/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/25/bank-holiday-in-august-2025-2025-07-25-15-06-04.jpg)
Bank Holiday Alert: दिसंबर महीने में कुल कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. यहां छुट्टियों को पूरी लिस्ट एक नजर देखिए. Photograph: (Image : Express Photo)
Bank Holiday on Saturday : मौजूदा साल धीरे-धीरे अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और 2025 के आखिरी महीने दिसंबर का पहला पखवाड़ा लगभग पूरा होने वाला है. आज दिसंबर महीने का दूसरा शनिवार है, ऐसे में हर बार की तरह लोगों के मन में यह सवाल है कि आज बैंक शाखाओं में कामकाज होगा या बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे. इसके साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि दिसंबर 2025 में आगे किन-किन तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं. यहां पढ़िए साल के आखिरी महीने की पूरी बैंक हॉलिडे जानकारी.
शनिवार, 13 दिसंबर को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?
शनिवार, 13 दिसंबर को देशभर में सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक बंद रहेंगे. इसकी वजह यह है कि यह महीने का दूसरा शनिवार है, जिस दिन RBI के नियमों के अनुसार बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होता. भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, देश में सभी बैंक हर रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसी नियम के तहत 13 दिसंबर को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.
दिसंबर में बचे दिनों में कब-कब बैंक रहेंगे बंद
दिसंबर के बाकी दिनों में भी कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे. त्योहारों से जुड़ी छुट्टियां और नियमित वीकेंड क्लोजर के कारण महीने के आखिरी हफ्तों में बैंकिंग दिनों की संख्या सीमित हो जाती है.
- 18 दिसंबर- यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
- 19 दिसंबर- गोवा मुक्ति दिवस के कारण गोवा में बैंक छुट्टी
- 20 दिसंबर- सिक्किम और गोवा में लोसूंग/नामसूंग की छुट्टी
- 22 दिसंबर- सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग की छुट्टी
- 24 दिसंबर- मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर छुट्टी
- 25 दिसंबर- क्रिसमस के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे
- 26 दिसंबर- मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस का जश्न
- 30 दिसंबर- यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
- 31 दिसंबर- नए साल की मिजोरम और मणिपुर में ईव/इमोइनु इराटपा की छुट्टी
RBI हर कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची जारी करता है. इसमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और महीने के दो शनिवार शामिल होते हैं, जिन दिनों बैंक शाखाएं बंद रहती हैं. RBI बैंक छुट्टियों को तीन श्रेणियों में - नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां, RTGS हॉलिडे और बैंकों के खातों की क्लोजिंग से जुड़ी छुट्टियां - बांटता है.
वीकेंड पर बैंक रहेंगे बंद?
रविवार और महीने के चौथे शनिवार की छुट्टी भी आने वाले दिनों में पड़ेगी. इस दिन भी पूरे देश में बैंकों के कामकाज ठप रहेंगे. स्थानीय महत्व के कारण भी छुट्टियां रहने वाली हैं. उपरोक्त लिस्ट में तारीख के हिसाब से छुट्टियों की पूरी डिटेल देख सकते हैं.
- 14 दिसंबर — रविवार
- 21 दिसंबर — रविवार
- 27 दिसंबर — चौथा शनिवार
- 28 दिसंबर — रविवार
इस महीने 25 दिसंबर को क्रिसमस को पड़ रहा है. इस मौके पर देशभर के सरकारी और प्राइवेट सभी बैंक बंद रहेंगे. क्रिसमस सप्ताह के दौरान कुछ राज्यों में लगातार बैंक छुट्टियां पड़ सकती हैं, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे ब्रांच से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें.
बैंक बंद होने पर इन विकल्पों का इस्तेमाल करें
अगर बैंक बंद हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आज के समय में लगभग सभी बैंकिंग सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. ग्राहक घर बैठे ही UPI, IMPS या नेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेज या निकाल सकते हैं. इसके अलावा बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, टिकट बुकिंग, चेक बुक ऑर्डर करना, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखना या क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन पूरी की जा सकती हैं.
ज्यादातर बैंक अब अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक रोकने (Stop Cheque) जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं. यानी छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य आसानी से घर बैठे निपटा सकते हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us