यह मौका सिर्फ 4 दिसंबर 2025 सुबह 11 बजे तक ही उपलब्ध है. इसके बाद शहर चयन का विकल्प बंद हो जाएगा और जो अभ्यर्थी शहर नहीं चुन पाए, उन्हें एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा.

SSC CPO 2025 भर्ती दिल्ली पुलिस, BSF, CRPF, CISF और ITBP जैसे केंद्रीय सशस्त्र बलों में बड़ी संख्या में सब-इंस्पेक्टर पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमे देशभर से लाखों की संख्या में आवेदन आए हैं.

SSC CPO 2025 Exam City Slip : कैसे करें डाउनलोड?

  • SSC की मुख्य वेबसाइट ssc.gov.in या अपनी रीजनल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “SSC CPO 2025 City Intimation Slip” या “Candidate Login for CPO Examination” लिंक खोजें.
  • लिंक पर क्लिक कर लॉगिन पेज पर जाएं.
  • अपनी रजिस्ट्रेशन ID/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें.
  • लॉगिन करने पर आपकी City Intimation Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट निकालकर रख लें.
Delhi Police SSC Recruitment sarkari exam