/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/06/aadhaar-my-contact-card-2025-12-06-17-35-40.jpg)
My Contact Card New Feature : UIDAI की ओर से बताया गया है कि QR Code सहित आधार ऐप की मदद से ऑफलाइन वेरिफिकेशन होटल चेक-इन, रेजिडेंशियल सोसाइटी में एंट्री, किसी इवेंट में एंट्री आदि जैसी जगहों पर बहुत उपयोगी होगा. (Image : UIDAI)
What is My Contact Card Services under New Aadhaar App : नए आधार ऐप को अब तक कई लोग अपने एंड्रॉयड या iPhone में इंस्टॉल कर घर बैठे अपना या अपने परिजनों का मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके होंगे, या फिर अपडेट करने की प्रक्रिया समझ रहे होंगे. इस ऐप ने आधार होल्डर्स को बड़ी राहत दी है, क्योंकि मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अब लंबी लाइनों में लगने या आधार सेवा केंद्र और पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाने की झंझट काफी हद तक खत्म हो गई है. आने वाले दिनों में आधार में पता, नाम और ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा भी उपलब्ध होने लगेगी.
फिलहाल नए ऐप में आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा शुरू की गई है, साथ ही माय कॉन्टैक्ट कार्ड (My Contact Card) नाम की नई फीचर भी उपलब्ध कराई गई है. आइए समझते हैं कि ये सर्विस क्या है और इसका कैसे और कहा इस्तेमाल किया जा सकेगा.
आधार ऐप में क्या है My Contact Card?
नवंबर 2025 में करीब 9 तारीख को आधार जनरेट करने वाली गवर्नमेंट बॉडी UIDAI ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि आधार होल्डर अब अपनी डिजिटल पहचान को और भी आसान तरीके से रख सकेंगे. इस दिन से अथॉरिटी ने एंड्रॉयड या iPhone, दोनों यूजर के लिए अपना नया आधार ऐप उपलब्ध कराया. खबर लिखने की तारीख तक एंड्रॉयड पर ये ऐप 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है.
हाल ही में 2 दिसंबर की अपडेट के साथ UIDAI ने नए ऐप में दो सेवाएं शुरू की. पहली My Aadhaar Update, जिसके तहत कार्ड होल्डर अब अपना मोबाइल नंबर घर बैठे आसानी से अपडेट कर पा रहे हैं. आने वाले दिनों में देश के 143 करोड़ से ज्यादा आधार होल्डर को अपने नाम, पता और इमेल आईडी बदलने की सुविधा भी ऑनलाइन मिलने लगेगी.
ऐप में मोबाइल नंबर वेरीफिकेशन और फेस ऑथंटिकेशन के रजिस्ट्रेशन के बाद दूसरी सर्विस माय कॉन्टैक्ट कार्ड (My Contact Card) सर्विस दी गई है. खास तरह की सर्विस के तहत आधार होल्डर को एक यूनिक QR कोड मिलता है. जिसके सेंटर में UIDAI के लोगों को देखा सकता है. माय कॉन्टैक्ट कार्ड QR कोड ऐप पर खुलने पर स्क्रीन पर नजर आने वाले आधार QR कोड से अलग है. आधार वाले QR कोड को स्कैन करने पर कार्ड होल्डर की डेमेग्राफिक डिटेल जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और फोटो नजर आती है. जबकि माय कॉन्टैक्ट कार्ड QR कोड को स्कैन करने पर आधार में दर्ज नाम, आधार लिंक मोबाइल नंबर और इमेल आईडी की जानकारी नजर आती है.
कैसे और कहां कर सकेंगे इस्तेमाल
आधार की अहमियत से आज रह कोई अच्छी तरीके से परिचित है. स्कूल में बच्चे के दाखिले से लेकर पैन, बैंक खाता और रेलवे टिकट तक हर जगह यह एक अहम डाक्यूमेंट के तौर पर देना पड़ता है. अब इसके पेपरलेस इस्तेमाल को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है. जिसमें नए आधार ऐप में जुड़े My Contact Card फीचर के व्यापक इस्तेमाल की उम्मीद है. आइए इस फीचर के उपलब्ध पहलुओं पर एक नजर डालते हैं.
