/financial-express-hindi/media/media_files/2025/10/25/silver-price-trend-ai-image-by-gemini-2025-10-25-12-08-12.jpg)
Rate Cut Hope : बाजार पूरी तरह उम्मीद कर रहा है कि इस महीने अमेरिका में ब्याज दरों में 0.25% की कटौती होगी. (AI Image)
Silver Prices ion Record High : सिल्वर (चांदी) की कीमत एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. इससे पिछले ट्रेडिंग पर चांदी में करीब 6 फीसदी तेजी देखने को मिली थी, जब ट्रेडिंग कुछ समय के लिए रुक गई थी. इसके साथ ही बाजार में चांदी की कमी और अमेरिका में ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों ने भी कीमत बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई.
स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 1.4% बढ़कर 57.29 डॉलर (Silver Rate Today) तक पहुंच गई, जो शुक्रवार के हाइएस्ट लेवल से भी ज्यादा है. वहीं एमसीएक्स पर मार्च की डिलीवरी वाली चांदी तेजी के साथ 1,78,180 रुपये प्रति किलो के हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गई. इस साल चांदी की कीमत लगभग दोगुनी हो चुकी है और लगातार छठे दिन इसने बढ़त दर्ज की है.
चांदी में क्यों आ रही है तेजी?
हाल की तेजी का एक बड़ा कारण ग्लोबल बाजार में सप्लाई की कमी को लेकर बढ़ती चिंता है. चांदी की कीमतों में यह उछाल फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दरें घटाने की उम्मीद, बुलियन-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETFs) में भारी निवेश और सप्लाई की लगातार कमी के कारण आया है. एक्सपर्ट का कहना है कि पिछले हफ्ते से चांदी के टेक्निकल चार्ट्स ज्यादा मजबूत दिख रहे हैं और यह चार्ट्स पर निर्भर रहने वाले सट्टेबाजों को चांदी के बाजार में खरीदारी के लिए आकर्षित कर रहा है.
इसके पहले शुक्रवार को शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में डेटा सेंटर की खराबी के कारण कई घंटे तक ट्रेडिंग बंद रही. कॉमेक्स के फ्यूचर्स और ऑप्शंस ट्रेड प्रभावित हुए, इसलिए कई ट्रेडर्स ने जोखिम कम करने के लिए पुराने तरीके से फोन पर ब्रोकर और डीलरों से बात करके ट्रेड किया.
ब्याज दरों में 0.25% की कटौती?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के कमजोर लेबर मार्केट और फेडरल रिजर्व अधिकारियों के नरम बयानों के कारण, बाजार पूरी तरह उम्मीद कर रहा है कि इस महीने अमेरिका में ब्याज दरों में 0.25% की कटौती होगी. सरकार के 6 हफ्तों के शटडाउन के कारण आर्थिक आंकड़ों की देरी से जारी होने ने भी ब्याज दरें कम करने की संभावना को बढ़ाया है. आमतौर पर कम ब्याज दरें उन कीमती धातुओं के लिए फायदेमंद होती हैं जिन पर कोई ब्याज नहीं मिलता, जैसे सोना और चांदी.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us