scorecardresearch

Pilot Passenger Clash : दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री को पायलट ने पीटा, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किया सस्पेंड

Air India Express ने भी इस मामले पर बयान जारी किया है और पायलट के व्यवहार की कड़ी निंदा की है. एयरलाइन ने साफ कहा है कि संबंधित पायलट को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है.

Air India Express ने भी इस मामले पर बयान जारी किया है और पायलट के व्यवहार की कड़ी निंदा की है. एयरलाइन ने साफ कहा है कि संबंधित पायलट को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
pilot passenger at Delhi Airport

अंकित दीवान का आरोप है कि वह जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे और उस समय कैप्टन उन्हें देख रहा था. (Photo: X/@ankitdewan)

Air India Express pilot allegedly assaults passenger at Delhi T1 : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 (Delhi Airport) पर एक यात्री ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है. आरोप लगाने वाले यात्री का नाम अंकित दीवान बताया गया है, जो उस वक्त अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे. इस मामले को गंभीर मानते हुए केंद्र सरकार के निर्देश पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने संबंधित पायलट को तुरंत ग्राउंड कर दिया है यानी ड्यूटी से हटा दिया है, और इंटरनल जांच शुरू कर दी गई है.

अंकित दीवान के मुताबिक वह अपनी पत्नी और 4 महीने के बच्चे के साथ एयरपोर्ट पर थे, जिसे वे स्ट्रोलर में लेकर जा रहे थे. बच्चे की वजह से एयरपोर्ट स्टाफ ने उनके परिवार को स्टाफ और दिव्यांग यात्रियों (PRM) के लिए बने सिक्योरिटी चेक एरिया से जाने को कहा.

Advertisment

Also read : HDFC बैंक और SBI कार्ड ने बदले एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के नियम, डेबिट-क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए जानना जरूरी

अंकित दीवान का आरोप है कि उस लाइन में कुछ लोग आगे निकल रहे थे. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो वहीं मौजूद एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट विरेंद्र (Capt. Virender) ने उनसे बदतमीजी की और उन्हें “अनपढ़” तक कह दिया. इसके बाद बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई.

पैसेंजर अंकित दीवान का कहना है कि पायलट ने खुद पर काबू नहीं रखा और उन पर हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि तस्वीर में दिख रहा खून उसी का है.

एक अन्य पोस्ट में दीवान ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद वह जमीन पर खून से सने पड़े थे और पायलट उन्हें देख रहा था, लेकिन किसी तरह की तुरंत मदद नहीं मिली. उन्होंने यह भी कहा कि एयरपोर्ट पर तैनात CISF कर्मियों की ओर से लापरवाही बरती गई और समय पर मेडिकल ऐड नहीं दी गई.

दीवान का दावा है कि उनकी पत्नी ने सिक्योरिटी चेक के दौरान पायलट को CISF जवान से यह कहते हुए सुना कि “मैं इसे मारकर आता हूं.” इसके बावजूद CISF ने कोई रोकथाम नहीं की.

Also read : WhatsApp update 2025: व्हाट्सऐप AI और सिक्योरिटी से हुआ और भी स्मार्ट, क्या आपने ट्राई किए इसके टॉप 5 फीचर्स?

नागरिक उड्डयन मंत्रालय का सख्त रुख

मामले को गंभीरता से लेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन को पायलट को तुरंत ग्राउंड करने का आदेश दिया है. साथ ही इस घटना की औपचारिक जांच के निर्देश दिए गए हैं. मंत्रालय ने BCAS और CISF से भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आरोपी पायलट को हटाया

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस घटना पर खेद जताते हुए कहा है कि पायलट का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है. एयरलाइन के मुताबिक घटना में शामिल कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है और जांच पूरी होने तक उचित कार्रवाई की जाएगी.

एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेगी. फिलहाल, आरोपी पायलट विरेंद्र की ओर से इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है.

Delhi Delhi Airport