/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/14/anant-singh-election-impact-2025-11-14-07-52-26.jpg)
Mokama election analysis : अनंत सिंह के समर्थक एक दिन पहले से ही जीत की तैयारी में लगे हैं. अनंत सिंह के पटना वाले घर पर दर्जन भर चूल्हे लगातार जल रहे हैं. (FE)
Anant Singh Mokama Election Result : बिहार में विधान सभा चुनाव (Bihar Election 2025) हो और मोकामा की चर्चा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. क्योंकि मोकामा में 2 बाहुबलियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक अनंत कुमार और दूसरे सूरज भान सिंह. लेटेस्ट चुनावी रुझानों के अनुसार, बाहुबली नेता अनंत सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में जीत की ओर बढ़ रहे हें. उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. अनंत सिंह अभी करीब 25,000 वोटों से आगे चल रहे हैं.
अनंत सिंह के सामने इस बार उनके प्रतिद्वंदी सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी आरजेडी की ओर से अपनी किस्मत आजमा रही हैं. फिलहाल इस सीट के रिजल्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं.
किसको अब तक कितने वोट
अनंत सिंह : 85,975
वीणा देवी : 61,177
अंतर : 24,798
इस बार का चुनाव इसलिए और भी खास था, क्योंकि जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह जेल में हैं. फिलहाल अभी भी जीत के दावे दोनों तरफ से हो रहे हैं, लेकिन जनता ने किसे चुना, ये बस थोड़ी देर में पता लग जाएगा.
Also Read : Bihar Chunav Results 2025 Live Update
अनंत सिंह जश्न की तैयारी में
अनंत सिंह के समर्थक एक दिन पहले से ही जीत की तैयारी में लगे हैं. अनंत सिंह के पटना वाले घर पर दर्जन भर चूल्हे लगातार जल रहे हैं. लाखों रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं. खाने में पूड़ी सब्जी चावल दाल इत्यादि की व्यवस्था की गई है . लोगों के रहने सोने की भी व्यवस्था की गई है.
समर्थकों में उत्साह
अनंत सिंह के समर्थकों में उत्साह है. उनका कहना है कि उनको झूठे मामले में फंसाया गया है. वे चुनाव में भारी वोटों से जीतने वाले हैं. कहा जा रहा है कि नतीजों के बाद महाभोज होगा, जिसमें करीब एक लाख लोगों को आमंत्रित किया गया है.
उपचुनाव में पत्नी को मिली थी जीत
साल 2022 में एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अनंत सिंह को अपनी विधानसभा सदस्यता गंवानी पड़ी थी. 2022 के उपचुनाव में, उनकी पत्नी नीलम देवी को राजद ने मैदान में उतारा, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सोनम देवी को बड़े अंतर से हराकर इस सीट को राष्ट्रीय जनता दल के पास बनाए रखा.
अनंत सिंह का राजनीतिक सफर
अनंत सिंह ने लगातार 5 बार इस सीट पर जीत हासिल की है. अनंत सिंह ने 2015 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़कर भी जीत हासिल की. वह 2020 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हुए और जेल में रहते हुए भी जीत दर्ज की. मोकामा की राजनीति पिछले 3 दशकों से किसी न किसी 'बाहुबली' के प्रभाव में रही है. लेकिन 2005 से यहां छोटे सरकार कहे जाने वाले अनंत सिंह का दबदबा कायम है.
बता दें कि मोकामा में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुए. इससे पहले दुलारचंद यादव की मौत हो गई. आरोप लगे कि जदयू नेता और उम्मीदवार अनंत सिंह ने यह हत्या कराई. वह इस मामले में जेल भेजे जा चुके हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us