scorecardresearch

Bank Holiday Update: महीने का दूसरा शनिवार है आज, बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?

Bank Holiday on Second Saturday: शनिवार के दिन बैंक जाने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज सरकारी और प्राइवेट बैंकों में कामकाज होगा या नहीं। अगर आप भी बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह जरूर चेक करें लें कि आज बैंक में छुट्टी है या नहीं.

Bank Holiday on Second Saturday: शनिवार के दिन बैंक जाने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज सरकारी और प्राइवेट बैंकों में कामकाज होगा या नहीं। अगर आप भी बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह जरूर चेक करें लें कि आज बैंक में छुट्टी है या नहीं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Bank Holiday Today, Bank Holiday 2025, Is bank open today, Saturday bank holiday today, 2nd and 4th Saturday bank holiday, Today bank open or closed, Bank working hours Saturday, RBI bank holiday list 2025, November bank holiday list, Bank holiday India November, Weekend bank holiday today, Online banking services during holidays, ATM cash availability today, Bank holiday state-wise list, Bank closed today reason, Bank holiday calendar 2025, Why banks are closed on Saturday, Bank open today near me, Bank timing Saturday India, National and regional bank holidays

Bank Holiday Alert: शनिवार के दिन बैंक जाने से पहले जान लें छुट्टी. (Image : Express Photo)

Today Bank Holiday or not:हर शनिवार आते ही एक सवाल ज़रूर उठता है कि क्या आज बैंक खुले रहेंगे या छुट्टी है. आज शनिवार, 8 नवंबर है, और देशभर में लोग जानना चाहते हैं कि क्या आज बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी या आज भी अवकाश रहेगा. आइए जानते हैं आज बैंकों की स्थिति और साथ ही यह भी कि नवंबर 2025 में और किन तारीखों को बैंक बंद रहेंगे.

क्या आज 8 नवंबर को बैंक बंद हैं?

आज यानी शनिवार, 8 नवंबर 2025 को दूसरा शनिवार है. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार हर महीने का दूसरा और चौथा शनिवार बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होता है. यानी आज देशभर के सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों में कामकाज बंद रहेगा. इसके अलावा कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों में आज संत कवि कनकदास जयंती का पर्व मनाया जा रहा है, जिसके चलते वहां कुछ बैंकों में स्थानीय अवकाश रहेगा.

Advertisment

Also read : PM Kisan Yojana: क्या 4.33 करोड़ किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त? लाभार्थी हैं तो जानिए वजह?

चुनावों के चलते भी कुछ राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

नवंबर महीने में कुछ राज्यों में विधानसभा और उपचुनाव के कारण भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है, जबकि दूसरा चरण 11 नवंबर (मंगलवार) को होगा. इसी दिन जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे. इन इलाकों में मतदान के दिन बैंक बंद रहेंगे.

महीने में हर रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को साप्ताहिक छुट्टी तय है. यानी नवंबर में अभी 9 नवंबर, 16 नवंबर, 23 नवंबर और 30 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी, जबकि आज 8 नवंबर (दूसरा शनिवार) और आगामी 22 नवंबर (चौथा शनिवार) को भी बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 8 नवंबर को संत कवि कनकदास जयंती का पर्व भी पड़ रहा है, जिसके चलते कर्नाटक और कुछ अन्य राज्यों में स्थानीय अवकाश रहेगा.

Also read : Digital Life Certificate Free : EPFO पेंशनर्स घर बैठे मुफ्त बनवाएं जीवन प्रमाण पत्र, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की डोरस्टेप सर्विस

बैंक बंद होने पर इन विकल्पों का इस्तेमाल करें

अगर बैंक बंद हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आज के समय में लगभग सभी बैंकिंग सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. ग्राहक घर बैठे ही UPI, IMPS या नेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेज या निकाल सकते हैं. इसके अलावा बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, टिकट बुकिंग, चेक बुक ऑर्डर करना, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखना या क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन पूरी की जा सकती हैं.

ज्यादातर बैंक अब अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक रोकने (Stop Cheque) जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं. यानी छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य आसानी से घर बैठे निपटा सकते हैं.

Bank Holidays