scorecardresearch

Bank Holiday Today or Not? दिसंबर का तीसरा शनिवार है आज, बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे, चेक करें

Bank Holiday on December 20 : दिसंबर महीने का तीसरा शनिवार है आज और इस दिन देश के किन-किन हिस्सों में सरकारी और प्राइवेट बैंकों में कामकाज ठप रहेंगे और कहां बैंक खुलेंगे, यहां राज्यवार छुट्टियों की लिस्ट देखिए.

Bank Holiday on December 20 : दिसंबर महीने का तीसरा शनिवार है आज और इस दिन देश के किन-किन हिस्सों में सरकारी और प्राइवेट बैंकों में कामकाज ठप रहेंगे और कहां बैंक खुलेंगे, यहां राज्यवार छुट्टियों की लिस्ट देखिए.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
Bank Holiday on Today or not, today bank holiday or not, today bank open or not, is bank open today, bank holidays, today bank holiday, is today bank holiday

Bank Holiday Alert: दिसंबर महीने में और कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं. यहां छुट्टियों को पूरी लिस्ट एक नजर देखिए. (Image : Express Photo)

अगर आप आज 20 दिसंबर को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आमतौर पर महीने का तीसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक खुले रहते हैं, लेकिन स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय छुट्टियों की वजह से तस्वीर पूरी तरह एक जैसी नहीं है. खासतौर पर सिक्किम में ग्राहकों को अगले कुछ दिनों तक बैंकिंग सेवाओं में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

दिसंबर का तीसरा शनिवार है आज, कहां बंद रहेंगे बैंक?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 20 दिसंबर तीसरा शनिवार है और सामान्य परिस्थितियों में इस दिन बैंक खुले रहते हैं. लेकिन सिक्किम में आज लोसूंग/नमसोंग (Losoong/Namsoong) पर्व के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. इसके चलते राज्य में बैंक, सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज प्रभावित रहेंगे.

Advertisment

Also read : Driving In Dense Fog? घने कोहरे में गाड़ी चलाना है जोखिम भरा, सेफ ड्राइविंग के लिए अपनाएं ये टिप्स

क्या है लोसूंग/नमसोंग पर्व?

लोसूंग/नमसोंग पर्व लेपचा और भूटिया समुदाय द्वारा दिसंबर में मनाया जाता है. यह त्योहार फसल कटाई के समापन और तिब्बती नववर्ष के अंत का प्रतीक माना जाता है. इस दौरान मठों में पारंपरिक चाम नृत्य होते हैं, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का संदेश देते हैं, वहीं जिलों में पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं.

सिक्किम में बैंक कब तक बंद रहेंगे?

20 दिसंबर (शनिवार): लोसूंग/नमसोंग के कारण बैंक बंद

21 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में)

22 दिसंबर (सोमवार): पर्व के चलते फिर से बैंक बंद

ऐसे में सिक्किम में बैंक अब सीधे मंगलवार, 23 दिसंबर को खुलेंगे.

दिसंबर में और कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक

20 दिसंबर: लोसूंग / नमसोंग – सिक्किम

22 दिसंबर: लोसूंग / नमसोंग – सिक्किम

24 दिसंबर: क्रिसमस ईव – मिजोरम, नागालैंड, मेघालय

25 दिसंबर: क्रिसमस – पूरे भारत में अवकाश

26 दिसंबर: क्रिसमस उत्सव – मिजोरम, नागालैंड, मेघालय

27 दिसंबर: क्रिसमस – मेघालय

30 दिसंबर: यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि – मेघालय

31 दिसंबर: न्यू ईयर ईव / इमोइनु इरतपा – मिजोरम, मणिपुर

बैंक बंद होने पर इन विकल्पों का इस्तेमाल करें

अगर बैंक बंद हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आज के समय में लगभग सभी बैंकिंग सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. ग्राहक घर बैठे ही UPI, IMPS या नेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेज या निकाल सकते हैं. इसके अलावा बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, टिकट बुकिंग, चेक बुक ऑर्डर करना, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखना या क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन पूरी की जा सकती हैं.

ज्यादातर बैंक अब अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक रोकने (Stop Cheque) जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं. यानी छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य आसानी से घर बैठे निपटा सकते हैं.

Bank Holidays