scorecardresearch

UPSSSC PET Results 2025 Soon: आने वाला है यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट, यहां से कर सकेंगे चेक

यूपी में लेखपाल, VDO, क्लर्क, फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर असिस्टेंट जैसी ग्रुप B, C की भर्तियों के लिए UPSSSC PET 2025 पास करना जरूरी है. इस बार 19.4 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी और अब सभी को नतीजों का इंतजार है.

यूपी में लेखपाल, VDO, क्लर्क, फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर असिस्टेंट जैसी ग्रुप B, C की भर्तियों के लिए UPSSSC PET 2025 पास करना जरूरी है. इस बार 19.4 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी और अब सभी को नतीजों का इंतजार है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
UPSSSC PET 2025 Result soon

UPSSSC PET 2025 Result soon: यूपी में ग्रुप B और C की भर्तियों के लिए आयोजित UPSSSC PET 2025 परीक्षा के नतीजे किसी भी वक्त आ सकते हैं. (Image: PTI)

UPSSSC PET Results 2025 to be out soon:उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग परीक्षा UPSSSC PET 2025 का रिजल्ट अब कभी भी जारी हो सकता है. लगभग 19.4 लाख अभ्यर्थी, जिन्होंने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, पिछले कई हफ्तों से अपने नतीजों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

यूपी में लेखपाल, VDO, क्लर्क, फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर असिस्टेंट जैसी ग्रुप B, C की भर्तियों के लिए UPSSSC PET 2025 पास करना जरूरी है. UPSSSC ने इस बार यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की थी. आयोग को UPSSSC PET 2025 परीक्षा के लिए इस बार 25,31,996 आवेदन मिले थे, जिनमें से 19,41,993 उम्मीदवारों ने तय तारीख को परीक्षा दी थी और अब सभी को नतीजों का इंतजार है.

Advertisment

आयोग पहले ही PET 2025 की फाइनल आंसर की जारी कर चुका है. इसके साथ ही आयोग ने पुष्टि की है कि 6 सितंबर (सेकंड शिफ्ट) का 1 प्रश्न, 7 सितंबर (फर्स्ट शिफ्ट) का 1 प्रश्न और इसी दिन सेकंड शिफ्ट के 2 प्रश्न, इन सभी पर फुल मार्क्स दिए जाएंगे. आयोग की हालिया एक्टिविटी को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि इवैल्यूएशन की प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में है. नतीजों का एलान कभी भी हो सकता है.

UPSSSC PET 2025 Result: कैसे चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • “Results” या “Latest News / Important Announcements” देखें.
  • PET रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें: “UPSSSC PET 2025 Result/Scorecard” चुनें.
  • मांगी गई जानकारी भरें.
  • आपके मार्क्स, क्वालिफाइंग स्टेटस और कट-ऑफ दिख जाएगी.
  • भविष्य की भर्तियों के लिए प्रिंट निकालकर रखें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • जैसे ही PET 2025 रिजल्ट जारी होगा, यूपी के विभिन्न सरकारी विभागों में होने वाली नई भर्तियों के लिए रास्ता साफ हो जाएगा. PET स्कोर ही आगे की मेन एग्जाम और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रियाओं का आधार बनता है.
  • UPSSSC PET 2025 स्कोरकार्ड पूरे 3 साल तक वैलिड रहेगा. इस अवधि में उम्मीदवार UPSSSC की विभिन्न भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकेंगे. 
Uttar Pradesh Exam Results Recruitment sarkari exam