My Contact Card फीचर की बदौलत ऐप पर हर रजिस्टर आधार होल्डर के लिए यूनिक QR कोड जनरेट हो रहा है. जिस मोबाइल के कैमरे से स्कैन करने पर आधार में दर्ज जरुरी वैलिड जानकारी देखने को मिल रही है.
/filters:format(webp)/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/06/my-contact-card-2025-12-06-18-39-00.jpg)
मिसाल के लिए हमने जब अपने My Contact Card को स्कैन किया, तो आधार में दर्ज नाम, लिंक मोबाइल नंबर और इमेल आईडी देखने को मिली. इसके बाद सामने कॉन्टैक्ट नंबर फोन में सेव करने, डायरेक्ट कॉल-मैसेज करने और इमेज भेजने के विकल्प सीधे दिखाई दिए. My Contact Card को मैसेजिंग ऐप जैसे WhatsApp, Telegram और इमेल के जरिए शेयर भी किया जा सकता है.
जैसा कि 19 नवंबर को जारी पीआईबी रिलीज में भारत सरकार के कम्युनिकेशन व आईटी मिनिस्ट्री की ओर से बताया गया कि नए आधार ऐप का मकसद आधार के डिजिटल तरीके से इस्तेमाल को बढ़ावा देना और पेपरलेस एक्सपीरियंस देना है. साथ ही जोर देते हुए QR कोड सहित ऑफलाइन वेरीफिकेशन के लिए इस्तेमाल की बात गई. जल्द ही इससे जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है. ध्यान रहे आधिकारिक रुप से अभी नया आधार ऐप लॉन्च भी किया जाएगा.
इन बातों का रखें खास ध्यान
- पिछले महीने UIDAI के सीईओ भूवनेश कुमार ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ नया आधार ऐप की सेफ्टी, इस्तेमाल में सरल और फायदों को लेकर वेबिनार कर चुके हैं. इस दौरान नए ऐप के जरिए ऑफलाइन वेरिफिकेशन को बढ़ावा देने, इसके लिए मजबूत सिस्टम तैयार करने की जानकारी भी साझा कर चुके हैं.
- उन्होंने यह भी समझाया कि ऑफलाइन वेरिफिकेशन लोगों और संस्थाओं दोनों के लिए सुरक्षित होगा और इससे आधार की फिजिकल कॉपी या फोटोकॉपी शेयर करने की जरूरत कम हो जाएगी. इससे धोखाधड़ी की संभावना भी घटेगी. ऑफलाइन वेरिफिकेशन कैसे काम करेगा, इसका इस्तेमाल कहां–कहां हो सकता है और आगे यह कैसे और बेहतर बनाया जाएगा इसे लेकर प्लान बताया था.
- वेबिनार में मौजूद UIDAI के अधिकारियों ने बताया कि ऑफलाइन वेरिफिकेशन होटल चेक-इन, रेजिडेंशियल सोसाइटी में एंट्री, किसी इवेंट में एंट्री आदि जैसी जगहों पर बहुत उपयोगी होगा. इसमें QR कोड स्कैन करके भी वेरिफिकेशन किया जा सकेगा.
- ऑफलाइन वेरिफिकेशन से यूजर अपनी पूरी या सिर्फ चुनी हुई आधार जानकारी शेयर कर सकते हैं और बिना इंटरनेट के फेस वेरिफिकेशन के जरिए अपनी मौजूदगी भी साबित कर सकते हैं।
- नए आधार ऐप में हाल ही में ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा और My Contact Card फीचर जोड़ी गई है. जल्द ही और भी फीचर्स जोड़े जाएंगे.
- नए आधार ऐप को पेश करने का मकसद लोगों को और आसान, सिक्योर और डिजिटल पहचान सेवाएं उपलब्ध कराना और देशभर में ऑफलाइन वेरिफिकेशन के इकोसिस्टम को मजबूत बनाना है.
नए ऐप के फायदों के बारे में जानिए
- एक ही ऐप में परिवार के पाँच सदस्यों तक के आधार जोड़ने की सुविधा
- कौन-सी जानकारी शेयर करनी है, इसे पूरी तरह अपने कंट्रोल में रखने का विकल्प
- एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक
- मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की आसान सुविधा
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us