/financial-express-hindi/media/media_files/2025/06/05/TuZj2YF7q4Id7tJLZMYB.jpg)
Bank Holiday Alert: शनिवार के दिन बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट एक नजर जरूर देख लेना चाहिए. (Image : Freepik)
Today Bank Holiday or not: शनिवार का नाम आते ही आमतौर पर लोगों के मन में एक सवाल उठता है कि क्या आज बैंक खुलेंगे या फिर बंद रहेंगे? आज शनिवार, 22 नवंबर 2025 है, और देशभर में ग्राहक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या आज बैंकिंग कामकाज होगा या यह दिन भी छुट्टी में शामिल है. बैंकिंग सेवाएं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा तय किए गए राष्ट्रीय कैलेंडर के अनुसार चलती हैं, इसलिए वीकेंड का सीधा असर बैंक शाखाओं की ओपनिंग और क्लोजिंग पर पड़ता है.
क्या आज 22 नवंबर को बैंक बंद हैं?
आज नवंबर महीने का चौथा शनिवार है और RBI नियमों के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश होता है. इसका मतलब है कि आज देशभर के सभी सरकारी, प्राइवेट, ग्रामीण, को-ऑपरेटिव और विदेशी बैंक बंद रहेंगे. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल सहित सभी प्रमुख शहरों में बैंक शाखाएं आज काम नहीं करेंगी.
फिर भी कौन-कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी?
अगर बैंक बंद हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आज के समय में लगभग सभी बैंकिंग सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. ग्राहक घर बैठे ही UPI, IMPS या नेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेज या निकाल सकते हैं. इसके अलावा बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, टिकट बुकिंग, चेक बुक ऑर्डर करना, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखना या क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन पूरी की जा सकती हैं.
ज्यादातर बैंक अब अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक रोकने (Stop Cheque) जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं. यानी छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य आसानी से घर बैठे निपटा सकते हैं.
कब खुलेंगे बैंक?
आज चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. शाखाएं अब अगले कार्य दिवस, यानी सोमवार 24 नवंबर 2025 को फिर से सामान्य रूप से खुलेंगी.
इस महीने और कब-कब बैंग रहेंगे बंद
23 नवंबर - रविवार - साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंकों शाखाओं में कामकाज ठप रहेंगे.
30 नवंबर - रविवार - साप्ताहिक छुट्टी के चलते सरकारी और प्राइवेट, दोनों बैंकों में कामकाज इस दिन ठप रहेंगे.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us