/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/29/aadhaar-app-mobile-number-update-2025-11-29-03-39-47.jpg)
Aadhaar Update: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट घर बैठ अपने मोबाइल फोन से कर सकेंगे. नए आधार ऐप में बहुत जल्द ही सभी लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी. (Image: X)
Aadhaar Mobile number Update: अब आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को बदलने के लिए न लंबी लाइनें लगाने की जरूरत होगी और न ही किसी केंद्र पर बार-बार जाना पड़ेगा. UIDAI अपने नए आधार ऐप में यह सुविधा जल्द ही शुरू करने वाला है. इसकी जानकारी खुद आधार जनरेट करने वाली सरकारी संस्था UIDAI की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गई है.
जैसे ही यह सुविधा नए आधार ऐप में जोड़ दी जाएगी. देशभर के आधार यूजर बिना आधार सेवा केंद्र, पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगाए घर बैठे अपने मोबाइल फोन से मिनटों में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे. मोबाइल नंबर अपडेट के लिए आधार होल्डर को नई दर के हिसाब से 75 रुपये देने होंगे. बता दें कि डेमोग्राफिक डिटेल अपडेशन पर यह दर 1 अक्टूबर 2025 से लागू है.
जल्द ही आप घर बैठे आराम से आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते है ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन के ज़रिए।
— Aadhaar Office UP (@UIDAILucknow) November 28, 2025
अब आधार केंद्र पर कतार में खड़े होने की ज़रूरत नहीं।
अभी डाउनलोड करें!
Android: https://t.co/YY1jZLVpk8
iOS: https://t.co/HlR8fWdFJ6
feedback.app@uidai.net.in पर प्रतिक्रिया दे। pic.twitter.com/mckJCDeKgG
आधार ऐप में अपडेशन के लिए यह सुविधा सर्विसेस के तहत My Aadhaar Update विकल्प में मिलेंगे. फिलहाल यह एंड्रॉयड और iPhone, दोनों यूजर के लिए टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है. यूजर ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते है.
Aadhaar ऐप से मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें
Aadhaar ऐप डाउनलोड करें
अपने एंड्रॉयड या iPhone में Play Store / App Store को खोलें और UIDAI का नया Aadhaar App इंस्टॉल करें.
ऐप खोलकर आवश्यक परमिशन Allow करें
पहली बार ऐप खोलने पर मांगी गई परमिशन को Allow करें.
अब ऐप पर डिस्कवर की फीचर्स पर क्लिक करें और नेक्स्ट नेक्सक्ट करते जाएं. आखिर में रजिस्ट्रर करने के लिए आधार पर मांगा जाएगा.
Aadhaar नंबर से रजिस्टर करें
- “I am ready with my Aadhaar” चुनें
- 12-अंकों का आधार नंबर दर्ज करें
- Terms & Conditions स्वीकार करें.
SIM वेरिफिकेशन पूरा करें
ऐप आपके फोन में मौजूद सिम में से एक को चुनने को कहेगा. सिस्टम एक SMS भेज कर आपकी पहचान वेरिफाई करेगा.
Face Authentication करें
कैमरा के सामने अपना चेहरा रखें और निर्देशानुसार आंखें ब्लिंक करें. (ऑथेंटिकेशन सफल होते ही ऐप आगे बढ़ा देगा.)
6-डिजिट का ऐप PIN सेट करें
सुरक्षा के लिए एक नया 6-अंकों का पिन सेट करें.
‘My Aadhaar Update’ सेक्शन में जाएं
ऐप के सर्विसेज पेज पर जाएं. इसके लिए QR के ठीक नीचे स्क्रॉल करना होगा. यहां सर्विसेज में नजर आ रहे My Aadhaar Update का विकल्प चुनें. हालांकि सभी के लिए जल्द ही यह सुविधा शुरू करने की जानकारी दी गई है. फिलहाल बीटा टेस्टर इस विकल्प को आजमा पा रहे हैं.
‘Mobile Number Update’ चुनें
नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें. आपके नए नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफाई करें.
दूसरा Face Authentication मांगा जाएगा
सुरक्षा कारणों से मोबाइल नंबर अपडेट के लिए ऐप फिर से फेस वेरिफिकेशन माग रहा है.
अपडेट फीस का भुगतान करें
मोबाइल नंबर अपडेट की फीस 75 रुपये UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करें.
Receipt और Reference Number प्राप्त करें
भुगतान सफल होते ही आपकी रिक्वेस्ट रजिस्टर हो जाएगी और एक रसीद/URN नंबर मिलेगा. इसे डाउनलोड कर लें. इसी से आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.
स्टेटस चेक करें
ऐप के Status सेक्शन में जाकर अपने URN की मदद से पता करें कि आपका मोबाइल नंबर अपडेट हुआ या नहीं.
बताया जा रहा है कि मोबाइल नंबर अपडेट करने के अलावा लोगों कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. जिसके तहत यूजर घर बैठे मोबाइल पर आधार ऐप की मदद से आधार में पता, ईमेल आईडी और नाम भी अपडेट कर सकेंगे.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us