scorecardresearch

Bank Holiday : जनवरी में पड़ रहे हैं मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस जैसे कई बड़े मौके, 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, आपके यहां कब होगी छुट्टी?

Bank Holidays in January 2026 : जनवरी 2026 में न्यू ईयर, स्वामी विवेकानंद जयंती, मकर संक्रांति, बिहू, गणतंत्र दिवस जैसे कई फेस्टिवल और खास मौके पड़ रहे हैं, जिसके चलते बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे. आपके यहां कब-कब होगी छुट्टी. पूरी लिस्ट चेक करें.

Bank Holidays in January 2026 : जनवरी 2026 में न्यू ईयर, स्वामी विवेकानंद जयंती, मकर संक्रांति, बिहू, गणतंत्र दिवस जैसे कई फेस्टिवल और खास मौके पड़ रहे हैं, जिसके चलते बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे. आपके यहां कब-कब होगी छुट्टी. पूरी लिस्ट चेक करें.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
bank holidays in January 2026, RBI Bank Holidays January 2026, Bank Holiday List January 2026, RBI City Wise Bank Holiday 2026, Bank Closed Days January 2026, January 2026 Bank Holidays India, City wise bank holidays January 2026, How many days banks closed in January 2026, RBI holiday list January city wise, Public and private bank holidays January 2026, Banks to remain closed for 16 days in January 2026, RBI issues bank holiday list for 2026, Check bank holidays before visiting bank, January 2026 banking services affected, Bank holiday on New Year 2026, Makar Sankranti bank holiday 2026, Republic Day bank holiday January 2026, Swami Vivekananda Jayanti bank holiday, Are banks open in January 2026, January 2026 bank holiday full list, January 2026 bank holidays city wise

Bank Holidays List 2026 : बैंकों से जुड़े किसी भी काम के लिए बाहर निकलने से पहले आम लोगों को सलाह दी जाती है कि वे छुट्टियों की लिस्ट एक बार जरूर देख लें, ताकि बाद में बैंक बंद मिलने की परेशानी न हो. (AI Generated Image)

RBI City Wise Bank Holiday List in January 2026 : मौजूदा साल 2025 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है. अगले हफ्ते गुरुवार से नए साल 2026 की शुरुआत होने जा रही है. नए साल के साथ ही त्योहारों और छुट्टियों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा, जिसका सीधा असर बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाला है. खास तौर पर साल 2026 के पहले महीने जनवरी में बैंक जाने की योजना बना रहे लोगों को पहले से सतर्क रहने की ज़रूरत है, क्योंकि इस महीने बैंकों में छुट्टियों की संख्या सामान्य से कहीं ज्यादा रहने वाली है.

जनवरी 2026 में न्यू ईयर, स्वामी विवेकानंद जयंती, मकर संक्रांति, बिहू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और गणतंत्र दिवस जैसे कई बड़े त्योहार और खास मौके पड़ रहे हैं. इन्हीं वजहों से जनवरी में करीब 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें से कुछ छुट्टियों का असर स्थानीय महत्व के कारण सिर्फ चुनिंदा राज्यों और शहरों तक सीमित रहेगा, जबकि कुछ छुट्टियां देशभर में लागू होंगी.

Advertisment

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी साल 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, जनवरी महीने में अलग-अलग शहरों में बैंकों की शाखाएं कुल 10 दिनों तक बंद रहेंगी. इसके अलावा हर महीने की तरह चार रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे. इस तरह जनवरी में कुल मिलाकर 16 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

ऐसे में आम ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक से जुड़ा कोई भी ज़रूरी काम निपटाने से पहले अपने शहर के अनुसार छुट्टियों की सूची ज़रूर जांच लें. खासकर कैश से जुड़े काम, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट या ब्रांच विज़िट की प्लानिंग करते समय यह सावधानी आपको बेवजह की परेशानी से बचा सकती है.

आपके यहां कब-कब बैंक रहेंगे बंद?

जनवरी 2026 में किन-किन तारीखों पर और किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे, इसकी पूरी लिस्ट देखकर आप पहले से अपनी बैंकिंग योजना आसानी से बना सकते हैं.

1 जनवरी 2026

नए साल / गान-नगाई के अवसर पर आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे.

2 जनवरी 2026

नए साल के समारोह / मन्नम जयंती के कारण आइज़ोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.

3 जनवरी 2026

हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे.

12 जनवरी 2026

स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.

14 जनवरी 2026

मकर संक्रांति / माघ बिहू के अवसर पर अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे.

15 जनवरी 2026

उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघे संक्रांति / मकर संक्रांति के चलते बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.

16 जनवरी 2026

तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे.

17 जनवरी 2026

उझावर तिरुनल के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे.

23 जनवरी 2026

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा (श्री पंचमी) / वीर सुरेंद्र साई जयंती / बसंत पंचमी के मौके पर अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.

26 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अगरतला, अहमदाबाद, आइज़ोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.

वीकेंड के चलते कुल 6 दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 4 जनवरी - रविवार - साप्ताहिक अवकाश
  • 10 जनवरी - दूसरा शनिवार - साप्ताहिक अवकाश
  • 11 जनवरी - रविवार - साप्ताहिक अवकाश
  • 18 जनवरी - रविवार - साप्ताहिक अवकाश
  • 24 जनवरी - चौथा शनिवार - साप्ताहिक अवकाश
  • 25 जनवरी - रविवार - साप्ताहिक अवकाश
Bank Holidays